नीतू कपूर के घर जारी है एक्ट्रेस के बर्थडे का सेलिब्रेशन, बेटी रिद्धिमा ने शेयर कीं फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर का बर्थडे सेलिब्रेशन अभी थमा नहीं है और इसकी झलक उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

नीतू कपूर के घर जारी है एक्ट्रेस के बर्थडे का सेलिब्रेशन, बेटी रिद्धिमा ने शेयर कीं फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने 8 जुलाई 2021 को अपना 63वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। लेकिन ऐसा लग रहा है कि, एक्ट्रेस का बर्थडे सेलिब्रेशन अभी थमा नहीं है। बीते शनिवार यानी 10 जुलाई 2021 को भी नीतू के घर पर उनके जन्मदिन की पार्टी हुई, जिसमें उनके डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा समेत कई क्लोज फ्रेंड्स व परिवार के लोग मौजूद थे। इसकी कुछ फोटोज नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

neetu kapoor

पहले ये जान लीजिए कि, बर्थडे गर्ल नीतू कपूर ने अपना जन्मदिन 8 जुलाई 2021 को अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया था। एक्ट्रेस ने अपने घर में एक छोटा सा गेट-टूगेदर किया था, जिसमें करीना, करिश्मा, रिद्धिमा, रणबीर, आलिया, शाहीन भट्ट, अरमान जैन, बबीता, और रणधीर कपूर समेत परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। इस बर्थडे बैश की तस्वीरें रिद्धिमा और कपूर फैमिली ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की थीं।

(ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट लवी सासन ने अपने बेबी शॉवर की दी डीटेल, कहा- 'मेरे पति मुझे लाड़-प्यार कर रहे हैं')

neetu kapoor birthday

neetu kapoor birthday

अब आपको दिखाते हैं नीतू के लेटेस्ट बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज। दरअसल, रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटोज की सीरीज शेयर की है। इसमें मनीष मल्होत्रा, नीतू कपूर, उनके भाई रणबीर कपूर, उनके हसबैंड भरत साहनी, बेटी समारा और उनके कुछ दोस्त नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “और पार्टी जारी है।”

neetu kapoor birthday

neetu kapoor birthday

neetu kapoor birthday

वहीं, नीतू कपूर ने भी अपने इंस्टा हैंडल से अपनी दूसरी बर्थडे पार्टी की कुछ झलकियां शेयर की हैं।

(ये भी पढ़ें: अनन्या पांडे ने अपनी दिवंगत दादी संग बिताए बचपन को किया याद, फोटोज शेयर कर लिखा भावुक नोट)

neetu kapoor birthday

neetu kapoor birthday

neetu kapoor birthday

neetu kapoor birthday

neetu kapoor birthday

neetu kapoor birthday

इससे पहले, नीतू के जन्मदिन पर रिद्धिमा ने उसी रात की पार्टी से एक तस्वीर शेयर कर अपनी मां को बर्थडे विश किया था। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। इसको शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “मैं और मेरी, हैप्पीएस्ट बर्थडे मां, लव यू सो मच।”

neetu kapoor birthday

वहीं, आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी, जिसके जरिए उन्होंने अपनी होने वाली सास नीतू कपूर को बर्थडे विश किया था। इस फोटो में आलिया के अलावा, नीतू, उनके बेटे रणबीर कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी नातिन समारा साहनी को भी देखा जा सकता है। वहीं, नीतू कपूर के ऊपर गर्ल का एक स्टिकर भी लगा है। इस फोटो पर आलिया ने लिखा था, ‘सबसे मजबूत (सबसे हेल्दी) और सबसे नरम दिल वाली महिला को हैप्पी बर्थडे। आपसे बहुत प्यार करती हूं @neetu54।’

(ये भी पढ़ें: रजा मुराद लव लाइफ: 15 साल छोटी समीना मुराद को बिना देखे एक्टर ने कर ली थी शादी, ऐसी है स्टोरी)

neetu kapoor birthday

फिलहाल, ये तो साफ है कि, कपूर फैमिली के मेंबर्स नीतू कपूर का बर्थडे स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। तो आपको एक्ट्रेस की लेटेस्ट बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.