'होने वाली सासू मां' नीतू कपूर ने आलिया भट्ट को विश किया बर्थडे, शेयर की लवली फोटो

अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपनी 'होने वाली बहू' आलिया भट्ट को बर्थडे विश करने के लिए एक खास तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'होने वाली सासू मां' नीतू कपूर ने आलिया भट्ट को विश किया बर्थडे, शेयर की लवली फोटो

अगर आपको लगता है कि, रणबीर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब तक की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक हैं, तो आपको निश्चित रूप से अपनी 'होने वाली सासू मां' नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के साथ अभिनेत्री के बंधन पर एक नज़र डालनी चाहिए। उन्हें जब भी एक साथ क्लिक किया जाता है, वह लगभग हमेशा मुस्कुराती हुई ही दिखती हैं। दोनों कभी भी एक-दूसरे को प्यार और समर्थन जताने का मौका नहीं छोड़ती हैं। 

Neetu Kapoor Family

आज यानी 15 मार्च 2022 को आलिया अपना 29वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर अनुभवी अभिनेत्री नीतू ने आलिया के साथ एक तस्वीर साझा की। इसमें दोनों लोग साथ में मुस्कुराते हुए दिख रही हैं। प्यारी फोटो के साथ नीतू ने कैप्शन में लिखा है, "अंदर से सबसे खूबसूरत को जन्मदिन की शुभकामनाएं।"

neetu kapoor

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को समर्पित की प्यारी कविता, लाडली से किया ये खास वादा)

इसके पहले, नीतू कपूर ने आलिया के 28वें बर्थडे पर एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, ''मेरे जानने वालों में सबसे कूलेस्ट और खुशहाल लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएं। सभी को अपनी सकारात्मकता और ताकत से इंस्पायर करती रहिए। हम आपको बहुत प्यार करते हैं।''

Alia Bhatt 28th Birthday

यह पहली बार नहीं है, जब दोनों एक-दूसरे के साथ अपना खास दिन नहीं मना रही हैं। नीतू कपूर के 63वें जन्मदिन पर आलिया ने अपने सोशल मीडिया पर उनकी फैमिली के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, "सबसे मजबूत (सबसे हेल्दी) और सबसे नरम दिल वाली महिला को हैप्पी बर्थडे। आपसे बहुत प्यार करती हूं @neetu54।

Alia Bhatt with ranbir neetu and riddhima

(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी ने बेटे अनमोल की 'बारात' के लिए की थी सरप्राइज डांस परफॉर्मेंस की प्लानिंग [Exclusive]

बर्थडे गर्ल अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ छुट्टियां मना रही हैं, इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। पूल के समय का आनंद लेने से लेकर कॉफी को एंजॉय करने तक, यह निश्चित रूप से आलिया भट्ट के लिए एक अच्छा जन्मदिन होगा।

alia birthday

alia birthday

alia birthday

फिलहाल, अब ये देखना होगा कि, रणबीर कपूर एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होते हैं या नहीं? वैसे, हमें तो एक-दूसरे के साथ उनकी मस्ती भरी तस्वीरों का इंतजार है। खैर! हम भी आलिया भट्ट को उनके जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई देते हैं। तो आपको नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य देंं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.