जुड़वा बच्चियों को जन्म देने के बाद नीरू बाजवा ने शेयर किया लेबर रूम का ये वीडियो

पंजाबी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) 39 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनी हैं। नीरू ने  कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर कुछ दिल को छू लेने वाले वीडियो साझा किए हैं। आइए देखें वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जुड़वा बच्चियों को जन्म देने के बाद नीरू बाजवा ने शेयर किया लेबर रूम का ये वीडियो

मां बनना दुनिया के सबसे खूबसूरत एहसास में से एक है। ये एक ऐसा सुखद अनुभव है, जिसके आगे तमाम सुख फीके पड़ जाते हैं। एक मां को मानो ऐसा लगता है जैसे एक नन्ही सी जान में ही उसकी पूरी दुनिया समा गई हो। इन दिनों कुछ ऐसा ही अनुभव पंजाबी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) भी कर रही हैं। नीरू 39 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने 7 फरवरी को दो नन्हीं परियों को जन्म दिया था, जिसकी जानकारी खुद नीरू की बहन सबरीना बाजवा (Sabrina Bajwa) ने दी थी। नीरू ने  कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर कुछ दिल को छू लेने वाले वीडियो साझा किए हैं। आइए देखें वीडियो।

Neeru Bajwa

दरअसल, ये वीडियो उसकी दूसरी गर्भावस्था के दौरान उसके अंतिम दिनों में हैं जब उसकी जुड़वां बेटियाँ उसके गर्भ में थीं। लेबर पेन का दर्द उनके चेहरे पर सफाई दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह अस्पताल के बेड पर हैं। जहां पर उनकी बहन उनके बालों को सूखाती हुईं नज़र आ रही हैं। वीडियो में उनका बेबी बंप भी दिखाई दे रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी बहन को उनका ध्यान रखने के लिए धन्यवाद भी कहा। इस वीडियो को साझा करते हुए, नीरू ने कैप्शन में लिखा, जब वह एक सप्ताह पहले अस्पताल गई थी। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने तलाकशुदा से रचाई शादी, पहली पत्नियां लगा चुकी हैं घर तोड़ने का आरोप)   

वहीं, उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटियों के जन्म के बाद उन्हें सीने से लगाए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उनकी बड़ी बेटी हॉस्पिटल अपनी नन्हीं बहनों से मिलने आई हुई हैं। ये वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि- ''मां बनने का किरदार मेरा सबसे मनपसंदीदा किरदार है। मेरी मजबूत, प्यारी और शरारती बेटियां अनाया (Anaya), अकिरा (Akira), और आलिया (Alia)।'' उन्होंने यह पोस्ट मदर्स डे पर पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने अपनी बच्चियों को खूब प्यार दिया। नीरू के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही फैन्स नीरू के इन वीडियो को काफी शेयर भी कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन 7 सितारों ने अपने फैन से ही रचाई शादी, नाम जान आपको होगी हैरानी)   

बता दें नीरू बाजवा का नाम पंजाब सुपरस्टार की लिस्ट में आता है। उनका जन्म कनाडा में हुआ है। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था। फिल्म 'सोलह बरस की' (Solah Baras Ki) से उन्होंने डेब्यू किया था। उन्होंने सिंगर और बेहतरीन अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) संग भी कई सुपरहिट फिल्में की हैं। जिसमें जट्ट एंड जूलिएट (Jatt & Juliet) और मनन्त नूर (Mannat Noor) जैसी फिल्में शामिल है। उन्होंने कई सफल टीवी शोज में भी काम किया है। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के 10 सबसे महंगे तलाक, जिनसे बर्बादी के कगार पर पहुंच गए थे अभिनेता)  

फिलहाल, अब वह अपने निजी जीवन के हर खूबसूरत पल का इंतजार कर रही हैं, और वह अपने तीनों बच्चियों के साथ अच्छी तरह से आनंद ले रही है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.