करीना कपूर के 42वें बर्थडे पर ननद सबा-बहन करिश्मा ने शेयर कीं तस्वीरें, आंटी नीतू ने भी दी बधाई

आज यानी 21 सितंबर 2022 को बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर कई सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

करीना कपूर के 42वें बर्थडे पर ननद सबा-बहन करिश्मा ने शेयर कीं तस्वीरें, आंटी नीतू ने भी दी बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) आज यानी 21 सितंबर 2022 को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी फैमिली और इंडस्ट्री के दोस्त उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में करीना की ननद सोहा अली खान और बहन करिश्मा कपूर व चाची नीतू कपूर ने भी बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

kareena

पहले ये जान लीजिए कि करीना ने साल 2002 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन भी थे। इसके बाद करीना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने 'जब वी मेट', 'हिरोइन', 'कभी खुशी कभी गम', 'थ्री इडियट्स' जैसी बड़ी हिट फिल्मों में काम किया है। इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी की है। अब ये दोनों दो बच्चों तैमूर अली खान और जेह अली खान के माता-पिता हैं।

kareena

करीना की बहन करिश्मा कपूर ने अपनी छोटी बहन को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने दो बेहद प्यारी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें दोनों साथ में नजर आ रही हैं। ये उनके बचपन की फोटो है। छोटी करीना और करिश्मा दोनों कैमरे के लिए खुशी के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ करिश्मा ने लिखा, ''सबसे अच्छी बहन और मेरी सबसे अच्छी दोस्त को, जन्मदिन मुबारक हो।''

kareena

kareena

(ये भी पढ़ें : रश्मिका मंदाना से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक, टॉलीवुड की सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस)

करीना कपूर खान की बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह करीना के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। अगली तस्वीर में मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा व करीना के साथ नजर आ रही हैं और इसके साथ उन्होंने लिखा है, "अधिक सेल्फी और पाउट्स।"

kareena

kareena

करीना की चाची व एक्ट्रेस नीतू कपूर ने एक्ट्रेस को बर्थडे विश करते हुए खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर उनके एक ऐड शूट की है, जिसमें करीना और नीतू सेल्फी के लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ''जन्मदिन मुबारक हो खूबसूरत।''

neetu

करीना की प्यारी ननद सबा अली खान ने भी अपनी भाभी को जन्मदिन की बधाई दी और लिखा, ''हैप्पी बर्थडे बेबो। आपको हमेशा शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार।''

kareena

करीना की चचेरी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपनी प्यारी बहन को जन्मदिन की बधाई दी है। शेयर की गई फोटो में दोनों साथ में कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो प्यारी बेबो।'

kareena

वर्क फ्रंट की बात करें, तो बेबो अगली बार फिल्म 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' में दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग उन्होंने खत्म कर ली है। सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म के लिए वह पहली बार जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ काम कर रही हैं।

kareena

(ये भी पढ़ें : अक्षय कुमार ने बेटी नितारा संग शेयर किया क्यूट वीडियो, कहा- 'आज महसूस हुआ कि मैं हीरो हूं')

फिलहाल, हम भी करीना कपूर खान को उनके जन्दमदिन की बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.