रणबीर-आलिया की शादी पर नीतू कपूर का खुलासा, दक्षिण अफ्रीका में डेस्टिनेशन वेडिंग का था प्लान

हाल ही में, एक्ट्रेस नीतू कपूर ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर बड़ा खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

रणबीर-आलिया की शादी पर नीतू कपूर का खुलासा, दक्षिण अफ्रीका में डेस्टिनेशन वेडिंग का था प्लान

स्टार कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी से सबसे ज्यादा खुश उनकी मां व लेजेंड एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) हैं। नीतू कपूर अपनी बहू आलिया पर जमकर प्यार लुटाती हैं। कई मौकों पर वो उनकी तारीफ करती हुई नजर आई हैं। अब नीतू कपूर ने इनकी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

neetu kapoor

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी 14 अप्रैल 2022 को प्राइवेट तरीके से हुई थी। हालांकि, उनकी शादी की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों ने रणबीर के बांद्रा स्थित घर 'वास्तु' में शादी रचाई थी। उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थीं।

neetu

(ये भी पढ़ें- टीवी एक्टर विक्रम सिंह चौहान बने पापा, फोटो शेयर कर बताया बेटी का नाम)

अब एक लेटेस्ट इंटरव्यू में नीतू कपूर ने खुलासा किया है कि, रणबीर और आलिया साल 2020 की शुरुआत में अपनी शादी साउथ अफ्रीका में करना चाहते थे। दोनों का सपना था कि, उनकी डेस्टिनेशन वेडिंग हो। लेकिन कोरोना महामारी के कारण डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान कैंसिल हो गया था और उन्हें मुंबई में शादी करनी पड़ी।

neetu

नीतू कपूर ने ये भी खुलासा किया कि, रणबीर और आलिया अपनी शादी में कोई सर्कस नहीं चाहते थे। इसके बाद उन्होंने मुंबई में सिंपल तरीके से शादी की। इस शादी के बारे में बात करते हुए नीतू ने बताया कि, ये एक सामान्य शादी थी, जिसमें 40 मेहमान और रिसेप्शन में 40 दोस्त शामिल हुए थे।

neetu

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती की पहली तस्वीर, 100 दिनों बाद NICU से लाईं घर)

लोग विधवा को रोते हुए देखना चाहते हैं- नीतू

एक इंटरव्यू में नीतू ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि, लोग उन्हें विधवा की तरह रोते हुए देखना चाहते हैं। दरअसल, उन्हें ऋषि कपूर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव होने के कारण ट्रोल किया गया था। इतना ही नहीं, लोगों ने उनके खुश रहने पर भी सवाल उठाए थे। अब नीतू ने इस बारे में बात की है। उन्होंने कहा, "मैं उन लोगों को ब्लॉक करती हूं, जो मुझे ट्रोल करते हैं। क्योंकि आप जानते हैं कि,  कुछ लोग इस टाइप के होते हैं कि, 'पति मर गया, आप आनंद ले रही हैं।' वो उस रोती हुई विधवा को देखना चाहते हैं। लेकिन मैं सिर्फ उन्हें ब्लॉक करती हूं। मैं कहती हूं कि, मैं जैसी बनना चाहती हूं, वैसी ही रहूंगी। इस तरह से मैं ठीक हो जाऊंगी। कोई लोग रो-रो के ठीक होते हैं, कोई लोग खुश हो के ठीक होते हैं। मैं अपने पति को कभी नहीं भूल सकती। वह यहां (मेरे दिल में), मेरे साथ, मेरे बच्चों के साथ, जीवन भर रहेंगे।”

रणबीर और आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें, तो ये जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। कुछ समय पहले ही इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है। अयान मुखर्जी की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। वहीं, नीतू कपूर फिल्म 'जुग जुग जियो' में दिखाई देंगी। इसके अलावा इन दिनों वो छोटे पर्दे पर भी नजर आ रही हैं।

neetu

फिलहाल, रणबीर और आलिया अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। वैसे, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.