नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा ने बॉलीवुड में एंट्री ना करने की बताई वजह, कहा- 'मैं इसके लिए नहीं बनी'

हाल ही में, एक्ट्रेस नीतू कपूर और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने खुलासा किया है कि उन्होंने बॉलीवुड में प्रवेश क्यों नहीं किया। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा ने बॉलीवुड में एंट्री ना करने की बताई वजह, कहा- 'मैं इसके लिए नहीं बनी'

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटीज में से एक हैं। 41 साल की ज्वेलरी डिजाइनर रिद्धिमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने परिवार की झलकियां पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने फिल्मों में अपना करियर नहीं बनाने पर बात की है।

riddhima sahini

रिद्धिमा एक जानी-मानी ज्वेलरी डिजाइनर हैं। फिल्मी परिवार से होने के बाद भी उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर नहीं बनाया, बल्कि ज्वेलरी डिजाइनिंग में अपना नाम स्थापित किया। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में रिद्धिमा ने एक अलग करियर चुनने की वजह का खुलासा किया है।

riddhima sahini

(ये भी पढ़ें : एलिजाबेथ II का कीमती डायमंड कटेड प्लेटिनम हार, जिसे हैदराबाद के निजाम ने शादी पर किया था गिफ्ट)

'ईटाइम्स' से बात करते हुए रिद्धिमा ने बताया कि वह फिल्मों के लिए नहीं बनी हैं, बल्कि उनका जुनून कहीं और है। उन्होंने खुलासा किया कि यह उनकी मां नीतू कपूर थीं, जिन्होंने उनकी छिपी प्रतिभा को खोजने में मदद की थी। उन्होंने बताया कि नीतू कपूर को मोती और हीरे का शौक था।

riddhima sahini

बकौल रिद्धिमा, ''यह एक बहुत ही मजेदार कहानी है। मुझे कभी भी ज्वेलरी का खास शौक नहीं था। जब मैं छोटी थी, तो मुझे कभी भी ज्वेलरी पसंद नहीं थी। फिर मैंने और मेरी मां ने एक ज्वेलरी ब्रांड का प्रचार किया। वहां उन खूबसूरत गहनों को देखने के बाद मुझे ज्वेलरी से प्यार हो गया। मैं पंजाब ज्वेलर्स के अपने दोस्त अनुज कपूर से मेरे लिए कस्टम पीस बनाने के लिए कहती थी और फिर उन्हें पहनती थी। मेरे डिजाइनर फ्रेंड्स मेरी खूब तारीफें करते थे। मैंने मन ही मन सोचा कि अगर मुझे तारीफ मिल रही है और लोग मेरे डिजाइनों को पसंद कर रहे हैं, तो मुझे इसमें कुछ करना चाहिए। इस तरह मैंने पंजाब ज्वेलर्स के साथ साझेदारी की और हमने साल 2017 में अपनी यात्रा शुरू की।"

riddhima sahini

रिद्धिमा की शादी बिजनेसमैन भरत साहनी से 25 जनवरी 2006 को हुई थी। कपल की एक बेटी है, जिसका नाम समारा है। ये परिवार अपना खुशहाल जीवन जी रहा है, जिसकी तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं।

riddhima

(ये भी पढ़ें : सारा अली खान और शुभमन गिल की डेटिंग रूमर्स के बीच क्रिकेटर के दोस्त ने दिया बड़ा संकेत)

फिलहाल, रिद्धिमा कपूर साहनी द्वारा किया गया ये खुलासा आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.