मीका दी वोटीः नीत महल ने की मीका-आकांक्षा की 'फिक्स शादी' पर बात, कहा- 'मेरे पास सबूत नहीं है'

हाल ही में, 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' की फाइनलिस्ट नीत महल ने मीका सिंह और आकांक्षा पुरी की फिक्स शादी पर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

मीका दी वोटीः नीत महल ने की मीका-आकांक्षा की 'फिक्स शादी' पर बात, कहा- 'मेरे पास सबूत नहीं है'

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना था। शो के फिनाले में तीन लड़कियां आकांक्षा पुरी, प्रांतिका दास और नीत महल (Neet Mahal) शामिल हुई थीं, जिनमें से आकांक्षा ने बाजी मार ली थी। कहा जा रहा है कि, ये कपल जल्द ही शादी करने वाला है।

neet mahal

एक तरफ कहा जा रहा है कि, मीका और आकांक्षा शादी करने वाले हैं। वहीं, लोगों का कहना यह भी है कि, यह पहले से ही डिसाइड हो चुका था कि मीका, आकांक्षा पुरी को ही अपनी दुल्हन के रूप में चुनेंगे, क्योंकि वे सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और डेट भी कर रहे थे। ऐसे में ये एक बड़ा विवाद बन चुका है, जिस पर शो की फाइनलिस्ट नीत महल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

neet mahal

'ईटाइम्स टीवी' को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में नीत महल ने शो और उसके बाद की जर्नी पर बात की है। साथ ही उन्होंने मीका सिंह के साथ अपने बंधन और आकांक्षा पुरी के शो में वाइल्ड कार्ड के रूप में प्रवेश के बारे में भी बात की है। पहले ये जान लीजिए कि, नीत महल एक पंजाबी अभिनेत्री हैं, जिन्हें 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' शो करने के बाद अलग पहचान मिली है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने फेम को एंजॉय कर रही हैं।

neet mahal

(ये भी पढ़ें- सारा अली खान ने अब्बू सैफ को विश किया बर्थडे, सेलिब्रेशन की तस्वीरें आईं सामने)

अब बात करते हैं उनके इंटरव्यू की। एक्ट्रेस ने शो के बाद की अपनी लाइफ पर कहा कि, ''अब जीवन बहुत बदल गया है। इस शो से पहले मैं पंजाब में काम कर रही थी। 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस शो ने मुझे दुनिया भर में पहचान दिलाई है। जब यह शो चल रहा था, तब मुझे यूएस, यूके और देश के कोने-कोने से लोगों के मैसेज आ रहे थे। मुझे बहुत प्यार और सराहना मिली। मैं जब शो में शामिल हुई, तो मुझे इतनी उम्मीद नहीं थी। मैं फेम के लिए शो में शामिल नहीं हुई थी, लेकिन अब मेरे काम करने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।''

neet mahal

जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि, मीका ने आपको नहीं चुना, तो इसका आपको दुख हुआ? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, ''मैं शो में सबसे मजबूत दावेदारों में से एक रही हूं। मैंने बहुत कड़ा मुकाबला दिया था। मीका और मेरा बंधन बहुत स्वाभाविक था और शो के लिए जबरदस्ती नहीं किया गया था। हम दोस्त बन गए। मैंने उनके साथ 4-5 साल पहले काम किया था और उन्हें यह याद नहीं था। मैंने उन्हें दिल्ली में शूट किए गए गाने के बारे में याद दिलाया। मुझे मीका जी का एक अलग पक्ष देखने को मिला। वह एक बहुत ही वास्तविक व्यक्ति हैं, जमीन से जुड़े और दयालु हैं। उनकी सार्वजनिक छवि बिल्कुल अलग है। लोगों ने हमारी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया था। मेरे पास इतने मैसेज आए कि, वो हमें साथ देखना चाहते थे। अंत तक, मैं बहुत कॉन्फिडेंट थी और कुछ भी नकारात्मक नहीं सोच रही थी। मैं कुछ भी जबरदस्ती नहीं करना चाहती थी। निश्चित रूप से, मुझे कहीं न कहीं यह महसूस हुआ कि, प्रांतिका और उनका बंधन अलग था, लेकिन हमारा बंधन एक साथी स्तर पर था। जब उन्होंने मेरा नाम नहीं लिया, तो मैं थोड़ा हैरान हुई, लेकिन फिर मैंने मान लिया। आखिरकार, यह उनका स्वयंवर और उनकी पसंद थी। मुझे बुरा लगा और इसे स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।''

neet mahal

नीत महल से अगला सवाल आकांक्षा पुरी की एंट्री और जीत के विवाद पर किया गया, जिस पर एक्ट्रेस ने कहा, ''मेरे पास यह कहते हुए कोई सबूत नहीं है कि, यह योजना बनाई गई थी। यह सब अफवाहें हैं। हालांकि, जब आकांक्षा ने एंट्री की थी, तो मुझे नहीं लगा था कि, वह शादी करने आई हैं। उस समय यह बहुत भ्रमित करने वाला था। जब वह आईं, तो उन्होंने कहा था कि, वह मीका जी के दोस्त के रूप में बहुत करीब हैं और वे हमेशा एक-दूसरे के लिए रहेंगे। तो हम सभी ने सोचा कि, वह मीका जी को अपना साथी चुनने में मार्गदर्शन करने के उद्देश्य से आई हैं, क्योंकि मीका जी अक्सर लड़कियों को लेकर कंफ्यूज रहते थे। आकांक्षा जब टॉप 4 में थीं, उस वक्त चीजें मुझे परेशान करने लगी थीं और उस वक्त मैं सोचने लगी थी कि, क्या यह उनका प्लान था, क्या वे शादी कर लेंगे? जब वे एक-दूसरे के परिवार से मिले, तो मुझे लगने लगा कि, यह कुछ और है और मुझे संदेह था।''

neet mahal

(ये भी पढ़ें- बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द बनेंगे पैरेंट्स, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज कीं शेयर)

फिलहाल, नीत महल के खुलासों पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.