नागा चैतन्य ने एक्स वाइफ सामंथा रुथ प्रभु के बारे में की बात, कहा- 'हम आगे बढ़ चुके हैं'

एक्टर नागा चैतन्य ने हालिया इंटरव्यू में अपनी एक्स वाइफ सामंथा रुथ प्रभु के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

नागा चैतन्य ने एक्स वाइफ सामंथा रुथ प्रभु के बारे में की बात, कहा- 'हम आगे बढ़ चुके हैं'

पिछले कुछ हफ्तों में एक्स स्टार कपल सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के अलगाव के बारे में बहुत कुछ कहा गया है। 'कॉफ़ी विद करण' में सामंथा ने एक्स पति नागा के बारे में खुलकर बात की थी, जिसकी चर्चा अब भी की जा रही है। हाल ही में, नागा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा है।

naga

पहले ये जान लीजिए कि, सामंथा और चैतन्य ने 2 अक्टूबर 2021 को आधिकारिक तौर पर अपने अलग होने की घोषणा की थी। उन्होंने एक जॉइंट स्टेटमेंट के जरिए कहा था, "हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए, काफी सोचने और समझने के बाद मैंने और चाई ने बतौर पति-पत्नी अलग होने का फैसला किया है। हम अपनी एक दशक की दोस्ती होने के लिए भाग्यशाली हैं, जो हमारे रिश्ते का मूल था और हम मानते हैं कि, ये हमेशा हमारे बीच का स्पेशल बॉन्ड बनाए रखेगी। हम अपने फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया से हमारे इस मुश्किल समय में हमें सपोर्ट करने और हमें आगे बढ़ने के लिए प्राइवेसी प्रदान करने की रिक्वेस्ट करते हैं। आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया।”

naga

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने पहना 21 हजार का को-ऑर्ड सेट, ऑरेंज कलर की मिडी ड्रेस में दिखा बोल्ड लुक)

अब बात करते हैं नागा के लेटेस्ट इंटरव्यू की। दरअसल, 'ईटाइम्स' से बात करते हुए चैतन्य ने एक्स वाइफ सामंथा के बारे में बात की। जब उनसे उनके निजी जीवन के बारे में चल रही परेशानियों के बारे में पूछा गया, तो एक्टर ने कहा कि, वह नहीं चाहते कि, उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बने।

naga

बकौल नागा, “यह निराशाजनक है। मैं यहां एक अभिनेता के रूप में हूं और मैं चाहता हूं कि, मेरी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात हो। मैं नहीं चाहता कि, मेरा निजी जीवन चर्चा का विषय बने। हम सभी के पास एक व्यक्तिगत स्थान होता है और यही कारण है कि, इसे 'व्यक्तिगत' कहा जाता है।"

naga

उन्होंने माना कि, एक सेलिब्रिटी होने के नाते वह अपने जीवन के साथ लोगों के आकर्षण को समझते हैं। उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से यह इस नौकरी का एक हिस्सा है, जहां आपका व्यक्तिगत स्थान भी एक स्टोरी बन जाती है। इससे प्रभावित होना या न होना मेरी जिम्मेदारी है। वास्तव में हर सेलिब्रिटी को ये फैसला लेने की जरूरत है। यह निराशाजनक हो जाता है कि, मेरा निजी जीवन, मेरी पेशेवर उपलब्धियों की तुलना में एक बड़ा शीर्षक बनाता है। मुझे लगता है कि, मुझे बस अपने प्रोफेशन पर मेहनत करते रहने की जरूरत है। निजी जीवन के अंश आएंगे और जाएंगे।”

naga

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि, उन्होंने सामंथा से अलग होने पर चुप रहने का फैसला क्यों किया। भले ही सामंथा अपने विचार व्यक्त करने के बारे में पूरी तरह से खुली हों। उन्होंने कहा, "हम दोनों जो कुछ भी कहना चाहते थे, हम दोनों ने उस बारे में एक बयान दिया। वैसे भी मैंने हमेशा अपने निजी जीवन के साथ यही किया है। मुझे जो चीजें साझा करने की लगती हैं, उस बारे में मैं मीडिया को बता देता हूं, चाहे वह अच्छा हो या बुरा। हमारे मामले में सामंथा आगे बढ़ गई हैं, मैं आगे बढ़ गया हूं और मुझे इसके बारे में दुनिया को बताने की जरूरत नहीं है।"

naga

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट 18,000 रुपए की रेड ड्रेस में दिखीं 'बेबी डॉल', फ्लॉन्ट किया बेबी बंप)

फिलहाल, नागा चैतन्य के इस खुलासे के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.