बेटे रणबीर को दूल्हा बनते देखना चाहते थे ऋषि कपूर, पत्नी नीतू ने अंतिम इच्छाओं का किया खुलासा

हाल ही में, एक्ट्रेस नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर की उन दो इच्छाओं के बारे में बताया है, जिसे वह पूरा होते नहीं देख पाए।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

बेटे रणबीर को दूल्हा बनते देखना चाहते थे ऋषि कपूर, पत्नी नीतू ने अंतिम इच्छाओं का किया खुलासा

एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के पति व अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) बेशक इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका परिवार और फैंस उन्हें अक्सर याद करते नजर आते हैं। 4 सितंबर 2021 को ऋषि कपूर का 69वां जन्मदिन था। इस खास दिन को नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के अंदाज में सेलिब्रेट करने की कोशिश की थी। इसके अलावा, नीतू कपूर ने अपने लविंग हसबैंड के बर्थडे के दिन एक इंटरव्यू भी दिया, जिसमें उन्होंने ऋषि कपूर की उन दो इच्छाओं के बारे में बात की, जिसे वह पूरा होते हुए नहीं देख पाए। आइए आपको बताते हैं नीतू कपूर ने क्या कहा है।

rishi kapoor

पहले आप ये जान लीजिए कि, ऋषि कपूर ने साल 1980 में एक्ट्रेस नीतू कपूर से शादी की थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं। बेटी का नाम रिद्धिमा कपूर है, जोकि मशहूर ज्वैलरी डिजाइनर हैं और उनका ‘आर’ नाम से एक ज्वैलरी ब्रांड भी है। वहीं, बेटे रणबीर कपूर बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक हैं और वह काफी समय से एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। कैंसर से पीड़ित ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, हालांकि परिवार और फैंस उन्हें समय-समय पर याद करते रहते हैं।

(ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर और नीतू सिंह की लव स्टोरी: डबल शिफ्ट में काम करते हुए शुरू हुआ था प्यार)

rishi kapoor

आइए अब आपको एक्ट्रेस के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, नीतू कपूर ने ‘द क्विंट’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि, ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर को शादी करते हुए देखना चाहते थे, जिसकी वह अक्सर घर में चर्चा करते थे। नीतू कपूर ने कहा कि, ‘ऋषि हमेशा से रणबीर को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते थे। वह चाहते थे कि, रणबीर अपनी शादी में पेशावरी पांरपरिक आउटफिट पहने, जिसमें एक ब्रोच लगा हो। इसके साथ वह खूबसूरत पगड़ी पहने, जिसमें पन्ना लगा हो। और फिर वह घोड़ी पर सवार हो। वह इन चीजों को लेकर काफी इमोशनल थे। वह अक्सर कहते रहते थे कि, किसी दिन मुझे हमारे बेटे को घोड़ी पर सवार होते हुए देखना है।’

(ये भी पढ़ें: सामने आई कपूर फैमिली की ये थ्रोबैक फोटो, सुपरकूल अंदाज में दिख रही फैमिली)

rishi kapoor with son ranbir

इसके आगे नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति की दूसरी इच्छा के बारे में बताया कि, वह मुंबई के पाली हिल्स स्थित कृष्णा राज बंगले का पुन: निर्माण होते हुए देखना चाहते थे। उन्होंने बताया कि, वह चाहते थे कि, यहां पर रिद्धिमा, रणबीर और ऋषि-नीतू का एक-एक अपार्टमेंट हो। इसी वजह से उनकी इच्छा थी कि, वह रोज वहां जाकर मुआयना करें और देखें कि, चीजें कहां तक आगे बढ़ी हैं।’

(ये भी पढ़े: विक्रम बत्रा के अंगूठा काटकर डिंपल की मांग भरने वाली कहानी फिल्म 'शेरशाह' के लेखक को लगी थी बनावटी

rishi kapoor family

इस इंटरव्यू में नीतू कपूर से पूछा गया कि, अगर ऋषि कपूर आज जीवित होते, तो वह अपने बर्थडे पर क्या करते? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘मुझे यकीन है कि, वह इस बार भी एक नया सूट खरीदते। उन्हें तैयार होने में दो घंटे लगते थे और मैं एक घंटे में तैयार हो जाती हूं। उन्हें सभी रंग बेहद पसंद थे। यहां तक कि, वह अपने पास पीले, हरे और गोल्डन कलर के भी कपड़े रखते थे। मुझे अभी भी नहीं पता है कि, उनकी अलमारी में कितने सूट और जैकेट ऐसे पड़े हुए हैं, जिन्हें न तो आज तक पहना गया है और ना ही उनके टैग हटाए गए हैं। वह अलग-अलग रंगों के जूतों के भी दीवाने थे।’

neetu kapoor with rishi kapoor

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के बर्थडे पर एक खूबसूरत पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा, फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन और उनके बड़े भाई रणधीर कपूर समेत ऋषि कपूर के कई करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें व एक वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किए थे। आइए आपको दिखाते हैं।

फिलहाल, ऋषि कपूर के जाने के बाद, नीतू कपूर ने काफी मजबूती के साथ खुद को संभाला है। तो एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.