नीतू कपूर ने 'दूल्हे राजा' रणबीर कपूर के साथ शेयर की प्यारी फोटो, पति ऋषि कपूर को किया याद

हाल ही में, एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबूर कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक बार फिर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद किया है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

नीतू कपूर ने 'दूल्हे राजा' रणबीर कपूर के साथ शेयर की प्यारी फोटो, पति ऋषि कपूर को किया याद

बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शादी के बाद दोनों जैसे ही मीडिया के सामने आए, तो फैंस समेत पैपराजी भी उन्हें देखकर काफी खुश हो गए। इसके बाद उनके दोस्तों और परिवार वालों ने भी तस्वीरें शेयर करके कपल को शादी की बधाई देना शुरू कर दिया। ऐसे में नीतू कपूर भी अपने बेटे और बहू पर खूब प्यार लुटा रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने बेटे रणबीर के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को भी याद किया है।

alia neetu

पहले ये जान लीजिए कि, शादी के बाद नई दुल्हन आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति रणबीर कपूर के साथ तस्वीरों की सीरीज शेयर की थी। इन तस्वीरों में रणबीर और आलिया के बीच की शानदार केमिस्ट्री दिख रही है। जहां, आलिया ने फेमस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से आइवरी कलर की साड़ी पहनी थी। वहीं, रणबीर सफेद शेरवानी और सफेद पगड़ी में दिखे। इस लुक में आलिया किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।

ranbir alia wedding photos

ranbir alia wedding photos

ranbir alia wedding photos

(ये भी पढ़ें- रणबीर-आलिया की वरमाला का वीडियो आया सामने, लेडीलव के आगे घुटनों पर बैठे दिखे एक्टर)

बात करते हैं नीतू द्वारा शेयर की गई तस्वीर की। दरअसल, 15 अप्रैल 2022 को नीतू कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल से ऋषि कपूर को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपने बेटे रणबीर के साथ खड़ी हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''ये फोटो कपूर साहब (ऋषि कपूर) को समर्पित है...आज आपकी इच्छा पूरी हो गई है।''

neetu

बता दें कि, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी शादी पर वाइन के ग्लास से चीयर्स किया था। ऐसा ही कुछ नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने भी अपनी शादी में किया था, जिसकी झलक नीतू ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है। नीतू ने अपनी शादी और रणबीर-आलिया की शादी का एक कोलाज बनाया, जिसमें दोनों जोड़े वाइन के ग्लास उठाते हुए अपनी शादी का जश्न मनाते दिख रहे हैं।

rneetu

इससे पहले, नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी मेहंदी की एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो की खास बात ये थी कि, नीतू के हाथ में लगी मेहंदी में उनके दिवंगत पति व अभिनेता ऋषि कपूर का नाम भी लिखा हुआ था। इससे साफ है कि, वह आज भी ऋषि कपूर से उतना ही प्यार करती हैं और उन्हें याद करती रहती हैं।

neetu

(ये भी पढ़ें-आकाश अंबानी ने पत्नी श्लोका संग दूल्हे रणबीर के साथ दिया पोज, रॉयल लुक में दिखा कपल)

रणबीर की हल्दी सेरेमनी के दौरान नीतू कपूर अपने एक नए लुक को लेकर छाई हुई थीं। इस खास मौके पर उन्हें रणबीर के घर ‘वास्तु’ के बाहर बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ येलो कलर के सूट में स्पॉट किया गया थी। इस दौरान नीतू बेहद सुंदर लग रहीं थी। ड्रेस के नेक लाइन में गोटा पट्टी लगी थी, जो उनकी ड्रेस की खूबसूरती में चार-चांद लगा रही थी। दुपट्टे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसके बॉर्डर के भी चारों तरफ गोटा पट्टी का इस्तेमाल किया गया था। साथ ही ड्रेस के पैंट पर भी गोटा पट्टी लगाया गया था।

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने फ्लॉन्ट किया अपना डायमंड इंगेजमेंट रिंग और मंगलसूत्र, दिखीं बेहद सुंदर)

फिलहाल, हमें तो नीतू कपूर की ये तस्वीर बेहद प्यारी लगी। वैसे, आपको ऋषि कपूर और नीतू की जोड़ी कैसी लगती थी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.