नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में नहीं दिखीं आलिया, करण जौहर पहुंचे घर, देखें तस्वीरें

अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapor) ने 8 जुलाई को अपना 62वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। नीतू ने अपने सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तो आइए देखें फोटोज।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में नहीं दिखीं आलिया, करण जौहर पहुंचे घर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapor) ने 8 जुलाई को अपना 62वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त मौजूद रहे। नीतू ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तो आइए देखें फोटोज।

इस बार नीतू कपूर के बर्थडे पर उनके पति ऋषि कपूर नहीं थे। लेकिन उनकी फैमिली और दोस्तों ने इस बात का ध्यान रखा कि उनको ऋषि कपूर की कमी का एहसास न हो सके। उनके बर्थडे पर रणबीर कपूर, बेटी रिद्धिमा, करण जौहर सहित कुछ संबंधी मौजूद रहे। (ये भी पढ़ें: अभिषेक का फोन चेक करती हैं ऐश्वर्या? एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब जिसे हर कपल को जानना चाहिए)  

नीतू ने लिखा, 'मैं आज बहुत अमीर महसूस कर रही हूं' 

बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, ''अमीर वो होते हैं जिनके पास अच्छे रिश्ते होते हैं। हम सभी को अपने प्रियजनों से प्यार, सपोर्ट और ताकत की जरूरत हमेशा रहती है। मैं आज बहुत अमीर महसूस कर रही हूं।'' (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)  

आलिया भट्ट बर्थडे सेलिब्रेशन में नहीं रही मौजूद

खास बात ये रही कि इस सेलिब्रेशन में रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट नहीं दिखाई दीं। हालांकि, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके नीतू कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आलिया ने लिखा, ''जन्मदिन की बधाई हो नीतू कपूर, आपके साथ बिताया हर दिन मुझे और प्रेरित करेगा।'' 

बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी शेयर की तस्वीरें

बता दें कि इस साल अप्रैल में ऋषि कपूर का निधन हो गया था। इसके बाद से उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी नीतू के पास ही हैं। रिद्धिमा प्री-बर्थडे डिनर की एक तस्वीर शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा था, ''मां के जन्मदिन से पहले डिनर तैयार हैं।'' (ये भी पढ़ें: पापा ऋषि कपूर को जीभर के देख भी नहीं सकी उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा, ऐसे किए अंतिम दर्शन)  

उन्होंने अपनी मां के साथ एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा था, ''हैप्पी बडे माई आयरन लेडी आई लव यू सो मच।''

वहीं, बर्थडे के बाद भी रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटोज शेयर कीं।

अगर नीतू के वर्क फ्रंट पर बात करें तो वह लीड हिरोइन के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'बेशरम' थी। इसमें रणबीर कपूर भी थे। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

फोटो क्रेडिट: (नीतू कपूररिद्धिमा,आलिया भट्ट)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.