बिग बी की नातिन नव्या ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड मीजान जाफरी की फोटो पर किया कमेंट, एक्टर ने किया रिप्लाई

अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने एक्टर मीजान जाफरी (Meezaan Jaffery) की एक पोस्ट पर कमेंट करके अपने रिलेशनशिप की अफवाहों को हवा दे दी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बिग बी की नातिन नव्या ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड मीजान जाफरी की फोटो पर किया कमेंट, एक्टर ने किया रिप्लाई

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) भले ही अभी फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। नव्या पिछले काफी दिनों से जावेद जाफरी (Meezaan Jaffery) के बेटे और एक्टर मीजान जाफरी (Meezaan Jaffery) के साथ अपने कथित रिलेशिनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब हाल ही में उन्होंने मीजान की एक पोस्ट पर कमेंट करके इस अफवाह को और भी तूल दे दिया है। 

दरअसल, नव्या नवेली नंदा संजय लीला भंसाली की फिल्म 'मलाल' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले मीजान जाफरी के साथ रिलेशिनशिप को लेकर बीच-बीच में चर्चा में आ जाती हैं। इसकी वजह है दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट के रिएक्शन। अक्सर दोनों एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं। ऐसा ही ​कुछ इस बार भी हुआ है।

हाल ही में एक्टर मीजान जाफरी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की, इस फोटो में मीजान एक बिल्डिंग के सामने कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। 

Meezaan

जहां फैंस ​इस तस्वीर पर कमेंट करके उन्हें हैंडसम बता रहे हैं, तो वहीं नव्या ने भी मीजान की इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, ''नाइस किक्स'' इतना ही नहीं मीजान ने भी नव्या के इस कमेंट का जवाब दिया है। मीजान ने नव्या के कमेंट का जवाब देते हुए लिखा, ''सबसे अच्छा गिफ्ट'' इसके साथ ही उन्होंने दिल की इमोजी भी बनाई। यदि मीजान के इस जवाब को देखा जाय तो उन्होंने लिखा है, 'सबसे अच्छा गिफ्ट दिल।' ऐसे में मीजान और नव्या की इस खूबसूरत बॉन्डिंग को देखकर फैंस एक बार फिर से दोनों के रिलेशनशिप के कयास लगा रहे हैं।

Meezaan

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब नव्या ने मीजान की पोस्ट पर कमेंट किया हो और मीजान ने उस पर अपनी प्रतिकिया दी हो। इसके पहले भी कई बार ऐसा देखने को मिला है। 8 जुलाई 2020 को मीजान के दादा जगदीप जाफरी के निधन के बाद 9 जुलाई को किए गए उनके पोस्ट पर भी नव्या ने कमेंट किया था। मीजान ने अपने दादा के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर करके उन्हें याद किया था। इस पर तमाम सेलेब्स ने उन्हें सांत्वना दी थी। वहीं नव्या ने दिल की इमोजी बनाते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

Meezaan Jaaferi and Jagdeep

Comment

ऐसा नहीं है कि नव्या ही मीजान की पोस्ट पर कमेंट करती हैं, बल्कि मीजान भी नव्या के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं। पिछले दिनों जब नव्या नंदा ने ग्रेजुएट होने के बाद अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर एक बिजनेस शुरू किया। जिसका नाम आरा हेल्थ (Aara Health) है। तब मीजान ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी थी।

मुंबई मिरर के साथ एक साक्षात्कार में, मीजान ने अपने डेटिंग अफवाहों पर कहा था कि वह और नव्या एक ही फ्रेंड सर्कल से हैं और वह वास्तव में अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि नव्या उनकी बहन की सबसे अच्छी दोस्त है और वह उसके साथ एक बेहतरीन रिश्ता साझा करती हैं। 6 दिसंबर 2019 को नव्या नवेली नंदा के बर्थडे पर मीजान ने अपनी इंस्टाग्राम पर नव्या की एक तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था, "मेरे सबसे पसंदीदा को जन्मदिन की शुभकामनाएं"  

Navya

फिलहाल, फिल्म जगत में अफवाहों का फैलना आम बात है। अभी तक इन दोनों की तरफ से रिलेशनशिप को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। तो ऐसे में सिर्फ इस पोस्ट को देखकर कयास लगाना सही नही है। तो क्या आप नव्या और मीजान की सोशल मीडिया बॉन्डिंग को पसंद करते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Images Courtesy: Navya Naveli NandaMeezan)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.