करीना कपूर की BFF नताशा पूनावाला ने पहनी 83,566 रुपए की हील्स, दिखीं बेहद स्टाइलिश

बिजनेसवुमेन नताशा पूनावाला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके महंगे हील्स ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Deeksha Priyadarshi Last Updated:

करीना कपूर की BFF नताशा पूनावाला ने पहनी 83,566 रुपए की हील्स, दिखीं बेहद स्टाइलिश

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की बेस्ट फ्रेंड और बिजनेसवुमेन नताशा पूनावाला (Natasha poonawalla) अपने सार्टोरियल कलेक्शन के लिए फेमस हैं। नताशा के वार्डरोब में दुनिया के लगभग सभी फेमस डिजाइनर्स के कलेक्शन हैं। हाल ही में, नताशा को मशहूर ब्रांड 'डोल्चे एंड गब्बाना' के एक खूबसूरत आउटफिट में देखा गया। हालांकि, इस आउटफिट से अलग जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वो है उनके हील्स। सोशल मीडिया पर नताशा द्वारा पहने गए हील्स को बहुत पसंद किया जा रहा है। इस हिल्स की कीमत आपके होश उड़ा देगी। 

natasha poonawala

(ये भी पढ़ें: करीना कपूर खान नाइट सूट के साथ 4 लाख का हैंडबैग लिए आईं नजर )

पहले तो ये जान लीजिए कि, नताशा, 'ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोरोनावायरस वैक्सीन' के स्थानीय निर्माता 'सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' के सीईओ अदार पूनावाला की पत्नी हैं। फेमस बिजनेसवुमेन नताशा द्वारा पहने गए सभी डिजाइन ट्रेंड बन जाते हैं।

natasha poonawala

30 नवंबर 2021 को नताशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में नताशा ने बहुत सुंदर सा आउटफिट पहन रखा था, जिसे उन्होंने 'ब्रिटिश फैशन अवार्ड्स' के लिए पहना था। इस आउटफिट को फेमस ब्रांड 'डोल्चे एंड गब्बाना' द्वारा डिजाइन किया गया था।

natasha poonawala

नताशा का ये आउटफिट इटालियन ब्रांड के 2017 कलेक्शन से है, जो कि अब उपलब्ध नहीं है। हालांकि, उनके हील्स 'वैलेंटिनो' द्वारा निर्मत हैं। इन हील्स की कीमत आपको हैरान करने के लिए काफी है। इतनी कम्फ़र्टेबल दिखने वाली इन हील्स की कीमत 1,112 डॉलर यानी लगभग 83,566 रुपए है। हलांकि नताशा ने व्हाइट हील्स पहनी थी, मगर 'वैलेंटिनो' की ऑफिशियल वेबसाइट पर यह ब्लैक कलर में भी उपलब्ध है।

natasha poonawala

(ये भी पढ़ें: खुशी कपूर 1.38 लाख रुपए का बैग लिए आईं नजर, 80 हजार के क्रिस्टल सैंडल भी हैं खास )

अदार पूनावाला और नताशा पूनावाला करोड़ों की सम्पत्ति के मालिक हैं। मुंबई और पुणे में उनके पास कई एकड़ जमीन है। जिसमें, पुणे में बना 750 करोड़ रुपये का बंगला, एक फार्महाउस और मुंबई का फेमस लिंकन हाउस भी शामिल हैं। नताशा 'विलू पूनावाला फाउंडेशन' की चेयरपर्सन भी हैं।

natasha poonawala

(ये भी पढ़ें: नीता अंबानी के महंगे शौक: 90 करोड़ की कार से लाखों की साड़ी-लिपिस्टिक-जूतों तक, जानें सब कुछ )

फिलहाल, हमें नताशा की ये हिल्स काफी पसंद आई। वैसे, आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताएं और कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट:इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.