नीना और मसाबा गुप्ता का आशियाना है बेहद सुंदर, महंगी पेंटिंग्स से सजी हैं घर की दीवारें

इस स्टोरी में हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता और उनकी बेटी मसाबा गुप्ता के मुंबई में स्थित खूबसूरत आशियाने के बारे में बताने जा रहे हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

नीना और मसाबा गुप्ता का आशियाना है बेहद सुंदर, महंगी पेंटिंग्स से सजी हैं घर की दीवारें

90 के दशक में बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने समाज द्वारा महिलाओं के लिए बनाए गए नियमों और शर्तों के आगे न झुककर इतिहास रच दिया था। उनकी बेटी मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) एक मजबूत महिला के विचार को फिर से परिभाषित कर रही हैं, जो खुद को अपनाने से नहीं डरती हैं। नीना जहां अपनी शानदार एक्टिंग स्किल्स के लिए जानी जाती हैं, वहीं उनकी बेटी मसाबा एक प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर हैं। दोनों महिलाएं अलग-अलग दुनिया में राज कर रही हैं, फिर भी उनका जिंदगी जीने का एक ही तरीका है।

neena gupta and masaba gupta home

नीना और मसाबा के व्यक्तित्व अलग हैं, फिर भी वे एक साथ सुपर क्यूट लगती हैं। किसी भी अन्य मां-बेटी की जोड़ी की तरह, उनके भी अपने खुश और मूडी दिन होते हैं, लेकिन वे हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़ी रहती हैं। उनके मजबूत व्यक्तित्व की तरह, उनका घर कलात्मक चमत्कारों से भरा है और यह एक शांत वाइब देता है।

(ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के इस शानदार महल में रहती हैं नीना गुप्ता, बालकनी से लेकर बेडरूम तक सब कुछ है यूनिक)

नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता का मुंबई वाला घर

neena gupta and masaba gupta

नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता के मुंबई के जुहू स्थित घर में सब कुछ काफी प्यारा है। शहर की हलचल वाली जगह चुनने से लेकर समुद्र तट से सिर्फ एक मिनट की दूरी तक, उनका घर खूबसूरत यादों से बना है। ये घर मां-बेटी की जोड़ी की अलग-अलग पर्सनैलिटी को खूबसूरती से दर्शाता है। जहां एक को अपनी एक्टिंग पर्सनैलिटी के लिए जाना जाता है, वहीं दूसरे को अपने यूनिक फैशन डिज़ाइन के लिए जाना जाता है। 

नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता के घर की आर्टिस्टिक एंट्री

neena gupta and masaba gupta house

नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता के पास कलात्मक और प्राचीन साज-सज्जा के सभी सामान हैं। जैसे ही आप उनके समुद्र की ओर मुख वाले घर में प्रवेश करेंगे, वहां पर आपको प्रिस्टिन सफेद दीवार पर उनके कुछ सुंदर फैमिली फोटो फ्रेम दिखाई देंगे। आप कुछ प्यारे पीस भी देखेंगे, जो आपके मूड को हल्का करने के लिए पर्याप्त हैं।

(ये भी पढ़ें: नीना गुप्‍ता की बायोग्राफी: करीना से बातचीत में एक्ट्रेस ने उस शादी का किया जिक्र, जो नहीं हो सकी)

प्रिस्टिन व्हाइट लिविंग रूम

neena gupta and masaba gupta house

एक्ट्रेस के घर का लिविंग रूम काफी बड़ा और खूबसूरत है, जिसमें बनी खिड़कियों से आने वाली रोशनी इसे और भी ज्यादा रोशन कर देती है। इसमें पड़े हुए आईवरी कलर के काउच और उसी रंग की टेबल उनके घर की रिलैक्सिंग थीम को मैच करती है।  

neena gupta and masaba gupta house

खूबसूरत डाइनिंग स्पेस

neena gupta and masaba gupta home

डाइनिंग एरिया में व्हाइट दीवारें और आईवरी कलर की फ्लोरिंग, घर की थीम पर रखी गई हैं। यहां पर 6-सीटर की लकड़ी की डाइनिंग टेबल पुराने जमाने की वाइब्स देती है। दीवार की दाहिनी साइड में एक खूबसूरत लकड़ी का आभूषण रखा गया है। नीना ने इसके पीछे की कहानी भी शेयर की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि, उन्हें फिल्ममेकर श्याम बेनेगल ने इसे गिफ्ट के रूप में दिया था। बेनेगल के साथ उन्होंने एक ‘यात्रा’ नाम का शो किया था। उनके कमरे की दूसरी दीवार पर ललिता लाजमी की एक महंगी पेंटिंग टंगी हुई है।

(ये भी पढ़ें: नीना गुप्ता: एक ऐसी एक्ट्रेस जो शादी के पहले बनी मां, 49 साल में हुआ प्यार और रचाई शादी)

neena gupta and masaba gupta home

neena gupta and masaba gupta home

नीना गुप्ता दिवंगत आर्टिस्ट एमएफ हुसैन का पेंट ब्रश दिखाते हुए, जो एक्ट्रेस को उन्होंने गिफ्ट में दिया था।

बालकनी

neena gupta and masaba gupta home

उनके रिलैक्सिंग घर की एक अन्य हाइलाइट उनकी बालकनी है, जहां मां-बेटी की जोड़ी अक्सर एक साथ कॉफ़ी पीते हुए या अकेले किताबें पढ़ते हुए बिताती है।

किचन एरिया

neena gupta and masaba gupta home

नीना और मसाबा के किचन एरिया में फैंसी चीजें नहीं हैं, बल्कि ये एक रेगुलर और वार्म वाइब देता है। एक बार नीना ने बताया था कि, रंगों के मामले में उनकी और उनकी बेटी की पसंद एक जैसी है, तो उन्हें इस बारे में आपस में एक-दूसरे से लड़ना नहीं पड़ता है।

नीना गुप्ता का बेडरूम

neena gupta and masaba gupta home

नीना का बेडरूम उनकी साधारण पर्सनैलिटी को दर्शाता है। हालांकि, उनके रूम का इंट्रेस्टिंग पार्ट उनका कपबोर्ड है, जो उनके साथ उनके पिछले तीन घरों से रहा है।

फिलहाल, नीना और मसाबा गुप्ता का घर वाकई बेहद खूबसूरत है। तो आपको उनका घर कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.