मुकेश-नीता अंबानी ने पोते पृथ्वी के जन्म पर भेजा था चांदी का सिक्का और हाथ से लिखा खास नोट

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी, अंबानी परिवार की आंखों का तारा हैं। उनके जन्म पर उनकी फैमिली द्वारा साझा किए गए चांदी के सिक्के और कार्ड इस बात का प्रमाण हैं। आइए आपको इसकी झलक दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मुकेश-नीता अंबानी ने पोते पृथ्वी के जन्म पर भेजा था चांदी का सिक्का और हाथ से लिखा खास नोट

दिग्गज व्यवसायी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने मार्च 2019 में अपनी बचपन की प्रेमिका श्लोका मेहता के साथ शादी रचाई थी और 10 दिसंबर 2020 को आकाश व श्लोका ने अंबानी परिवार को खुश कर दिया था, जब उन्हें अपने बच्चे पृथ्वी आकाश अंबानी का आशीर्वाद मिला था। लाडले ने भारत के सबसे धनी परिवार, अंबानी फैमिली के लिए अपार खुशियां लाई हैं और उनकी दुनिया को बदल दिया है।

ambani family

पृथ्वी आकाश अंबानी के आगमन की घोषणा करने के लिए अंबानी परिवार के प्रवक्ता द्वारा एक आधिकारिक बयान जारी किया गया था। आधिकारिक बयान में लिखा था, "भगवान कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से, श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बच्चे के माता-पिता बने। नीता और मुकेश अंबानी पहली बार दादा-दादी बनकर खुश हैं, क्योंकि उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के परपोते का स्वागत किया है। मां और बेटे दोनों की तबीयत ठीक है। नए आगमन से पूरे मेहता और अंबानी परिवार में अपार खुशी आई है।" उस समय जूनियर अंबानी की उनके दादा मुकेश अंबानी के साथ की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। 

Mukesh

(ये भी पढ़ें- पृथ्वी अंबानी के बर्थडे पर पूरे अंबानी परिवार ने व्हाइट टी-शर्ट में की थी ट्विनिंग, सामने आई फोटो)

2 अप्रैल 2022 को इंस्टा फीड को स्क्रॉल करते हुए हमें आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी के आगमन की घोषणा करने के लिए अंबानी द्वारा भेजे गए कार्ड की एक तस्वीर मिली। तस्वीर में हम एक खूबसूरत जंगल-थीम वाला कार्ड देख सकते हैं, जिसके कवर पर 'नीता और मुकेश' लिखा हुआ है। हम तस्वीर में भगवान कृष्ण की फोटो और मिश्रित व्यंजनों के साथ एक मिठाई का डिब्बा और एक चांदी का सिक्का भी देख सकते हैं। दूसरी तस्वीर में चांदी के सिक्के का पिछला भाग दिखाया गया है, जिस पर लिखा है, "श्लोका और आकाश के प्यारे बच्चे, पृथ्वी के आगमन का जश्न मनाते हुए।"

 prithvi ambani

prithvi ambani

पहली बार दादा-दादी बने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की खुशी का ठिकाना नहीं था। तीसरी तस्वीर में जंगल-थीम वाले कार्ड के अंदर रखे एक नोट को दिखाया गया है, जिसे पृथ्वी आकाश अंबानी के आगमन की घोषणा करने के लिए भेजा गया था। ऐसा लग रहा है कि, कार्ड को दादा-दादी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने ही खुद जारी किया था। तस्वीर में हम एक हाथ से लिखा हुआ नोट देख सकते हैं। इस नोट में लिखा है, "प्रिय रिलायंस परिवार, भगवान कृष्ण की कृपा से हमारा परिवार बड़ा हो गया है! हम 10 दिसंबर 2020 को श्लोका और आकाश के अनमोल नन्हे बच्चे पृथ्वी आकाश अंबानी के आगमन पर अपनी गहरी खुशी साझा करते हुए प्रसन्न हैं।"

prithvi ambani

(ये भी पढ़ें- मोहिना कुमारी की गोद भराई का वीडियो आया सामने, फन गेम्स-कपल चैलेंजेस समेत मिले कई सरप्राइज)

15 मार्च 2022 को आकाश और श्लोका के बच्चे पृथ्वी ने अपनी स्कूली शिक्षा शुरू की थी और नर्सरी स्कूल में पहले दिन भाग लिए थे। पैपराजी ने नन्हे मुंचकिन को तब देखा, जब वह अपनी मां के साथ अपने स्कूल से निकले थे। तस्वीरों में श्लोका पृथ्वी को गोद में लिए हुए दिख रही थीं। फोटोज में पृथ्वी काफी प्यारे लग रहे थे।

shloka

prithvi

कुछ दिन पहले, हमें पृथ्वी आकाश अंबानी के पहले बर्थडे बैश की एक अनदेखी तस्वीर मिली थी। अंबानी परिवार ने अपने लाडले के लिए एक्वा-थीम वाली जन्मदिन की पार्टी की मेजबानी की थी। तस्वीर में हम श्लोका अंबानी को अपने बेटे पृथ्वी के साथ एक विशाल केक के बगल में देख सकते हैं। सफेद रंग के टॉप और फ्लोरल प्रिंटेड स्कर्ट में जहां बिंदास मम्मी हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं, वहीं बर्थडे बॉय नीले रंग के जम्पर और मैचिंग पैंट में सबसे क्यूट लग रहे थे।

shloka mehta and prithvi ambani

फिलहाल, आपको पृथ्वी के जन्म पर अंबानी फैमिली द्वारा भेजा गया कॉर्ड कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.