नीतू कपूर ने 42वीं मैरिज एनिवर्सरी पर दिवंगत पति ऋषि कपूर संग 'हैप्पी मोमेंट' की फोटोज कीं शेयर

अपनी 42वीं मैरिज एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर के साथ 'द कपिल शर्मा शो' के दौरान की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नीतू कपूर ने 42वीं मैरिज एनिवर्सरी पर दिवंगत पति ऋषि कपूर संग 'हैप्पी मोमेंट' की फोटोज कीं शेयर

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि, अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को बेहद प्यार करती थीं। यही वजह है कि, उनके निधन के करीब दो साल बीत जाने के बाद भी वह उन्हें नहीं भूल पा रही हैं। वह ​हर खास मौकों पर उन्हें जरूर याद करती हैं। नीतू कपूर ने आज यानी 22 जनवरी 2022 को अपनी 42वीं मैरिज एनिवर्सरी पर पति ऋषि कपूर संग कुछ तस्वीरें शेयर कर​के उन्हें याद किया है। आइए आपको दिखाते हैं।  

neetu kapoor

पहले तो ये जान लीजिए कि, ऋषि और नीतू कपूर 22 जनवरी 1980 को शादी के बंधन में बंधे थे। इस प्यार करने वाले जोड़े ने बड़े पर्दे पर 'अमर अकबर एंथनी', 'कभी कभी' और 'खेल खेल में' जैसी हिट फिल्मों में साथ में रोमांस किया था। कैंसर से दो साल की लंबी लड़ाई के बाद अप्रैल 2020 में ऋषि का निधन हो गया। कपल को एक बेटा रणबीर कपूर हैं, जो इंडस्ट्री में अपने अभिनय कौशल से लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वहीं, उनको एक बेटी रिद्धिमा कपूर हैं, जो पेशे से ज्वेलरी डिजाइनर हैं। उनकी आखिरी ऑनस्क्रीन उपस्थिति हितेश भाटिया की फिल्म 'शर्माजी नमकीन' में होगी। फिल्म में ऋषि कपूर के बचे कुछ सीन को अभिनेता परेश रावल ने किया है।

neetu kapoor

(ये भी पढ़ें- जय अनमोल अंबानी की शादी की रस्में शुरू, मंगेतर कृशा शाह को गोद में उठाते आए नजर)

अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटोज। दरअसल, अपनी शादी की सालगिरह को चिह्नित करने के लिए नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर की अनमोल फोटोज शेयर की हैं, जो 2017 से पहले की हैं, जब ऋषि और नीतू कपूर ने लोकप्रिय शो 'द कपिल शर्मा शो' में उपस्थिति दर्ज कराई थी। इन फोटोज में कपल की लव केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'यादों में...।'

neetu kapoor

neetu kapoor

(ये भी पढ़ें- जब भारती सिंह ने की अल्लू अर्जुन की एक्टिंग, पति हर्ष बोले- 'मैं रुकेगा नहीं, अगले साल दूसरा बच्चा')

इसके पहले, 30 नवंबर 2021 को नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ अपनी किसी फिल्म की एक फोटो शेयर की थी। इसमें दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। 

neetu kapoor

वर्क फ्रंट की बात करें तो, नीतू कपूर फिल्मों में वापसी की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग लगभग पूरी कर ली है। राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा है, जो इसी साल जून में रिलीज होगी।

neetu kapoor

(ये भी पढ़ें- कौन हैं कृशा शाह, जो बनने वाली हैं अंबानी खानदान की बहू? जल्द ही अनमोल अंबानी संग लेंगी सात फेरे)

फिलहाल, हम दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.