advt
बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) 30 अप्रैल को 67 साल की उम्र में इस दुनिया से विदा लेकर चले गए। 30 मई यानी आज उनके निधन को हुए 1 महीने बीत गए हैं, लेकिन उनका परिवार अभी भी इस सदमे से बाहर नहीं आ सका है। हाल ही में नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने सोशल मीडिया पर अपने पति ऋषि कपूर को याद करते हुए उनके साथ की एक फोटो शेयर किया है, और इमोशनल बातें भी लिखी हैं। आइए देखें फोटो।
advt
नीतू कपूर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति के साथ बिताए पलों को याद करके पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने जो फोटो शेयर किया है, इसमें दोनों लोग जींस की पैंट और शर्ट पहने हुए बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''आप मुझे अलविदा कह चुके हैं, तो अब मुझे शुभकामनाएं दीजिए, अब मैं अपने जीवन में आगे बढ़ रही हूं, खुशी के साथ ना कि आंखों में आंसू के साथ। मुझे एक मुस्कान दीजिए, जिसे मैं अपने साथ रख सकूं, अपने दिल में जब भी आप से दूर रहूं।'' (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पापा की फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज)
advertisement
advt
बता दें कि इससे पहले अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पापा को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए थे। रिद्धिमा कपूर द्वारा शेयर किए गए फोटो में ऋषि कपूर पत्नी नीतू कपूर, दामाद भरत साहनी और नातिन समायरा के साथ मुस्कुराहते नजर आ रहे हैं। रिद्धिमा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- '' दुख में ना कहें: कि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन शुक्र है कि वह थे। आज एक महीना हो गया। हम आपको याद करते हैं। '' (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर के निधन को पूरा हुआ एक महीना, लाडली बेटी रिद्धिमा ने पापा को याद कर लिखा भावुक मैसेज)
advt
बता दें कि रिद्धिमा कपूर आखिरी बार अपने पिता ऋषि कपूर को जीभर कर देख भी नहीं सकीं थी। जब ऋषि कपूर का निधन हुआ तब वह अपने ससुराल यानी दिल्ली में थीं। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से वह दिल्ली से मुंबई नहीं पहुंच सकी थी, तो उन्होंने वीडियो कॉल पर पापा को अंतिम विदाई दी थी। फिलहाल, अंतिम संस्कार के एक दिन बाद वह परिवार के साथ दर्द बांटने के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं। (ये भी पढ़ें: घुट-घुटकर जी रही हैं नीतू कपूर, पति ऋषि कपूर की याद में खूबसूरत तस्वीर शेयर कर लिखी इमोशनल बातें)
advertisement
advt
ध्यान रहे कि सितंबर 2018 में ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। वो लगभग ठीक ही थे, लेकिन 29 अप्रैल की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। और फिर गुरुवार यानी 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया था।
advt
ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन कई दशकों तक फिल्मों में दिए गए अपने अमूल्य योगदान से वो हमेशा के लिए अमर हो गए हैं।
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Get App
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Choose your device Android or IOS (Apple)
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Loading...