नीतू कपूर ​के बर्थडे पर बहू आलिया भट्ट ने हल्दी रस्म की अनदेखी फोटो की शेयर, कहा- 'होने वाली दादी'

8 जुलाई 2022 को एक्ट्रेस नीतू कपूर के बर्थडे पर उनकी बहू व अभिनेत्री आलिया भट्ट ने उन्हें बधाई देते हुए एक अनदेखी तस्वीर के साथ एक प्यारा सा नोट साझा किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नीतू कपूर ​के बर्थडे पर बहू आलिया भट्ट ने हल्दी रस्म की अनदेखी फोटो की शेयर, कहा- 'होने वाली दादी'

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने 1966 में फिल्म 'सूरज' के साथ छह साल की उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'कभी-कभी', 'अमर अकबर एंथनी', 'धरमवीर' और 'याराना' जैसी फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ पॉपुलैरिटी हासिल की। हालांकि, अभिनेता ऋषि कपूर से शादी के बाद नीतू ने अपने परिवार और बच्चों रणबीर कपूर व रिद्धिमा कपूर को पालने के लिए अभिनय की दुनिया से ब्रेक ले लिया था।

neetu

अब नीतू कपूर ने फिल्म 'जुग-जुग जियो' से वापसी की है। अभिनेत्री फिलहाल लंदन में अपनी बेटी रिद्धिमा और दामाद भरत साहनी के साथ छुट्टियां मना रही हैं। इस बीच आज यानी 8 जुलाई 2022 को वह 64 साल की  हो गई हैं। इस खास मौके पर देश-दुनिया से एक्ट्रेस के चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। हालांकि, सबसे प्यारी विश उनकी बहू आलिया भट्ट की ओर से आई है।

neetu

(ये भी पढ़ें- पायल रोहतगी शादी के बाद संग्राम संग बच्चे की प्लानिंग पर की बात, बताया हनीमून डेस्टिनेशन)

दरअसल, नीतू कपूर और उनकी बहू आलिया भट्ट एक मधुर बंधन साझा करती हैं और वह एक-दूसरे की सबसे बड़ी चीयरलीडर हैं। 8 जुलाई 2022 को नीतू के जन्मदिन पर आलिया ने अपनी सास को बर्थडे विश करके इसे सुपर-स्पेशल बना दिया। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर नीतू कपूर के साथ अपने हल्दी समारोह की एक अनदेखी तस्वीर साझा की, जिसमें बिंदास सासू-मां आलिया के माथे पर किस करती दिखाई दे रही हैं। तस्वीर के साथ आलिया ने एक खूबसूरत नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, "सबसे खूबसूरत आत्मा को जन्मदिन मुबारक हो .. मेरी सास/दोस्त/जल्द होने वाली दादी मां .. आपको ढेर सारा प्यार!!!"

neetu kapoor

दूसरी ओर नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपनी मां को बर्थडे विश करने के लिए एक प्यारी तस्वीर साझा की है। 8 जुलाई 2022 को रिद्धिमा ने अपने इंस्टा हैंडल से मां नीतू के साथ लंदन वेकेशन से एक फोटो शेयर की है। फोटो में कैमरे के लिए पोज़ देते हुए मां-बेटी की जोड़ी बहुत खूबसूरत लग रही है। इसके साथ रिद्धिमा ने कैप्शन में अपनी 'लाइफलाइन' के लिए एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, "हैप्पी बर्थडे लाइफलाइन। आपको हमेशा-हमेशा के लिए प्यार।"

neetu kapoor

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान के छोटे बेटे जहांगीर के साथ खेलते दिखे भाई इब्राहिम, बुआ सबा ने किया रिएक्ट)

रिद्धिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मम्मी नीतू के मिडनाइट बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में नीतू को ब्लैक टॉप पहने देखा जा सकता है, जिसे उन्होंने मैचिंग पैंट के साथ पेयर किया है और वह अपना बर्थडे केक काट रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने इसके ऊपर 'हैप्पी बर्थडे' का स्टिकर जोड़ा है। यहां देखें स्क्रीनशॉट्स।

neetu kapoor

neetu kapoor

neetu kapoor

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती व दोस्त के साथ शेयर की फोटो, मां के साथ पोज देती दिखीं लाडली)

हम भी नीतू कपूर को जन्मदिन की मुबारकबाद देते हैं। तो आपको आलिया द्वारा अपनी सासू मां को बर्थडे विश करने का अंदाज कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.