मुनव्वर फारूकी का गर्लफ्रेंड नाजिला से हुआ ब्रेकअप! सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रियलिटी शो 'लॉक अप' विनर मुनव्वर फारूकी और उनकी गर्लफ्रेंड नाजिला का ब्रेकअप हो गया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मुनव्वर फारूकी का गर्लफ्रेंड नाजिला से हुआ ब्रेकअप! सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

रियलिटी शो 'लॉक अप' फेम मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने शो जीतने के बाद नाजिला के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी, जो एक मॉडल हैं। दोनों ने पिछले साल दिसंबर में डेटिंग शुरू की थी, लेकिन अब खबर है कि मुनव्वर और नाजिला अलग हो गए हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

munnawar

(ये भी पढ़ें : विपुल रॉय ने बेटी को पहली बार गोद में लेने के अनुभव पर की बात, कहा- 'ये बहुत रियल था')

पहले तो ये जान लीजिए कि मुनव्वर फारूकी 'लॉक अप' शो में दिखे थे। उन्होंने ना सिर्फ शो का खिताब अपने नाम किया था, बल्कि वह अपनी को-कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा के साथ बढ़ती नजदीकियों के चलते खूब सुर्खियों में रहे थे। हालांकि, शो के अंतिम पड़ाव में मुनव्वर ने अपनी शादी और गर्लफ्रेंड पर कई खुलासे किए थे। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला के बारे में शो में पहली बार बात की थी। इसके बाद से दोनों को कई बार साथ देखा गया और दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हैं, लेकिन अब खबर है कि इनका ब्रेकअप हो गया है।

munnawar

(ये भी पढ़ें : शाहरुख खान की बेटी सुहाना को मिली खराब बर्ताव को सुधारने की सलाह, कई बार हो चुकी हैं ट्रोल)

'बॉम्बे टाइम्स' से बात करते हुए एक सूत्र ने खुलासा किया कि हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हुआ। सूत्र ने कहा, ''दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। हाल ही में, उन्होंने अब साथ नहीं रहने का फैसला किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। मुनव्वर अपने रिश्ते पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।''

miunawwar

उनके ब्रेकअप के पीछे का कारण अभी भी पता नहीं है, लेकिन चर्चा है कि यह शो 'लॉक अप' के दौरान अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा के साथ मुनव्वर की नजदीकियों से जुड़ा हो सकता है। शो में दोनों को एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स डेवलपमेंट करते देखा गया था, लेकिन बाद में जब मुनव्वर बाहर आए थे, तो उन्होंने नाजिला से अपने रिश्ते का ऐलान कर दिया था।

naazila

(ये भी पढ़ें : 'ना आना इस देस लाडो' फेम आदित्य रेडिज-नताशा शर्मा शादी के 8 साल बने पैरेंट्स, बयां की खुशी)

कई सवाल उठे थे कि उन्होंने शो में गर्लफ्रेंड होने की बात क्यों नहीं की, जिस पर उन्होंने कहा था, ''मैं नाजिला को एक साल से जानता हूं और हम कुछ महीनों से डेटिंग कर रहे हैं। घर में नाज़िला के बारे में बात करना सही नहीं था। जैसा कि मुझे लॉक दिया गया था और वह बाहर थीं। मैंने उनकी पहचान का खुलासा करने से परहेज किया। हमारे जीवन में कुछ ऐसे पहलू हैं, जिनके बारे में हम सुरक्षात्मक हैं। मुझे नहीं लगता कि यह होना गलत है अपने प्रियजनों की सुरक्षा चाहिए होती है। जैसे ही मैं बाहर आया, मैंने उनकी तस्वीर पोस्ट की।''

munawwar

इसी बीच खबरें हैं कि मुनव्वर 'बिग बॉस सीजन 16' का भी हिस्सा बनने जा रहे हैं। फिलहाल, इनके ब्रेकअप पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.