नमन शॉ की वाइफ नेहा मिश्रा ने बेबी बॉय को दिया जन्म, टीवी एक्टर ने कहा- 'भगवान के आभारी हैं'

टीवी एक्टर नमन शॉ की वाइफ नेहा मिश्रा ने 24 फरवरी 2021 को एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। पापा बनने के बाद नमन शॉ ने एक इंटरव्यू में अपनी खुशी जाहिर की है। आइए आपको बताएं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नमन शॉ की वाइफ नेहा मिश्रा ने बेबी बॉय को दिया जन्म, टीवी एक्टर ने कहा- 'भगवान के आभारी हैं'

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर नमन शॉ (Naman Shaw) ने 8 साल की लंबी डेटिंग के बाद अपनी गर्लफ्रेंड नेहा मिश्रा (Neha Mishra) के साथ साल 2017 में शादी रचाई थी। शादी के करीब तीन साल बीत जाने के बाद ये कपल अब पैरेंट्स बन गया है। नेहा मिश्रा ने 24 फरवरी 2021 को बेबी बॉय को जन्म दिया है। हाल ही में, नमन शॉ ने पापा बनने के बाद बातचीत की है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Naman Shaw Wife Pregnant Neha Mishra Shaw Baby Shower

पहले आइए आपको इस कपल की लव स्टोरी के बारे में बता देते हैं। 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ एक इंटरव्यू में, नमन शॉ ने खुलासा किया था कि वह और उनकी पत्नी नेहा मिश्रा शॉ कब और कहां मिले थे? उन्होंने कहा बताया कि, 'हम पहली बार अपने टीवी शो के सेट पर मिले थे, जहां नेहा ने मज़े की खातिर कैमियो किया। हमने इसे तुरंत हिट कर दिया और अच्छे दोस्त बन गए। पिछले आठ वर्षों में, हमारा बंधन और भी मजबूत हुआ, हम और एक-दूसरे के पास आते गए। लगभग चार महीने पहले, मुझे एहसास हुआ कि मैं नेहा के बिना अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकता। इन सभी वर्षों में, मैंने उसे कभी भी एक जीवनसाथी के रूप में नहीं देखा था। वह सिर्फ मेरी सबसे अच्छी दोस्त थी। मुझे लगता है कि वह एक स्टार्क है। हमारी लव स्टोरी और फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में किरदारों के बीच समानता है। मैंने आखिरकार अपनी अंजलि (काजोल) के किरदार को फिल्म की तरह ही अपने सबसे अच्छे दोस्त में पाया।' 23 नवंबर 2017 को नमन शॉ और नेहा मिश्रा की शादी कोलकाता में हुई बंगाली रीति रिवाज से हुई थी। इस शादी में सिर्फ फैमिली और फ्रेंड्स शामिल हुए थे। शादी में नमन ने सिल्वर वर्क वाली गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी, वहीं नेहा ने मैरून एंड पिंक कलर का लहंगा पहना था। कुल मिलाकर ये कपल अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रहा था। 

अब आइए आपको बताते हैं कि नमन शॉ ने आखिर क्या कहा है। दरअसल, 'ईटाइम्स' के साथ बातचीत में नमन शॉ ने बताया कि, “नेहा 12 घंटे लेबर पेन में थी और उसकी डिलीवरी सामान्य थी। मैं उसके साथ था। मैं सोच भी नहीं सकता कि एक मां अपने बच्चे के लिए क्या करती है। लेकिन इसके अंत में, जब आप अपने बच्चे को देखते हैं तो सब कुछ भूल जाते हैं। हम दोनों एक स्वस्थ बच्चा चाहते थे और इसके लिए भगवान के आभारी हैं।”

नमन शॉ पापा बनने के बाद बेहद खुश हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी में अपनी पत्नी व बच्चे की देखभाल के बारे में बात करते हुए कहा कि, “ऐसा महसूस होता है कि मैं पिछले नौ महीनों से बच्चे की देखभाल कर रहा हूं। यह महसूस होता है कि मैं उसे इन सभी महीनों से जानता हूं।" बेबी के नाम को लेकर नमन कहते हैं, “हम अभी सभी नामों के बारे में सोच रहे हैं, जिन्हें हमने नक्षत्र और कुंडली के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया था। हमारे दोनों परिवार सुपर एक्साइटेड हैं। मेरी मां ने कोलकाता से उड़ान भरी है और नेहा की मां हमारी मदद करने के लिए पुणे से आ रही हैं।” (ये भी पढ़ें: हनी सिंह ने शेयर कीं बहन स्नेहा के वेडिंग रिसेप्शन की फोटोज, नेहा ​कक्कड़ और रोहनप्रीत ने जमाई महफिल)

