सुष्मिता सेन थीं नागा चैतन्य की पहली सेलिब्रिटी क्रश, एक्टर ने कैटरीना कैफ को बताया 'सुंदर'

हाल ही में, एक्टर नागा चैतन्य ने खुलासा किया है कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन उनकी पहली सेलिब्रिटी क्रश थीं। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

सुष्मिता सेन थीं नागा चैतन्य की पहली सेलिब्रिटी क्रश, एक्टर ने कैटरीना कैफ को बताया 'सुंदर'

साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी अपनी एक्स वाइफ सामंथा रुथ प्रभु के साथ अपने रिश्ते पर बयानबाजी को लेकर, तो कभी मॉडल शोभिता धुलिपाला के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि, बॉलीवुड में किन एक्ट्रेसेस पर उन्हें क्रश रहा है। 

naga

पहले ये जान लीजिए कि, काफी समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि, सामंथा से अलग होने के बाद एक्टर नागा चैतन्य मॉडल शोभिता धूलिपाला को डेट कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अभी इस बारे में कोई बात नहीं की है, लेकिन दोनों को कई बार साथ देखा गया है। 

naga

'पिंकविला' के साथ हुए एक इंटरव्यू में चैतन्य ने खुलासा किया कि, बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिनके साथ वह काम करना पसंद करेंगे। जहां उन्होंने हमेशा प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान की तारीफ की है, वहीं उन्हें आलिया भट्ट की एक्टिंग भी काफी पसंद है। इस इंटरव्यू में उन्होंने कैटरीना कैफ की तारीफ भी की और कहा कि, वह वास्तव में बहुत सुंदर हैं। 

naga

(ये भी पढ़ें- 'एक महानायक- डॉ बीआर अंबेडकर' फेम नेहा जोशी ने अचानक की शादी, बताई वजह)

इस इंटरव्यू की खास बात ये थी कि, उन्होंने यहां अपने क्रश के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन पर उनका क्रश था और वह उनकी पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी क्रश थीं। यहां वह यह भी बताना नहीं भूले कि, उन्होंने सुष्मिता से मुलाकात कर ये बताया भी था कि, उन्हें उन पर क्रश था। 

naga

(ये भी पढ़ें- क्या सिद्धार्थ शुक्ला के बाद शहनाज गिल को मिला दोबारा प्यार? राघव जुयाल को कर रहीं डेट! रिपोर्ट)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो नागा चैतन्य ने आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में वह वह एक फौजी के किरदार में हैं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन उम्मीद से काफी कम रहा है, लेकिन इसमें नागा चैतन्य की एक्टिंग को काफी सराहा गया है। यह फिल्म हॉलीवुड क्लासिक 'फॉरेस्ट गंप' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हिंदी रीमेक में करीना कपूर खान और मोना सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

naga

(ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने खुद से रचाई शादी, सिंदूर-मंगलसूत्र में शेयर कीं फोटोज)

फिलहाल, नागा के इन खुलासों पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.