मुमताज ने शम्मी कपूर के प्रपोजल को ठुकराने पर कहा- 'कपूर बहुओं को फिल्मों में नहीं देखना चाहते थे'

फिल्मी इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि, आखिर क्यों उन्होंने अभिनेता शम्मी कपूर संग शादी के प्रपोजल को ठुकरा दिया था। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

मुमताज ने शम्मी कपूर के प्रपोजल को ठुकराने पर कहा- 'कपूर बहुओं को फिल्मों में नहीं देखना चाहते थे'

एक समय था, जब पूरे फिल्म इंडस्ट्री में दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज (Mumtaz) की खूबसूरती के चर्चे थे। उन्होंने ‘सोने की चिड़िया’, ‘बंधन’, ‘आदमी और इंसान’, ‘सच्चा झूठा’, ‘खिलौना’, ‘तेरे मेरे सपने’, ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ जैसी कई फिल्मों से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। अपने करियर के दिनों में उनकी खूबसूरती के कई दीवाने थे। इनमें फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सितारे भी शामिल थे।

Mumtaz

हालांकि, मुमताज का अभिनेता शम्मी कपूर के साथ संबंध काफी सुर्खियों में रहा था। दोनों के अफेयर की चर्चा आज भी ग्लैमर वर्ल्ड में होती है। बीते दिनों शम्मी के बेटे आदित्य ने भी अपने दिवंगत पिता और मुमताज के लव अफेयर पर बात की थी। आदित्य ने बताया था कि, शम्मी चाहते थे कि, मुमताज उनसे शादी करके बच्चों की परवरिश करे, जबकि मुमताज फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाना चाहती थीं। अलग-अलग सोच की वजह से दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे।

(ये भी पढ़ें- पूनम पांडे का घरेलू हिंसा पर छलका दर्द, बताया- एक्स पति सैम के मारपीट से खो दी है सूंघने की क्षमता)

Mumtz and Shammi Kapoor

अब खुद मुमताज ने शम्मी कपूर के मैरिज प्रपोजल को ठुकराए जाने के बारे में बात की है। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ संग बातचीत में मुमताज ने शम्मी कपूर संग अपने रिश्ते और उनके मैरिज प्रपोजल को ठुकराए जाने के पीछे का सही कारण बताया है। उन्होंने कहा, “मैंने 17 साल की उम्र में इंडस्ट्री को जॉइन किया था। तो मेरे लिए ये काफी जल्दी था कि, मैं सबकुछ त्याग दूं। कपूर पसंद नहीं करते हैं कि, उनके परिवार की बहुएं फिल्मी लाइन में जाएं। मेरे पास मेरी फैमिली की जिम्मेदारी थी और सुनिश्चित करना चाहती थी कि, वे सही से रहे।”

Mumtz and Shammi Kapoor

इंटरव्यू में आगे मुमताज ने बताया कि, जब उन्होंने शम्मी कपूर को रिजेक्ट किया था, तो कोई इस पर यकीन ही नहीं कर रहा था। एक्ट्रेस ने कहा, “शुरू में कोई यकीन ही नहीं करते थे कि, मुमताज कभी शम्मी कपूर को मना कर सकती हैं, क्योंकि वो कहां थे और हम कहां थे। जमीन-आसमान का फर्क था। तो लोगों को इस पर शक था। उस जमाने में बोलते थे कि, ऐसा हो ही नहीं सकता। हो ही नहीं सकता कि, शम्मी को मुमताज मना करे।”

Mumtz and Shammi Kapoor

(ये भी पढ़ें- नयनतारा ने मंगेतर विग्नेश शिवन संग किए शिरडी साईं मंदिर के दर्शन, सामने आई तस्वीर)

मुमताज ने यह भी बताया कि, कैसे शम्मी ने उनके मना करने के बाद उनके इरादों पर शक करना शुरू कर दिया था। शम्मी ने मुमताज पर यह भी आरोप लगाया था कि, वह कभी उनसे प्यार नहीं करती थीं। एक्ट्रेस ने कहा, “जब मैंने उन्हें मना कर दिया, तो उन्होंने शक करना शुरू कर दिया कि, नहीं तुझे हीरोइन बनना है, इसलिए तुम मुझसे शादी नहीं करना चाहती, बल्कि तुम मुझसे कभी प्यार नहीं करती थी।”

Shammi Kapoor and Mumtaz

जानकारी के लिए बता दें कि, शम्मी कपूर ने 1955 में गीता बाली के साथ शादी रचाई थी और 1965 में गीता के अचानक निधन के बाद उन्होंने 1969 में नीला देवी से शादी की थी। वहीं, मुमताज ने साल 1974 में मयूर माधवानी के साथ शादी रचाई थी।

Mumtz and Shammi Kapoor

फिलहाल, आपकी मुमताज के इस इंटरव्यू के बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.