मुनव्वर फारूकी की मिस्ट्री गर्ल संग रोमांटिक तस्वीरें आईं सामने, जानिए कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड

रियलिटी शो 'लॉक अप' के विजेता मुनव्वर फारूकी इन दिनों अपनी मिस्ट्री गर्ल के चलते सुर्खियों में हैं। आइए आपको बताते हैं कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

मुनव्वर फारूकी की मिस्ट्री गर्ल संग रोमांटिक तस्वीरें आईं सामने, जानिए कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड

स्टैंड-अप कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) अब एक सेंसेशन बन गए हैं। उन्होंने फेमस रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में शानदार प्रदर्शन किया और इसकी ट्रॉफी हासिल की है। मुनव्वर अपनी जीत के चलते चर्चाओं में हैं, लेकिन इस बीच उनकी लव लाइफ भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

Munawar Faruqui

मुनव्वर का नाम भले ही ‘लॉक अप’ की को-कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा के साथ जोड़ा जा रहा था, लेकिन कॉमेडियन ने कई बार अपनी मिस्ट्री गर्ल का जिक्र किया था। लोग जानने के लिए बेताब थे कि, आखिर वह मिस्ट्री गर्ल कौन हैं, जिन्हें मुनव्वर पसंद करते हैं। आइए आपको बताते हैं उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में सबकुछ।

(ये भी पढ़ें- इब्राहिम अली खान भिखारियों को पैसे नहीं देने पर हुए ट्रोल, यूजर ने कहा- 'क्या फायदा इस रईसी का')

Munawar Faruqui

दरअसल, हाल ही में मुनव्वर की जीत का जश्न मनाया गया, जहां उनके कई दोस्तों ने शिरकत की। हालांकि, इस दौरान सभी का ध्यान मुनव्वर की मिस्ट्री गर्ल पर गया, जिसके साथ उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनकी लेडीलव का चेहरा ढका हुआ था।

Munawar Faruqui

हालांकि, उस बैश में शामिल हुईं ‘लॉक अप’ की कंटेस्टेंट मंदाना करीमी ने मुनव्वर और उनकी मिस्ट्री गर्ल का राज खोल दिया। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मुनव्वर और उनकी गर्लफ्रेंड नाजिला के साथ पोज दे रही हैं। इस तस्वीर के ऊपर कैप्शन था, जिसने सब साफ कर दिया। मंदाना ने फोटो के ऊपर लिखा, “और ये विनर और उनकी स्वीटहार्ट।”

Munawar Faruqui with GF Nazila

बाद में खुद नाजिला ने अपने और मुनव्वर के रिश्ते को आधिकारिक कर दिया। उन्होंने 10 मई 2022 को अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों की एक सीरीज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। फोटोज में नाजिला, उनका बर्थडे केक और कई फूलों से लदे गुलदस्ते देखे जा सकते हैं, लेकिन दो तस्वीरों ने मुनव्वर और नाजिला के रिश्ते को आधिकारिक कर दिया है। एक फोटो में मुनव्वर को अपनी लेडीलव का हाथ पकड़े और हाथों में गुलदस्ता लिए देखा जा सकता है। जबकि एक फोटो में दोनों मिरर सेल्फी के लिए पोज दे रहे हैं, इस दौरान उन्होंने बैक साइड से फोटो ली है। दोनों पिंक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ नाजिला ने कैप्शन में लिखा है, “एक साथ दो सेलिब्रेशन।”

Munawar Faruqui GF Nazila

Munawar Faruqui GF Nazila

Munawar Faruqui GF Nazila birthday celebration

Munawar Faruqui with GF Nazila

Munawar Faruqui with GF Nazila

कौन हैं मुनव्वर फारूकी की गर्लफ्रेंड नाजिला?

20 साल की नाजिला ओमान के मस्कट की रहने वाली हैं। कुछ साल पहले ही वह पुणे में शिफ्ट हुई थीं। नाज़िला ने टिकटॉक और इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रसिद्धि प्राप्त की और 2020 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया। वह यहां ट्रेवल, फैशन और फूड से रिलेटेड कंटेंट डालती हैं। उनका इंस्टाग्राम पर Nazilx नाम है और वह इसी से पहचानी जाती हैं। हालांकि, एक बार उन्होंने कहा था कि, Nxzilx नाम का यूजरनेम चाहती थीं, लेकिन ये पहले से लिया जा चुका था, इसलिए उन्होंने Nazilx नाम चुना।

Munawar Faruqui GF Nazila

(ये भी पढ़ें- नई मां काजल अग्रवाल की कविता कॉपी करने पर हुई खिंचाई, ऑरिजिनल लेखिका ने दी प्रतिक्रिया)

खैर, मुनव्वर की गर्लफ्रेंड के बारे में जानकर आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.