नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी में मेहमान के भेष में आ गए थे जेबकतरे, ब्रांडी पीकर लिए थे फेरे

हाल ही में, एक्ट्रेस नीतू कपूर ने दिवंगत पति व एक्टर ऋषि कपूर के साथ अपनी भव्य शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी में मेहमान के भेष में आ गए थे जेबकतरे, ब्रांडी पीकर लिए थे फेरे

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर (Neetu Kapoor) 80 और 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनकी इसी मासूमियत पर दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर का दिल आ गया था। दोनों साल 1974 में अपनी फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट पर मिले थे और जल्द ही एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। ये कपल उस दौर का सबसे पसंदीदा जोड़ा था।

neetu

नीतू और ऋषि ने जनवरी 1980 में एक भव्य शादी की थी, जिसे 20 दिन के उत्सव के रूप में मनाया गया था। दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प थी। इन्हें आज भी लोग काफी पसंद करते हैं और इनके बारे में जानना चाहते हैं। अब एक लेटेस्ट इंटरव्यू में नीतू ने अपनी शादी पर एक बड़ा खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

neetu

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी अब तक की सबसे भव्य शादियों में से एक थी। कंटेंट क्रिएटर डॉली सिंह के साथ बातचीत में नीतू कपूर ने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ अपनी शादी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि, कुछ जेबकतरे मेहमानों के वेश में उनकी शादी में आए थे। इसके अलावा उन्होंने कई खुलासे किए।

neetu

बकौल नीतू, "हे भगवान। मेरी शादी में जेबकतरे थे। उन्होंने मुझे उपहार दिए, जिनके अंदर पत्थर और चप्पलें थीं।,वे सभी तैयार होकर आए थे और उन्होंने मेरी शादी में प्रवेश किया, तो हमने सोचा कि, वे मेहमान हैं। यह इतनी बड़ी शादी थी कि, जब हमने उपहार खोले तो हमें पत्थर और चप्पलें मिलीं। यह बहुत अजीब था।"

neetu

बातचीत में आगे नीतू कपूर ने साझा किया कि, वो और ऋषि उनकी शादी में भीड़ देखकर घबरा गए थे। अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि, वो अपनी शादी में फेरे लेते समय नशे में थीं, क्योंकि उस समय इस शादीशुदा जोड़े ने घबराहट में ब्रांडी का सेवन किया था।

neetu

नीतू ने कहा, "जब हमारी शादी हो रही थी, तो मैं बेहोश हो गई थी और मेरे पति भी बेहोश हो गए थे। हम दोनों बेहोश हो गए। मैं बेहोश हो गई, क्योंकि बहुत सारे लोग थे। मेरे पति को भीड़ से डर लगता था, इसलिए घोड़ी पर चढ़ने से पहले, वह बेहोश हो गए। इसलिए वह बस ब्रांडी पी रहे थे। मेरे पास भी ब्रांडी थी। ऐसे ही हमारी शादी थी। जब मैं फेरे ले रही थी, तो मैं नशे में थी।"

neetu

बता दें कि, 30 अप्रैल 2021 को कैंसर के चलते ऋषि कपूर का निधन हो गया था। उनके जाने के बाद से नीतू पूरी तरह टूट गई थीं। हालांकि, अब वो छोटे और बड़े पर्दे पर काम कर रही हैं और अपनी जिंदगी में ऋषि कपूर की याद के साथ आगे बढ़ रही हैं।

neetu

फिलहाल, आपको नीतू कपूर का ये खुलासा कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.