तीन बार टालने के बाद मुनीषा खटवानी 25 मार्च को समीर ठाकुर संग करेंगी शादी, बताया वेडिंग प्लान

एक्ट्रेस मुनीषा खटवानी ने हाल ही में, अपनी शादी के बारे में विस्तार से बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

तीन बार टालने के बाद मुनीषा खटवानी 25 मार्च को समीर ठाकुर संग करेंगी शादी, बताया वेडिंग प्लान

अभिनेत्री और टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी (Munisha Khatwani) को तीन बार अपनी शादी टालनी पड़ी थी, अब आखिरकार वह शादी कर रही हैं। मुनीषा 25 मार्च 2022 को मुंबई में बिजनेसमैन समीर ठाकुर (Sameer Thakur) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले की रस्में 22 मार्च को मेहंदी समारोह, कॉकटेल और अगले दिन सगाई के साथ शुरू होंगी। हाल ही में, एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी वेडिंग के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

Munisha Khatwani

दरअसल, 'तंत्र' और 'अपने पराए' शो के जरिए पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मुनीषा खटवानी ने 'ई-टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में बताया कि, "यह केवल पारिवारिक मामला होगा। समीर और मेरी सुबह खार के एक मंदिर में एक साधारण शादी होगी।"

Munisha Khatwani

(ये भी पढ़ें- जैस्मिन भसीन ने बॉयफ्रेंड अली गोनी के बर्थडे पर लिखा रोमांटिक नोट, बताया अपना 'बहुमूल्य इनाम')

समीर, जो पिछले एक साल से अफ्रीका में हैं, अपनी होने वाली पत्नी के साथ रहने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, मुनीषा कहती हैं, "सैम पिछले साल फरवरी में काम के सिलसिले में अफ्रीका गए थे और दूसरी लहर के दौरान यात्रा प्रतिबंधों के कारण वापस नहीं आ सके। उनके जल्द ही भारत लौटने की उम्मीद है। इस दौरान वह वीडियो कॉल पर सारी प्लानिंग में हिस्सा ले रहे हैं।"

Munisha Khatwani

कपल ने मूल रूप से 2020 की शुरुआत में शादी करने की योजना बनाई थी। चूंकि उनके ज्यादा रिश्तेदार विदेश में रहते हैं, इसलिए वे महामारी के कारण उनकी शादी के दिन नहीं आ सकते थे, इसलिए उन्होंने उस दौरान सिर्फ एक रोका समारोह किया था। मुनीषा कहती हैं, “दुर्भाग्य से, महामारी के कारण हमारी शादी को सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि तीन बार टालना पड़ा। अन्य रिश्तेदारों के अलावा, सैम और मेरे भाई प्रतिबंधों के बीच भारत की यात्रा नहीं कर सकते थे। ऐसे में हमारे पास इसे स्थगित करने के अलावा कोई चारा नहीं था। हालांकि, पहले से ही बहुत देरी हो चुकी है, इसलिए हमने अगले महीने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। चीजों को अंतिम समय में होते हुए देखना बहुत अच्छा है। मैं आदर्श रूप से एक भव्य शादी को पसंद करती हूं, लेकिन महामारी के समय प्रतिबंधों के कारण मुझे अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ा। मेहमानों की सूची को कम करना पड़ा, यह अब तक के सबसे कठिन कामों में से एक रहा है।”

Munisha Khatwani

(ये भी पढ़ें- तन्वी ठक्कर ने पति आदित्य कपाड़िया संग रिश्ते के बारे में की बात, कहा- 'शादी के बाद कुछ नहीं बदला')

फिलहाल, 41 वर्षीय अभिनेत्री मुनीषा खटवानी अपने जीवन के प्यार समीर के साथ शादी के बंधन में बधंने के लिए एक्साइटेड हैं। हमें उनकी वेडिंग फोटोज का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें ​कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.