नीतू कपूर ने बेटी रिद्धिमा का सीक्रेट जगह पर सेलिब्रेट किया प्री-बर्थडे, शेयर कीं फोटोज-वीडियोज

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने हाल ही में अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर की हैं। आइए देखते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

नीतू कपूर ने बेटी रिद्धिमा का सीक्रेट जगह पर सेलिब्रेट किया प्री-बर्थडे, शेयर कीं फोटोज-वीडियोज

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर (Neetu Kapoor) एक लाजवाब अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक कूल मां भी हैं, जो अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) के साथ काफी प्यारा रिश्ता साझा करती हैं। वो अपनी बेटी के साथ समय बिताने का एक भी मौका नहीं गंवाती हैं। हाल ही में, नीतू कपूर को अपनी बेटी रिद्धिमा का प्री-बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए देखा गया। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक।

Neetu Kapoor With Her Daughter Riddhima Kapoor Sahni

पहले ये जान लीजिए कि, ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने साल 1980 में शादी की थी। उन्हें एक बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर हैं। रणबीर कपूर बॉलीवुड अभिनेता हैं और इन दिनों एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं, दूसरी ओर रिद्धिमा कपूर एक मशहूर ज्वैलरी डिजाइनर हैं और उन्होंने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ शादी की है, जिनसे उन्हें एक बेटी समारा भी है। वहीं, ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को कैंसर की वजह से निधन हो गया था।

(ये भी पढ़ें- ऋषि कपूर और नीतू सिंह की लव स्टोरी: डबल शिफ्ट में काम करते हुए शुरू हुआ था प्यार)

Ranbir With Riddhima, Neetu, Rishi And Samara

अब आपको दिखाते हैं रिद्धिमा के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक। दरअसल, रिद्धिमा कपूर साहनी का 15 सितंबर 2021 को 41वां जन्मदिन है, लेकिन उनका बर्थडे सेलिब्रेशन पहले से ही शुरू हो गया है। नीतू कपूर ने 13 सितंबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर दो तस्वीरें व दो वीडियोज शेयर किए हैं। पहली तस्वीर में नीतू अपनी बेटी रिद्धिमा, दामाद भरत साहनी और नातिन समारा के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'सेलिब्रेशन शुरू।' वहीं, दूसरी तस्वीर में मां-बेटी की जोड़ी नजर आ रही है।

Neetu Kapoor With Daughter, Son in law and grand daughter

Neetu Kapoor with her daughter Riddhima

वहीं, वीडियोज की बात करें तो, पहले वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला चूल्हे पर ज्वार रोटी बना रही हैं। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ‘फ्रेश ज्वार रोटियां।’ वहीं, दूसरे वीडियो में एक बुजुर्ग को देखा जा सकता है, जो ‘अजीब दास्तां कभी शुरू कभी खत्म’ के गाने की धुन को म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट से बजाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने एक उदास वाली इमोजी शेयर की है। यहां देखें इसके स्क्रीनशॉट्स।

Woman Making Jawar Rotis

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर के बचपन की अनदेखी तस्वीर आई सामने, पिता ऋषि की गोद में बैठे दिखे एक्टर)

बीते दिन, नीतू कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान वह ब्लू जींस और मैचिंग स्वेटशर्ट पहने नजर आई थीं। वहीं, रिद्धिमा कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर प्लेन के अंदर से एक तस्वीर और एक वीडियो शेयर किया था, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि, रिद्धिमा इस बार अपना बर्थडे कहीं सीक्रेट जगह पर अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं।

Riddhima Kapoor

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर और रिद्धिमा से अलग रहने पर नीतू कपूर ने कहा- 'मैं नहीं चाहती कि वो मेरे सिर पर चढ़ें')

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, नीतू कपूर अपनी बेटी के लिए अपना कीमती समय निकाल ही लेती हैं। तो आपको नीतू द्वारा शेयर की गईं तस्वीरें और वीडियोज कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो/वीडियो क्रेडिट- नीतू कपूर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.