नकुल मेहता और जानकी पारेख के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, एक्टर की पत्नी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

टीवी एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) और उनकी पत्नी जानकी पारेख (Jankee Parekh) जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में एक्टर ने इस बात की जानकारी दी है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नकुल मेहता और जानकी पारेख के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, एक्टर की पत्नी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

एक शादीशुदा कपल के लिए पैरेंट्स बनना दुनिया के सबसे खूबसूरत एहसास में से एक है। ये एक ऐसा सुखद अनुभव है, जिसके आगे तमाम सुख फीके पड़ जाते हैं। जब एक शादीशुदा कपल को पता चलता है कि वो माता-पिता बनने वाले हैं तो मानो ऐसा लगता है जैसे एक नन्ही सी जान में ही उसकी पूरी दुनिया समा गई हो। इन दिनों कुछ ऐसा ही अनुभव टीवी एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) और उनकी पत्नी जानकी पारेख (Jankee Parekh) भी कर रहे हैं। नकुल के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। हाल ही में एक्टर ने कुछ फोटोज शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।

नकुल मेहता इन दिनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच नकुल और उनकी वाइफ ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने घर में जल्द ही खुशियों के आने की जानकारी दी है। इन दिनों जानकी प्रेग्नेंट हैं। शादी के करीब 8 साल बाद ये कपल पैरेंट्स बनने जा रहा है। ऐसे में कपल के साथ-साथ फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। (ये भी पढ़ें: गौहर खान की सास ने किया अपनी होने वाली बहू का स्वागत, ननद ने कमेंट कर कही ये बात)

Nakuul Mehta and Jankee Parekh Mehta

इस खुशखबरी को नकुल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके दी। इस वीडियो में नकुल और उनकी वाइफ जानकी से जुड़ी यादें संजोई गई हैं। वीडियो में बचपन से लेकर, प्रपोज़ल, शादी और फिर पेरेंट्स बनने की खुशखबरी तक को दर्शाया गया है। इस वीडियो के शेयर करते ही सेलेब्स और फैंस लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं।

इसे शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'बेस्ट फ्रेंड, गर्लफ्रेंड, पत्नी और अब।'

वहीं, एक्टर की वाइफ ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया है। इन तस्वीरों में ​कपल आसमानी कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहा है। तस्वीरों में जानकी को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देख सकते हैं।

Naakul Mehta Jankee Parekh Pregnancy

Naakul Mehta Jankee Parekh Pregnancy

Naakul Mehta Jankee Parekh Pregnancy

इसे शेयर करते हुए जानकी ने कैप्शन में बताया है कि, 'हमारा लॉकडाउन बिल्कुल भी बोरिंग नहीं था। हम मां बाप बनने वाले हैं। इसके लिए हम और इंतजार नहीं कर सकते। यह हमारी अच्छी शुरुआत है!' इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस से लेकर सलेब्स तक सभी इस कपल को बधाई दे रहे हैं।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो नकुल मेहता ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जानकी पारेख को करीब नौ साल तक डेट करने के बाद साल 2012 में बेहद धूमधाम से शादी की थी। नकुल की शादी में उनके परिवार वालों के साथ साथ उनके दोस्त भी मौजूद रहे थे। नकुल की वाइफ जानकी सिंगर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं। जानकी फिल्म जब वी मेट में "तुमसे ही" में अपनी आवाज दे चुकी हैं।  

अपनी स्मार्टनेस औऱ गुडलुकिंग के चलते दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले नकुल मेहता रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने की वजह से उनका रहन-सहन भी थोड़ा चकाचौंध भरा है। वह सोशल मीडिया अकाउंट पर इस तरह की ढेर सारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। (ये भी पढ़ें: शादीशुदा होना प्रियंका चोपड़ा को लगता था बेहद अजीब, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कही ये बात)

Nakuul Mehta and Jankee Parekh Mehta

अगर नकुल के वर्कफ्रंंट की बात करें तो एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत शो 'प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा प्यारा' से की थी। इस शो में उनके अपोजिट दिशा परमार नजर आई थीं। इस शो में दर्शकों ने नकुल और दिशा कि जोड़ी को काफी पसंद की थी। नकुल को इसी शो से अच्छी खासी पहचान मिली। हालांकि बाद में वो टीवी सीरियल 'इश्कबाज' से खूब पॉपुलर हुए। (ये भी पढ़ें: मैच के दौरान विराट कोहली को कुछ इस अंदाज में मोटिवेट करती नजर आईं अनुष्का शर्मा)

Nakuul Mehta and Jankee Parekh Mehta

फिलहाल, नकुल अभी अपने परिवार के साथ अपने आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार ​कर रहे हैं, जिसके लिए वो तैयारियों में लगे हुए हैं। हम भी नकुल के घर आने वाली खुशियों के लिए उन्हें एडवांस में बधाई देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए​ कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Images Courtesy: Jankee Parekh MehtaNakuul Mehta)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.