नीतू कपूर ने 30 साल बाद रीक्रिएट किया ऋषि-रणबीर का फोटो, थ्रोबैक तस्वीर में मुस्कुराते दिखे एक्टर

हाल ही में, दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर की एक पुरानी फोटो को 30 साल बाद रीक्रिएट किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

नीतू कपूर ने 30 साल बाद रीक्रिएट किया ऋषि-रणबीर का फोटो, थ्रोबैक तस्वीर में मुस्कुराते दिखे एक्टर

नीतू कपूर (Neetu Kapoor) बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं, जो बढ़ती उम्र में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नीतू अक्सर किसी न किसी तरह से फैंस से रूबरू होती रहती हैं। वह अपने दिवंगत पति और दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को भी याद करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं, साथ ही इन तस्वीरों की खासियत भी बताई है।

neetu kapoor

दरअसल, नीतू कपूर फिलहाल जयपुर में हैं। यहां उन्होंने पदमपुरा जैन मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान वह पिंकसिटी के फेमस फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बसंल और उनके बेटे के साथ नजर आईं। अब उन्होंने इस मौके की एक तस्वीर शेयर की है, साथ ही एक पुरानी फोटो भी साझा की है, जिसमें उनके दिवंगत पति ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। 

rishi kapoor

शेयर की गई इन तस्वीरों में पहली फोटो में देखा जा सकता है कि ऋषि कपूर ने लाल और नीले रंग का स्वेटर पहना था और इसे ब्लू डेनिम के साथ पेयर किया था। सफेद टी-शर्ट, मैचिंग पैंट और पीले रंग की जैकेट पहने रणबीर उनके सामने खड़े थे। अपने दोस्त के बगल में खड़े ऋषि मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे थे। वहीं, दूसरी तस्वीर में नीतू उसी मंदिर में राज और उनके बेटे संग नजर आईं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "30 साल बाद राज बंसल और उनके बेटे के साथ उसी मंदिर में गई।'' 

neetu kapoor

neetu kapoor

neetu kapoor

बता दें कि दो साल तक ल्यूकेमिया से जूझने के बाद 30 अप्रैल 2020 को मुंबई में ऋषि कपूर का निधन हो गया था। निधन से पहले वह न्यूयॉर्क में थे। इस जोड़े ने 22 जनवरी 1980 को शादी की थी। कपल के दौ बच्चे रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर कपूर हैं। ऋषि कपूर की 70वीं बर्थ एनिवर्सरी पर नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा ने शेयर किए थे इमोशनल पोस्ट्स, पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

rishi kapoor

वर्क फ्रंट की बात करें, तो नीतू कपूर को लास्ट टाइम 'जुग जुग जीयो' में देखा गया था। ऋषि के निधन के बाद यह नीतू की पहली कमबैक फिल्म थी, जिसमें उनके काम को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। अब वह डायरेक्टर मिलिंद धामाडे की फिल्म 'लेटर्स टू मिस्टर खन्ना' में नजर आएंगी। इस फैमिली एंटरटेनर फिल्म में सनी कौशल और श्रद्धा श्रीनाथ मुख्य भूमिका में होंगे। 

neetu kapoor

फिलहाल, आपको नीतू द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.