पति के बर्थडे पर शेयर की थी गुड न्यूज

18 दिसंबर 2020 को एक्ट्रेस के पति नमन अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अपने पति नमन शॉ के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी पत्नी नेहा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने प्रेग्नेंट होने का अनाउंसमेंट किया था। यही नहीं, उन्होंने इसके साथ ही पति नमन के साथ अपने बेबी बंप की तस्वीरें भी शेयर की थीं। इन तस्वीरों में नेहा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। फोटोज में उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। वहीं, तस्वीर में नेहा के साथ उनके पति भी दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'मैं- नम्मो वह पल याद है जब आप सबसे ज्यादा खुश थे? नमन- मैं अपने सबसे ख़ुशी के पल को 2021 में जीने की प्रतीक्षा कर रहा हूं। मैं- ऑ... दिल पिघल गया। हैप्पी हैप्पी हैप्पी बर्थडे, होने वाले पिता, जूनियर शॉ जल्द आने वाला है। इससे बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता।' वहीं, नमन शॉ ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी वाइफ की इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा था, 'बेस्ट बर्थडे गिफ्ट एवर, 2020 बुरा नहीं है।' एक्टर के इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी ने कपल को बधाई दी थी।

Naman Shaw Wife Pregnant Neha Mishra Shaw Baby Shower

Naman Shaw Wife Pregnant Neha Mishra Shaw Baby Shower

जनवरी में किया था बेबी शॉवर 

नमन शॉ ने अपनी लविंग वाइफ नेहा के लिए 24 जनवरी 2021 को बेबी शॉवर की पार्टी रखी थी, जिसकी कुछ तस्वीरें नेहा ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर की थीं। इन फोटोज में नमन शॉ अपनी वाइफ के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। वहीं वीडियो में वह और नेहा एक स्पेशल केक काट रहे हैं। इस केक पर नमन और नेहा की फोटो नजर आ रही है। इस दौरान नेहा अपने फ्रेंडस के साथ भी दिखाई दे रही हैं। फोटोज में नेहा ब्लू और व्हाइट लाइनिंग के आउटफिट में खूबसूरत लग रही हैं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी दिखाई दे रहा है। वहीं ब्लैक शर्ट और जींस में नमन भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। यहां देखें फोटोज। (ये भी पढ़ें: मोहित मलिक ने प्रेग्नेंट वाइफ अदिति संग शुरू की गोद भराई रस्म की तैयारियां, एक्ट्रेस ने शेयर की झलक)

नेहा मिश्रा को ये बेबी शॉवर पार्टी सरप्राइज के तौर पर मिली थी। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने कैप्शन में दी थी। इसे शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा था, 'ओह माय गॉड, जब @kaniz_rabbi के लिए फेयरवेल डिनर आपको आश्चर्यचकित करने वाले गोद भराई में बदल गया। सुंदर शाम के लिए @kaniz_rabbi और @sheenavarma को धन्यवाद। बेबी बू आप खूबसूरत लड़कियों से मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।' 

Naman Shaw Wife Pregnant Neha Mishra Shaw Baby Shower

वर्कफ्रंट की बात करें तो, नमन शॉ ने टीवी सीरियल 'कसम से' (2006) से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (2006), 'कसौटी जिंदगी की' (2008), 'कहे ना कहे' (2008), 'जीत जाएंगे हम' (2009) सहित अन्य शो में काम किया है। (ये भी पढ़ें: जब आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान से सख्त नफरत करती थीं पूजा भट्ट, जानें क्या थी वजह?)

Naman Shaw and Nehaa Mishra

फिलहाल, नमन और नेहा इन दिनों अपने माता-पिता बनने के फेज का अनुभव कर रहे हैं। तो हम इस कपल को ढेर सारी बधाई देते हैं। अब फैंस कपल के बेबी की तस्वीरों को देखने और उनके नाम को जानने को बेताब हैं। तो क्या आपको भी इसका इंतजार है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(Cover and Images Courtesy: Neha Mishra Shaw)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.