'घाघरा' गाने पर नीतू कपूर ने किया डांस, तो फैंस बोले- 'रणबीर-आलिया की शादी की तैयारी है क्या?'

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के डांस का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'घाघरा' गाने पर नीतू कपूर ने किया डांस, तो फैंस बोले- 'रणबीर-आलिया की शादी की तैयारी है क्या?'

80 के दशक की बेहद खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor)  भले ही अब फिल्मों में बहुत ही कम नजर आती हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां पर उनके लाखों चाहने वाले भी हैं। एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मम्मी के वीडियो व फोटो आए दिन इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

दरअसल, मास्टरजी के नाम से मशहूर कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में नीतू अपने बेटे रणबीर कपूर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के फेमस सांग 'घाघरा' पर डांस रिहर्सल करती हुई देखी जा सकती हैं। वीडियो में जहां नीतू ने नेवी ब्लू कलर का टॉप और जींस पहनी हुई है, वहीं उनके साथ कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह भी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: रियलिटी शो में इन सितारों को हुआ था प्यार, रियल लाइफ में आये तो हो गया ब्रेकअप

फैंस ने पूछे सवाल- 'कहीं रणबीर की शादी की तैयारी तो नहीं हो रही है'

यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वीडियो को देखने के बाद फैंस इस पर कमेंट के जरिए खूब प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। इतना ही नहीं कई यूजर्स ने तो कमेंट के जरिए ये सवाल किया है कि, कहीं ये डांस वो अपने बेटे रणबीर और आलिया भट्ट की शादी के लिए तो तैयार नहीं कर रही हैं। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'ये आलिया और आरके की शादी के लिए है क्या?' इसी तरह के तमाम कमेंट वीडियो पर देखे जा सकते हैं। 

अगले साल होगी रणबीर-आलिया की शादी!

चर्चाएं इस बात की थी कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साल 2020 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, लेकिन ऐसा अभी तक संभव नहीं हो पाया है और साल 2020 को बीतने को है। जहां एक तरफ एक्टर के पिता का अप्रैल के महीने में देहांत हो गया था, तो वहीं उसके बाद से ही कोरोना महामारी ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले रखा है, जिसके चलते इनकी शादी पर ग्रहण के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच ETimes के सूत्र के अनुसार खबर आई है कि, 'रणबीर और आलिया साल 2020 की जगह अगले साल यानी 2021 में शादी रचाएंगे। कपल ने न केवल महामारी के कारण, बल्कि अपने बिजी शेड्यूल के कारण भी ये फैसला लिया है, क्योंकि आने वाले महीनों में उनके पास कई ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें वो बिजी रहने वाले हैं। 

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

शादी के सवाल पर क्या ​कहती हैं आलिया

डीएनए के साथ एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा था, "मैं इसके बारे में सोचने के लिए बहुत छोटी हूं। जब मुझे लगेगा कि उसके साथ एक मजबूत बंधन में होने की आवश्यकता है, तो हम इसमें आएंगे। लेकिन अभी, मैंने अपने काम से शादी की है और मेरा रिश्ता भी अच्छा चल रहा है।" वहीं, साल 2014 में आलिया भट्ट ने करण जौहर के मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण' पर अपने तब के क्रश और अब के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के बारे में बात की थी। अभिनेत्री ने उस समय बताया था कि, जब उन्होंने पहली बार रणबीर से बात की थी, तो उन्होंने हमेशा के लिए उनसे शादी करने की इच्छा भी जताई थी। (ये भी पढ़ें: दिलीप कुमार और सायरा बानो इस बार नहीं मनाएंगे अपनी मैरिज एनिवर्सरी, जानें वजह)

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

क्या सोचते हैं रणबीर अपने रिश्ते के बारे में?

जीक्यू पत्रिका के साथ एक इंटरव्यू में आलिया और अपनी प्रेम कहानी के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा था, "ये वास्तव में अभी नया है और मैं बोलना नहीं चाहता हूं। इसे सांस लेने के लिए समय चाहिए और इसे स्पेस की जरूरत है।" रणबीर ने अपने नए प्यार के बारे में आगे बात करते हुए कहा था, "ये हमेशा बहुत उत्साह के साथ आता है। ये एक नया व्यक्ति है, ये नई धड़कनों के साथ आता है। पुरानी ट्रिक नई ट्रिक बन जाती हैं। आप जानते हैं, आकर्षक और रोमांटिक होना, वो सब। मुझे लगता है कि मैं आज अधिक संतुलित हूं। मैं रिश्तों को अधिक महत्व देता हूं।" (ये भी पढ़ें: जब करण ने बिपाशा बसु की मांग में भरा था सिंदूर, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर याद किया वो पल)

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

फिलहाल, फैंस को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कपल की शादी अगले साल कब होती है। तो आपको नीतू कपूर का ये डांस वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Images Courtesy: Alia BhattRanbirsfandom)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.