रुला देगी ऋषि कपूर की ये मुस्कुराती हुई तस्वीर, नीतू कपूर ने लिखा ऐसा कैप्शन

30 अप्रैल को अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। हाल ही में उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक इमोशनल पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रुला देगी ऋषि कपूर की ये मुस्कुराती हुई तस्वीर, नीतू कपूर ने लिखा ऐसा कैप्शन

साल 2020 को अप्रैल महीना बॉलीवुड के लिए बेहद कष्टदायक रहा। इस महीने में बॉलीवुड को बैक-टू-बैक झटके लगे। सिनेमा ने अपने दो सितारों को खो दिया, 29 अप्रैल को पहले इरफान खान (Irrfan Khan) और अगले ही दिन 30 अप्रैल को अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अचानक से दो दिग्गजों के जाने के बाद फैंस सहित पूरा बॉलीवुड शोक में है। इसी क्रम में अभिनेता ऋषि कपूर के फैमिली के सदस्य और करीबी लोग उनके साथ की पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं। हाल ही में ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक इमोशनल पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। नीतू ने बेहद कम शब्दों में अपने दिल का हाल बयां करते हुए सभी को इमोशनल कर दिया है।

नीतू ने ऋषि कपूर की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हमारी कहानी का अंत"। इसके साथ ही नीतू कपूर ने दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं। नीतू के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस उन्हें सांत्वना दे रहे हैं साथ ही ऋषि कपूर की आत्मा ती शांति के लिए दुआएं भी कर रहे हैं। वहीं, फैंस ने नीतू को सांत्वना दी है और कहा है कि वह अपना ध्यान रखें। (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर और रणबीर कपूर का ये डांस वीडियो देख खो जाएंगे उनकी यादों में और भूल जाएंगे सारे गम)  

30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली

ध्यान रहे कि सितंबर 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। वो लगभग ठीक ही थे, लेकिन 29 अप्रैल की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल (Sir H. N. Reliance Foundation Hospital) में भर्ती करवाया गया। और फिर गुरुवार यानी 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया बेटे रणबीर कपूर ने पूरी की और इस दौरान केवल 24 लोग मौजद रहे। (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)  

Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt and Riddhima Kapoor Sahni

ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन कई दशकों तक फिल्मों में दिए गए अपने अमूल्य योगदान से वो हमेशा के लिए अमर हो गए हैं। बॉलीवुडशादीज भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करता है। (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पापा की फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज)  

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.