टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर नमन शॉ (Naman Shaw) ने साल 2017 में 8 साल की लंबी डेटिंग के बाद अपनी गर्लफ्रेंड नेहा मिश्रा (Neha Mishra) से शादी रचाई थी। शादी के करीब तीन साल बीत जाने के बाद ये कपल अब पैरेंट्स बनने जा रहा है। हाल ही में, नेहा मिश्रा ने अपने बेबी शॉवर (गोद भराई) रस्म की कुछ तस्वीरें व वीडियो शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले आइए आपको इस कपल की लव स्टोरी के बारे में बता देते हैं। 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ एक इंटरव्यू में, नमन शॉ ने खुलासा किया था कि वह और उनकी पत्नी नेहा मिश्रा शॉ कब और कहां मिले थे? उन्होंने कहा बताया कि, 'हम पहली बार अपने टीवी शो के सेट पर मिले थे, जहां नेहा ने मज़े की खातिर कैमियो किया। हमने इसे तुरंत हिट कर दिया और अच्छे दोस्त बन गए। पिछले आठ वर्षों में, हमारा बंधन और भी मजबूत हुआ, हम और एक-दूसरे के पास आते गए। लगभग चार महीने पहले, मुझे एहसास हुआ कि मैं नेहा के बिना अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकता। इन सभी वर्षों में, मैंने उसे कभी भी एक जीवनसाथी के रूप में नहीं देखा था। वह सिर्फ मेरी सबसे अच्छी दोस्त थी। मुझे लगता है कि वह एक स्टार्क है। हमारी लव स्टोरी और फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में किरदारों के बीच समानता है। मैंने आखिरकार अपनी अंजलि (काजोल) के किरदार को फिल्म की तरह ही अपने सबसे अच्छे दोस्त में पाया।' 23 नवंबर 2017 को नमन शॉ और नेहा मिश्रा की शादी कोलकाता में हुई बंगाली रीति रिवाज से हुई थी। इस शादी में सिर्फ फैमिली और फ्रेंड्स शामिल हुए थे। शादी में नमन ने सिल्वर वर्क वाली गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी, वहीं नेहा ने मैरून एंड पिंक कलर का लहंगा पहना था। कुल मिलाकर ये कपल अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रहा था। (ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, सारा और अर्जुन संग नाव पर बैठे दिख रहे क्रिकेटर)
अब आइए आपको दिखाते हैं, कपल की बेबी शॉवर की फोटोज। दरअसल, नमन शॉ की लविंग वाइफ नेहा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बेबी शॉवर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में नमन शॉ अपनी वाइफ के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। वहीं वीडियो में वह और नेहा एक स्पेशल केक काट रहे हैं। इस केक पर नमन और नेहा की फोटो नजर आ रही है। इस दौरान नेहा अपने फ्रेंडस के साथ भी दिखाई दे रही हैं। फोटोज में नेहा ब्लू और व्हाइट लाइनिंग के आउटफिट में खूबसूरत लग रही हैं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी दिखाई दे रहा है। वहीं ब्लैक शर्ट और जींस में नमन भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। यहां देखें फोटोज।
नेहा मिश्रा को ये बेबी शॉवर पार्टी सरप्राइज के तौर पर मिली है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने कैप्शन में दी है। इसे शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा है, 'ओह माय गॉड, जब @kaniz_rabbi के लिए फेयरवेल डिनर आपको आश्चर्यचकित करने वाले गोद भराई में बदल गया। सुंदर शाम के लिए @kaniz_rabbi और @sheenavarma को धन्यवाद। बेबी बू आप खूबसूरत लड़कियों से मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।' (ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने अपने मां और बाबूजी को उनकी मैरिज एनिवर्सरी पर किया याद, ब्लॉग में लिखी ये खास बात)
18 दिसंबर 2020 को एक्ट्रेस के पति नमन अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अपने पति नमन शाॅ के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी पत्नी नेहा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने प्रेग्नेंट होने का अनाउंसमेंट किया था। यही नहीं, उन्होंने इसके साथ ही पति नमन के साथ अपने बेबी बंप की तस्वीरें भी शेयर की थीं। इन तस्वीरों में नेहा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। फोटोज में उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। वहीं, तस्वीर में नेहा के साथ उनके पति भी दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'मैं- नम्मो वह पल याद है जब आप सबसे ज्यादा खुश थे? नमन- मैं अपने सबसे ख़ुशी के पल को 2021 में जीने की प्रतीक्षा कर रहा हूं। मैं- ऑ... दिल पिघल गया। हैप्पी हैप्पी हैप्पी बर्थडे, होने वाले पिता, जूनियर शाॅ जल्द आने वाला है। इससे बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता।' वहीं, नमन शाॅ ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी वाइफ की इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा था, 'बेस्ट बर्थडे गिफ्ट एवर, 2020 बुरा नहीं है।' एक्टर के इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी ने कपल को बधाई दी थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, नमन शॉ ने टीवी सीरियल 'कसम से' (2006) से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (2006), 'कसौटी जिंदगी की' (2008), 'कहे ना कहे' (2008), 'जीत जाएंगे हम' (2009) सहित अन्य शो में काम किया है। (ये भी पढ़ें: अपने बर्थडे पर पति इरफान खान को याद कर भावुक हुईं सुतापा सिकदर, लिखी दिल छू लेने वाली बात)
फिलहाल, इस कपल के घर बहुत ही जल्द नन्हें मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली हैं। हम भी नमन और नेहा को इसके लिए एडवांस में बधाई देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।