'इश्कबाज' फेम नकुल मेहता की पत्नी जानकी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति संग शेयर की प्यारी तस्वीरें

टीवी एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) की पत्नी जानकी पारेख ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तो चलिए जल्दी से देखते हैं वो तस्वीरें।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

'इश्कबाज' फेम नकुल मेहता की पत्नी जानकी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति संग शेयर की प्यारी तस्वीरें

टीवी एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) की पत्नी जानकी पारेख (Jankee Parekh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। फैंस भी अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की तस्वीरों व वीडियोज पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में जानकी ने पति नकुल संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें जानकी पारेख अपना बेबी फ्लॉन्ट करती नजर आईं हैं।

Nakuul Mehta and Jankee Parekh Mehta

दरअसल, 17 नवंबर 2020 को जानकी पारेख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति नकुल मेहता संग कुछ फोटोज शेयर कीं। शेयर की गई तस्वीरों में जानकी के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो और उनका बेबी बंप नजर आ रहा है, साथ ही वो पीले कलर के 'अंगरखा सूट' में बेहद ही प्यारी लग रही हैं। ग्रीन कलर के कुर्ते में नकुल भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। (ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा से फ्लर्ट करते दिखे अर्जुन कपूर, शेयर की एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीर)

Nakuul Mehta Jankee

Nakuul Mehta Jankee

Nakuul Mehta Jankee

Nakuul Mehta Jankee

इन तस्वीरों के बारे में बताते हुए पोस्ट के कैप्शन में जानकी ने लिखा, 'मैं हमेशा नक्स के साथ ही फोटो खिचवाती हूं। टेक1- हाय, कैमरे की तरफ देखो। टेक2- अरे सामने देखो ना। टेक3- चलो कोई बात नहीं, चलो इस बार एक प्यारी स्माइल के साथ इसे ठीक करते हैं प्लीज। टेक 4- इसके बाद सारी फोटो खराब हो गई।'

इससे पहले 16 नवंबर 2020 को जानकी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुद की एक प्यारी तस्वीर और एक बूमरैंग वीडियो भी शेयर किया था, जिसे आप नीचे देख सकते हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'फेस्टिव वाइब्स #Diwalispecial #Diwali2020।' (ये भी पढ़ें: तारा सुतारिया आदर जैन संग मालदीव में कर रही हैं एंजॉय! ये खूबसूरत तस्वीरें हैं गवाह)

कपल के घर आने वाला है नन्हा मेहमान

बीते दिनों नकुल और उनकी वाइफ ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने घर में जल्द ही खुशियों के आने की जानकारी दी थी। शादी के करीब 8 साल बाद ये कपल पैरेंट्स बनने जा रहा है। ऐसे में कपल के साथ-साथ फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। इस खुशखबरी को नकुल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके दी थी। इस वीडियो में नकुल और उनकी वाइफ जानकी से जुड़ी यादें संजोई गई हैं। वीडियो में बचपन से लेकर, प्रपोज़ल, शादी और फिर पेरेंट्स बनने की खुशखबरी तक को दर्शाया गया है।

वहीं, नकुल की वाइफ जानकी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया था। इन तस्वीरों में ​कपल आसमानी कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहा है। तस्वीरों में जानकी को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देख सकते हैं। जानकी ने इस पोस्ट के कैप्शन में बताया था कि, 'हमारा लॉकडाउन बिल्कुल भी बोरिंग नहीं था। हम मां बाप बनने वाले हैं। इसके लिए हम और इंतजार नहीं कर सकते। ये हमारी अच्छी शुरुआत है!' (ये भी पढ़ें: पति रोहित ने अनिता हस्सनंदनी को किया किस, एक्ट्रेस ने फोटो संग लिखा- 'किस करने पर बेबी मारता है किक')

Naakul Mehta Jankee Parekh Pregnancy

Naakul Mehta Jankee Parekh Pregnancy

Naakul Mehta Jankee Parekh Pregnancy

9 साल तक जाना एक-दूसरे को, फिर शादी

पर्सनल लाइफ की बात करें, तो नकुल मेहता ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जानकी पारेख को करीब 9 साल तक डेट करने के बाद साल 2012 में बेहद धूमधाम से शादी की थी। नकुल की शादी में उनके परिवार वालों के साथ-साथ उनके दोस्त भी मौजूद रहे थे। नकुल की वाइफ जानकी सिंगर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं। जानकी फिल्म जब वी मेट में "तुमसे ही" में अपनी आवाज दे चुकी हैं।  

फिलहाल, ये कपल अपने आने वाले बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड है। तो आपको जानकी द्वारा शेयर की गई फोटोज कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Images Courtesy: Jankee Parekh MehtaNakuul Mehta
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.