नीतू कपूर ने बेटी व नातिन की उनके दादा राज कपूर और नाना ऋषि कपूर संग फोटोज कीं शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी रिद्धिमा और नातिन समारा की उनके दादा और नाना संग एक-एक फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नीतू कपूर ने बेटी व नातिन की उनके दादा राज कपूर और नाना ऋषि कपूर संग फोटोज कीं शेयर

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) और नातिन समारा साहनी (Samara Sahni) को बेहद प्यार करती हैं। इसकी झलक अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी बेटी रिद्धिमा की अपने दादाजी राजकपूर और और नातिन समारा की अपने नाना जी ऋषि कपूर के साथ की फोटोज शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

पहले ये जान लीजिए कि, रिद्धिमा अपने पिता ऋषि कपूर से काफी अटैच थीं। 30 अप्रैल 2020 को जब ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कहा था, तो उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा अपने पिता को आखिरी बार देख भी नहीं पाई थीं, जिसका अफसोस उन्हें आज तक है। 

(ये भी पढ़ें: विराट कोहली से एक फैन ने मांगी बेटी वामिका की तस्वीर, क्रिकेटर ने दिया ये जवाब)

rishi kapoor family

अब आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज। दरअसल, 30 मई 2021 को नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम दो फोटो शेयर की हैं। पहली फोटो में एक्ट्रेस की नातिन समारा अपने नाना ऋषि कपूर के साथ उनकी गोद में दिखाई दे रही हैं। वहीं, दूसरी फोटो में रिद्धिमा अपने दादा राजकपूर के साथ उनकी गोद में नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''दादाजी की प्यारी गोद में। #circleoflife #comforting #love।'' नीतू द्वारा शेयर की गई इन दोनों तस्वीरों पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। 

Samara Sahni With Rishi Kapoor

Riddhima Sahni With Rishi Kapoor

पति ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि पर लिखा था खास नोट

नीतू कपूर ने 30 अप्रैल 2021 को अपने लविंग हसबैंड ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि के मौके पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ नीतू कपूर ने अपने लविंग हसबैंड ऋषि कपूर को याद करते हुए इमोशनल कैप्शन भी दिया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘पिछले साल का समय हमारे लिए दुनिया भर के दुख और उदासी से भरा रहा था, क्योंकि मैंने उन्हें खो दिया है। ऐसा एक दिन नहीं गया है, जब उन्हें याद नहीं किया है या फिर उनकी चर्चा नहीं की है क्योंकि वह हमारे अस्तित्व का विस्तार हैं। कभी-कभी उनकी बुद्धिमान सलाह, उनकी हाजिर जवाबी और उनकी छोटी कहानी। हमने उन्हें होठों पर मुस्कान के साथ पूरे साल सेलिब्रेट किया है, क्योंकि वह हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। हमने इस बात को स्वीकार किया है कि जीवन उनके बिना कभी पहले जैसा नहीं होगा, लेकिन जिंदगी आगे बढ़ती रहेगी।’  

(ये भी पढ़ें: पारस छाबड़ा संग रिश्ते पर बोलीं माहिरा शर्मा, कहा- 'अभी ऑफिशियल नहीं करना चाहती हूं')

neetu kapoor With Rishi Kapoor

नातिन समारा को विश किया था बर्थडे

इसके पहले, 23 मार्च 2021 को अपनी नातिन समारा साहनी के 10वें जन्मदिन पर अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में उनकी एडोरेबल नातिन समारा नजर आ रही हैं। इस दौरान वो एक ब्लू हुडी और रेड कैप में देखी जा सकती हैं। इस तस्वीर पर नीतू ने लिखा था, “हैप्पी बर्थडे मेरी कीमती गुड़िया...आपको बहुत सारा प्यार करती हूं...काश मैं आज आपके साथ वहां होती।” 

(ये भी पढ़ें: बॉबी देओल ने वेडिंग एनिवर्सरी पर शादी की अनेदखी फोटोज कीं शेयर, वाइफ तान्या के लिए लिखा स्पेशल नोट)

Samara Sahni

फिलहाल, नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई ये फोटोज आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।  

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.