सिंगर नीति मोहन ने दिखाया बेटे आर्यवीर का चेहरा, शेयर कीं गणेश उत्सव की प्यारी तस्वीरें

सिंगर नीति मोहन ने हाल ही में, सोशल मीडिया पर अपने बेटे आर्यवीर के चेहरे को दिखाया है। आइए आपको दिखाते हैं, इसकी तस्वीरें।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सिंगर नीति मोहन ने दिखाया बेटे आर्यवीर का चेहरा, शेयर कीं गणेश उत्सव की प्यारी तस्वीरें

बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका नीति मोहन (Neeti Mohan) और उनके पति निहार पांड्या (Nihaar Pandya) इन दिनों अपनी पेरेंटहुड जर्नी के हर पल का बखूबी आनंद ले रहे हैं। नए नवेले माता-पिता अक्सर अपने बेटे आर्यवीर की क्यूट हरकतों की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने बच्चे के चेहरे का खुलासा नहीं किया था। लेकिन फैंस का ये इंतजार अब खत्म हो चुका है, क्योंकि उन्होंने गणपति उत्सव से कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए अपने बच्चे का चेहरा पहली बार दिखाया है। आइए आपको दिखाते हैं।

neeti mohan and nihaar pandya

पहले तो ये जान लीजिए कि, नीति मोहन और निहार पांड्या ने 15 फरवरी 2019 को शादी की थी। शादी के दो साल बाद दोनों ने पहली बार माता-पिता बनने के सुख का अनुभव किया। 2 जून 2021 को निहार ने अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा करके अपने बच्चे के आगमन की घोषणा की थी। इस तस्वीर में निहार अपनी लविंग वाइफ नीति के माथे पर किस करते हुए नजर नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘मेरी खूबसूरत पत्नी ने मुझे एक चांस दिया है, ताकि मैं अपने बेटे को वो सब सिखा सकूं, जो मेरे पिता ने मुझे सिखाया है। वो हर दिन मेरी जिंदगी में ज्यादा से ज्यादा प्यार फैलाती रहती हैं। खास बात ये है, नीति और न्यू बॉर्न दोनों स्वस्थ और ठीक हैं। आज मुंबई में इस बादल/बरसात के दिन, हमने अपने 'Son-rise' (बेटे का उदय) देखा। हाथ जोड़कर, मोहन और पांड्या की तरफ से भगवान, डॉक्टर्स, फैमिली, फ्रेंड्स और सभी शुभ चिंतकों को शुक्रिया, जिन्होंने अपना समर्थन, दयालुता और प्यार की बारिश की। सभी को शुक्रिया। कृतज्ञता।’

neeti mohan and nihaar pandya

(ये भी पढ़ें: नीति मोहन के पति निहार पांड्या ने बताई पिता बनने की फीलिंग, कहा-'अब तक सिर्फ किताबी ज्ञान था')

अब आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज। दरअसल, 12 सितंबर 2021 को नीति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने गणपति उत्सव की तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में, हम नीति और निहार को अपने बेबी बॉय आर्यवीर को गोद में लिए हुए देख सकते हैं। जहां नीति ने एक खूबसूरत साड़ी पहनी है, वहीं निहार सफेद शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। लेकिन उनके बेटे आर्यवीर अपने पीले रंग के कुर्ते और नारंगी पैंट के साथ सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। यहां देखें वो तस्वीरें।

Neeti Mohan

Neeti Mohan

Neeti Mohan

(ये भी पढ़ें: ताऊ आयुष्मान खुराना ने भतीजी आरजोई का दिखाया चेहरा, भाई अपारशक्ति संग शेयर की तस्वीर)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नीति ने कैप्शन में लिखा, "मिलिए हमारे जिगर के टुकड़े आर्यवीर से। जब से वह हमारे जीवन में आए हैं, हर दिन जादुई लगता है। सुबह हो या रात, आर्यवीर जो कर रहा है, वह हमारे दोनों परिवारों में ब्रेकिंग न्यूज है। हर जगह से बहुत ज्यादा उत्साह और प्यार बरस रहा है। वास्तव में हम धन्य महसूस कर रहे हैं! हम अपने लड़के के लिए सबसे अच्छे माता-पिता बनने की उम्मीद करते हैं। सभी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।"

Neeti Mohan

17 जून 2021 को नीति ने अपने बेबी बॉय के साथ पहली तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में, हम निहार और नीति को अपने हाथों में 'खुशी के बंडल' का हाथ पकड़े हुए देख सकते हैं। अन्य दो तस्वीरों में कपल सफेद ड्रेस में नजर आ रहा था, और नीति अपने छोटे लड़के को गोद में लिए हुए थीं। इन तस्वीरों के साथ, नीति ने अपने बच्चे के अनोखे नाम का भी खुलासा किया था। निहार और नीति ने बताया था कि, उन्होंने अपने बेटे का नाम 'आर्यवीर' रखा है। उन्होंने लिखा था, "उनके छोटे हाथों को पकड़ना अब तक का सबसे कीमती स्पर्श है, जिसे हमने अब तक महसूस नहीं किया था। आर्यवीर ने हमें अपने माता-पिता के रूप में चुना है। मैं इससे ज्यादा धन्य महसूस नहीं कर सकती थी। वह हमारे अंदर खुशी और कृतज्ञता की भावना को बढ़ाता है। इसके लिए हमारा परिवार कई गुना खुश है और हमेशा के लिए आभारी है।"

Nihaar Pandya Neeti Mohan

Neeti Mohan

फिलहाल, हमें तो नीति मोहन और निहार पांड्या के बेटे की तस्वीरें काफी अच्छी लगीं, आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.