By Rinki Tiwari Last Updated:
बी-टाउन की फैशनिस्टा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर काफी लाइमलाइट में रहती हैं। बात चाहे उनकी फिल्मों में उनके अलग लुक की हो, या फिर फैमिली-फ्रेंड्स के साथ पार्टी करने की, वह मीडिया हेडलाइंस में अपनी जगह बना ही लेती हैं। करीना कपूर हर फेस्टिवल को अपनी फैमिली के संग धूमधाम से मनाती हैं। क्रिसमस से लेकर दीवाली-होली फेस्ट तक वो अपने घर में अक्सर डिनर पार्टी ऑर्गनाइज करती नजर आती हैं। होली फेस्ट के मौके पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
दरअसल, 30 मार्च 2021 को करीना कपूर और उनके लिटिल बेबीज से मिलने उनकी चाची नीतू कपूर (Neetu Kapoor), बुआ रीमा जैन (Reema Jain) और चचेरी बहन रिद्धिमा जैन (Riddhima Kapoor Sahni) उनके घर पहुंचे। फैमिली संग रीयूनाइटेड की तस्वीरें भले ही कपूर फैमिली ने फैंस संग शेयर ना की हो, लेकिन वे पैपराजी की नजरों से बच नहीं सके। (ये भी पढ़ें- आयुष शर्मा ने बेटे आहिल को बताया- 'सुपर हीरो', पांचवे बर्थडे पर लिखा स्पेशल नोट)
बीती रात करीना कपूर के घर पर चाची नीतू, बुआ रीमा और बहन रिद्धिमा पहुंचे, जिसकी एक तस्वीर पैपराजी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में तीनों को कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान कोविड-19 की सावधानियों को ध्यान में रखते हुए तीनों ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। लुक की बात करें तो, रिद्धिमा ने ब्लै पैंट के साथ व्हाइट शर्ट पहनी है, वहीं उनकी मां नीतू ने ब्लू शर्ट के साथ डेनिम जींस पहन रखी है, और उनकी बुआ रीमा ने लॉन्ग टॉप के साथ ब्लैक पैंट कैरी की है। (ये भी पढ़ें- बेटे अगस्त्य के 8 मंथ बर्थडे पर नताशा स्टेनकोविच ने शेयर की फोटो, इंगेजमेंट रिंग पहने दिखीं एक्ट्रेस)
करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान और उनकी ननद व एक्ट्रेस सोहा अली खान की बेटी इनाया ने बड़े ही शानदार तरीके से होली के त्योहार को सेलिब्रेट किया था। इसकी एक झलक सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। सोहा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें इनाया और तैमूर को देखा जा सकता है। इस वीडियो में दोनों पूल में होली खेलते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान इनाया अपने भाई तैमूर के गाल पर रंग लगा रही हैं। वहीं, तैमूर के हाथ में रंगोली है, जिसे वह पानी में डाल रहे हैं। यहां देखें वीडियो।
करीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने लाडले बेटे तैमूर अली खान की एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में देखा जा सकता है कि रंग से लथपथ तैमूर कैमरे के लिए स्वैग पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने अपने कैप्शन में लिखा था, ‘आप लोग सेफ रहिए। मेरी तरफ से हैप्पी होली।’ (ये भी पढ़ें- 2 साल बाद अपने भाई असद से मिलीं गौहर खान, फोटो शेयर कर फैंस से पूछा ये सवाल)
फिलहाल, ये तो साफ है कि करीना कपूर का अपनी चाची नीतू कपूर, कजिन रिद्धिमा कपूर साहनी और बुआ रीमा जैन के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है। वैसे, आपको नीतू, रिद्धिमा और रीमा की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।