आलिया भट्ट संग शादी के बाद 'जोरू का गुलाम' बन गए हैं रणबीर कपूर! मां नीतू ने कही ये बात

हाल ही में, एक्ट्रेस नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर की आलिया भट्ट संग शादी और अपनी बहू के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

आलिया भट्ट संग शादी के बाद 'जोरू का गुलाम' बन गए हैं रणबीर कपूर! मां नीतू ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अपनी बहू आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वह हमेशा अपने बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की पसंद पर फक्र महसूस करती नजर आई हैं। हाल ही में, नीतू कपूर ने आलिया संग रणबीर कपूर की शादी के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

Neetu Kapoor with Ranbir, Alia and Soni Razdan

पहले ये जान लीजिए कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 5 सालों की डेटिंग के बाद 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में सिंपल तरीके से शादी की थी। उनकी शादी एक इंटीमेट अफेयर था, जिसमें करीबी दोस्त और फैमिली शामिल हुई थी। दोनों डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के ट्रेडिशनल व्हाइट आउटफिट में प्यारे लग रहे थे।

(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने शेयर की बेटे जैन संग वेकेशन की तस्वीरें, वादियों में मस्ती करते आए नजर)

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

‘एनडीटीवी’ के साथ बातचीत में जब नीतू कपूर से पूछा गया कि, उनके बच्चों की शादी के बारे में उनके क्या विचार हैं और क्या उन्हें लगता है कि, उम्र एक समस्या है या नहीं, तो अभिनेत्री ने इसके बारे में विस्तार से बात की। नीतू कपूर ने कहा, “मुझे लगता है कि, आजकल माता-पिता ऐसे नहीं हैं। आपको उन्हें समय देना होगा, जब वे शादी करने के लिए तैयार होंगे, तो वे करेंगे। जब सही समय आता है, तो सही व्यक्ति आता है। आपको फोर्स नहीं किया जा सकता। उम्र कोई समस्या नहीं है। समस्या सही व्यक्ति है। आपको सहज महसूस करना होगा। आपको महसूस करना होगा कि, यह वही है, मैं इस व्यक्ति के साथ अपना जीवन बिताने जा रहा हूं।”

Alia-Ranbir with Family

नीतू कपूर जल्द ही फिल्म ‘जुग जुग जियो’ से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में बिजी हैं। इसी इंटरव्यू में जब नीतू से पूछा गया कि, उन्होंने इस स्क्रिप्ट के लिए किससे बात की थी, तो एक्ट्रेस ने कहा कि, उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट के बारे में आलिया और रणबीर से राय ली थी और वे हमेशा उनके साथ खड़े रहे। फिल्म में नीतू के साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Neetu Kapoor

नीतू कपूर ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने और बहू आलिया संग अपने रिश्ते पर बेटे रणबीर की भूमिका के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, “लोगों ने मुझसे पूछा कि, आलिया के साथ मेरा रिश्ता कैसा होगा और यह वैसा ही है, जैसा मेरे और मेरी सास के बीच था। आलिया एक प्यारी इंसान हैं। वह एक सुंदर, सरल, बेदाग इंसान हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि, सास और बहू के बीच का रिश्ता पति की गलती है। क्योंकि तुम अपनी मां से बहुत प्यार करते हो, और जब तुम जोरू का गुलाम बन जाते हो ना, फिर मां को समस्या होती है। अगर आप अपनी मां और अपनी पत्नी के लिए अपने प्यार को संतुलित करते हैं, तो यह हमेशा अच्छा होता है।”

Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

नीतू कपूर ने आगे बताया कि, उनका बेटा जोरू का गुलाम है या नहीं। एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे यह एहसास नहीं हो रहा है, क्योंकि मेरा बेटा बहुत बुद्धिमान व्यक्ति है, वह अपने प्यार को संतुलित करता है। वह हमेशा 'मां मां मां' नहीं करता है, वह मुझे पांच दिनों में एक बार फोन करता है और पूछता है, 'आप ठीक हो ना?' उसके लिए मुझसे यह पूछना ही काफी है।”

(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी ने लियाना के पहले शूट की झलकियां कीं शेयर, बताया- 'कैसी दिखती है बेटी')

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, नीतू कपूर बेटे रणबीर कपूर के लिए आलिया भट्ट को एक परफेक्ट चॉइस मानती हैं। वैसे, इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.