नमन शॉ ने अपने बेटे की शेयर की पहली झलक, सोशल मीडिया पर बताया बेबी का यूनिक नाम

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता नमन शॉ ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की पहली झलक शेयर की है और बेबी का यूनिक नाम भी बताया है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

नमन शॉ ने अपने बेटे की शेयर की पहली झलक, सोशल मीडिया पर बताया बेबी का यूनिक नाम

एक कपल शादी के बाद जब पेरेंट्स बनता है, तो उसकी लाइफ एक झटके में बदल जाती है। जब माता-पिता अपने बच्चे की नन्ही सी उंगली पकड़ते हैं, तो उन्हें ये दुनिया खूबसूरत और अवश्विसनीय लगने लगती है। उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होता है। इन दिनों इसी फेज से टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर नमन शॉ (Naman Shaw) और उनकी पत्नी नेहा मिश्रा (Neha Mishra) गुजर रहे हैं। हाल ही में, दोनों अपने पहले बेटे के माता-पिता बने हैं, जिसकी पहली झलक अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही उन्होंने अपने न्यू बॉर्न बेबी का नाम भी बताया है।

पहले ये जान लीजिए कि, नमन शॉ ने 8 साल की लंबी डेटिंग के बाद अपनी गर्लफ्रेंड नेहा मिश्रा (Neha Mishra) के साथ साल 2017 में शादी रचाई थी। शादी के करीब तीन साल बीत जाने के बाद ये कपल अब पैरेंट्स बना है। नेहा मिश्रा ने 24 फरवरी 2021 को बेबी बॉय को जन्म दिया था, जिसकी जानकारी नमन शॉ ने सोशल मीडिया पर दी थी। (ये भी पढ़ें- मां नरगिस और पिता सुनील दत्त की एनिवर्सरी पर संजय दत्त हुए इमोशनल, थ्रोबैक फोटो के जरिए किया याद)

नमन शॉ ने बेबी के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ एक वीडियो के जरिए शेयर की थी। उन्होंने 25 फरवरी 2021 को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें नेहा अपने लविंग हसबैंड नमन के गाल पर किस कर रही हैं और एक्टर उनके बेबी बंप पर हाथ रखे हुए हैं। इस दौरान नेहा के बेबी बंप पर ‘ये लड़का है’ लिखा हुआ है।  

अब आपको दिखाते हैं नमन शॉ का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में नमन अपने बेबी को गोद में लिए हुए हैं और अपने बेटे को देखकर स्माइल कर रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में नमन अपने लाडले के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके बेटे भी अपने पिता नमन को देखकर स्माइल कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें- सबा अली खान ने शेयर कीं भांजे तैमूर के बर्थडे की थ्रोबैक फोटोज, भाई-बहन संग पोज देती आईं नजर)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नमन शॉ ने अपने बेटे का यूनिक नाम भी बताया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम क्रिवान (Krivaan) रखा है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, ‘डैडी का लिटिल बॉय क्रिवान। #kriivaanshaw #babyboy #appleofmyeye #teamblue #daddylovesyou #heartbeat #love #newparents #newborn #igers #instapic #instalike #instamoment।’ इसके साथ ही उन्होंने कई हार्ट इमोजी भी बनाई है।

पहली बार पापा बनने के बाद नमन शॉ ने अपने खूबसूरत अनुभव को ‘ई-टाइम्स’ के साथ शेयर किया था। उन्होंने इंटरव्यू में कहा था, ‘नेहा 12 घंटे लेबर पेन में थी और उसकी डिलीवरी सामान्य थी। मैं उसके साथ था। मैं सोच भी नहीं सकता कि एक मां अपने बच्चे के लिए क्या करती है। लेकिन इसके अंत में, जब आप अपने बच्चे को देखते हैं तो सब कुछ भूल जाते हैं। हम दोनों एक स्वस्थ बच्चा चाहते थे और इसके लिए भगवान के आभारी हैं। ऐसा महसूस होता है कि मैं पिछले नौ महीनों से बच्चे की देखभाल कर रहा हूं। यह महसूस होता है कि मैं उसे इन सभी महीनों से जानता हूं।’ (ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट बॉयफ्रेंड रणबीर को कर रही हैं बेहद मिस, हाथों में हाथ डाले हुए शेयर की एक रोमांटिक फोटो)

फिलहाल, नमन और नेहा अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ नए फेज को एंजॉय कर रहे हैं। तो आपको नमन शॉ के बेबी का नाम और तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- नमन शॉ)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.