नीति मोहन और निहार पांड्या ने दिखाई अपने बेटे की पहली झलक, बताया बेबी का यूनिक नाम

हाल ही में, बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन और एक्टर निहार पांड्या ने अपने बेबी बॉय की पहली तस्वीर शेयर करते हुए उसका नाम बताया है। आइए आपको दिखाते हैं बेबी की तस्वीरें।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

नीति मोहन और निहार पांड्या ने दिखाई अपने बेटे की पहली झलक, बताया बेबी का यूनिक नाम

बी-टाउन के न्यूली पेरेंट्स नीति मोहन (Neeti Mohan) और उनके हसबैंड निहार पांड्या (Nihar Pandya) अब अपनी जिंदगी के नए फेज में प्रवेश कर चुके हैं। 2 जून 2021 को सिंगर नीति मोहन ने पहली बार मातृत्व का अनुभव करते हुए अपने बेटे को जन्म दिया। हाल ही में, इस कपल ने अपने न्यू बॉर्न बेबी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए उसका यूनिक नाम बताया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Neeti Mohan With Her Husband Nihaar Pandya

पहले ये जान लीजिए कि, 2 जून 2021 को निहार पांड्या ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी लेडीलव नीति संग एक तस्वीर शेयर कर अपने पेरेंट्स बनने की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। इसे शेयर करते हुए निहार ने कैप्शन में लिखा था, ‘मेरी खूबसूरत पत्नी ने मुझे अपने लिटिल बॉय को वो सब कुछ सिखाने का मौका दिया है, जो मेरे पिता ने मुझे सिखाया है। वो हर दिन मेरी जिंदगी में अधिक से अधिक प्यार फैलाती रहती हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि, नीति और हमारा बेबी दोनों बिल्कुल स्वस्थ और ठीक हैं।’

(ये भी पढ़ें- लीजा हेडन ने बेबी शॉवर सेलिब्रेशन की तस्वीरें कीं शेयर, दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखीं एक्ट्रेस)

Neeti Mohan With Her Husband Nihaar Pandya

अब आपको दिखाते हैं कपल का वो पोस्ट। दरअसल, नीति मोहन और निहार पांड्या ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर 17 जून 2021 को एक जैसा पोस्ट शेयर करते हुए अपने बेबी की पहली झलक दिखाई है। पहली तस्वीर में, नीति और निहार ने अपने न्यू बॉर्न बेबी का हाथ पकड़ रखा है। दूसरी फोटो में नीति अपने बेबी को अपनी गोद में लिए हुई हैं और निहार की तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं। तीसरी फोटो में ये कपल अपने बेबी बॉय को प्यार से देख रहा है। वहीं, आखिरी फोटो में नीति ने अपने बेबी को गोद में ले रखा है और अपने हसबैंड की तरफ देखकर फनी रिएक्शन दे रही हैं। हालांकि, इन सभी तस्वीरों में बेबी का चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है।

Neeti Mohan With Her Hubby Nihaar Pandya and Son

Neeti Mohan With Her hubby Nihaar Pandya and Son

Neeti Mohan With Her hubby Nihaar Pandya and Son

Neeti Mohan With Her hubby Nihaar Pandya and Son

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नीति मोहन ने अपने बेबी का नाम बताया है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘उसके नन्हे हाथों को पकड़ना अब तक का सबसे कीमती स्पर्श है, जिसे हमने अब महसूस किया है। आर्यवीर (Aryaveer) ने हमें अपने माता-पिता के रूप में चुना है। इससे ज्यादा धन्य महसूस नहीं हो सकते थे। वह हमारे परिवारों में खुशी और कृतज्ञता की भावना को कई गुना बढ़ा देता है। बहुत खुश और हमेशा के लिए आभारी।’

(ये भी पढ़ें- धनश्री ने पति युजवेंद्र चहल को बताया अपना फेवरेट क्रिकेटर, धोनी और विराट कोहली पर कही ये बात)

अब आइए एक नजर नीति और निहार पांड्या की लव स्टोरी पर डाल लेते हैं। नीति मोहन और निहार पांड्या की पहली मुलाकात एक फ्रेंड के जरिए हुई थी। इस बारे में ‘स्पॉटबॉय’ से बात करते हुए कपल ने कहा था, ‘हम दोनों के मूल्य एक-दूसरे से काफी मिलते-जुलते हैं। मुझे लगता है कि, जिम्मी (दोस्त) को ये बात पता थी। मुझ पर भरोसा करिए, वो निश्चित था कि, हम दोनों क्लिक करेंगे। जब उसने मुझे निहार से मिलवाया, तब वो अपने पेरेंट्स के साथ थे।’ काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद निहार और नीति ने 15 फरवरी 2019 को शादी कर ली थी।

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने नाना एन राजदान का सेलिब्रेट किया 93वां बर्थडे, नीतू कपूर और रिद्धिमा भी आईं नजर)

Neeti Mohan With Her Hubby Nihaar Pandya

फिलहाल, अब कपल अपने पेरेंटहुड की जर्नी को खूब एंजॉय कर रहा है। तो आपको नीति और निहार के बेबी का नाम कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- नीति मोहन)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.