नीतू कपूर ने अपने बचपन का वीडियो किया शेयर, आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने किया ऐसा कमेंट

बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने बचपन का एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने कमेंट किया है।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

नीतू कपूर ने अपने बचपन का वीडियो किया शेयर, आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने किया ऐसा कमेंट

70 और 80 के दशक में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) 62 साल की उम्र में भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और सिर्फ फिल्मी दुनिया में ही नहीं, बल्कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। नीतू सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी व अपनी फैमिली की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, नीतू कपूर ने अपने बचपन का एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मां सोनी राजदान (Soni Razdan) ने कमेंट किया है। आइए देखते हैं वो पोस्ट।

पहले ये जान लीजिए कि, नीतू कपूर के बेटे व बी-टाउन के हॉटेस्ट एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पिछले कुछ सालों से एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। अपने रिलेशनशिप को पब्लिक करने के बाद दोनों को अक्सर एक साथ पार्टीज और वेकेशंस पर स्पॉट किया जाता है। कहा तो ये भी जाता है कि रणबीर और आलिया लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, आलिया और रणबीर के अलावा दोनों की फैमिली भी एक-दूसरे से काफी अटैच है, जिसकी झलकियां अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती हैं।

(ये भी पढ़ें- शोएब इब्राहिम ने अपने अब्बू का मनाया बर्थडे, मिड नाइट सेलिब्रेशन की शेयर की एक झलक)

अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, नीतू कपूर ने 6 मई 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बचपन का एक वीडियो शेयर किया है, जो उनकी फिल्म ‘दो कलियां’ के ‘मुर्गा मुर्गी प्यार से देखे’ गाने का है। इस वीडियो में लिटिल नीतू बेहद ही क्यूट लग रही हैं।

इसे शेयर करते हुए नीतू कपूर ने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘#dokaliyan बहुत सारा मेकअप थोपा हुआ था।’ नीतू कपूर के इस क्यूट वीडियो पर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, ‘ओह मॉय गॉड। आपको पता है कि आप बिल्कुल भी नहीं बदली हैं। आप तब भी क्यूट थीं और आज भी हैं।’ वहीं, नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी अपनी मां के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्यूटेस्ट।’ इसके साथ उन्होंने कई हार्ट इमोजी भी शेयर की है।

(ये भी पढ़ें- हिना खान ने अपने पापा को किया याद, फोटोज शेयर कर लिखी दिल छू लेने वाली बातें)

आलिया और रणबीर के रिलेशनशिप की वजह से भट्ट व कपूर फैमिली के बीच भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। जिस तरह आलिया हर फेस्टिवल में कपूर फैमिली के साथ स्पॉट की जाती हैं, उसी तरह कपूर और भट्ट फैमिली भी अक्सर एक-दूसरे के साथ रीयूनियन करते नजर आते हैं। 16 मार्च 2021 को नीतू कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें नीतू कपूर के अलावा आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट और सोनी राजदान नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ नीतू ने कैप्शन में लिखा था, ‘कुछ स्पेशल लोगों के साथ हैप्पी मोमेंट्स शेयर किया है।’ इस पोस्ट से साफ है कि नीतू भट्ट फैमिली के काफी करीब हैं।

(ये भी पढ़ें- जैस्मिन भसीन ने अली गोनी संग डिनर की थ्रोबैक फोटो की शेयर, तो एक्टर ने किया ये कमेंट)

फिलहाल, इतना तो साफ है कि नीतू कपूर और सोनी राजदान एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। तो आपको नीतू कपूर का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो/वीडियो क्रेडिट- नीतू कपूर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.