पति ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुईं नीतू कपूर, फोटो शेयर कर लिखी ये बात

अभिनेता ऋषि कपूर Rishi Kapoor के निधन से सबसे गहरा सदमा उनकी पत्नी नीतू सिंह (Neetu Singh) को पहुंचा। वो आज भी इस दुख से उबरने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने पति को याद करते हुए एक फोटो शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पति ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुईं नीतू कपूर, फोटो शेयर कर लिखी ये बात

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन को करीब दो महीने होने वाले हैं। उनके निधन की खबर ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। वहीं, अभिनेता के निधन के बाद सबसे गहरा सदमा उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) को पहुंचा है। वो आज भी इस दुख से उबरने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर से अपने पति को याद किया है। उन्होंने ऋषि कपूर के साथ अपनी एक फोटो शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा है।

नीतू कपूर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ऋषि कपूर के साथ फोटो शेयर की हैं। ये फोटो किसी पार्टी की लग रही है। फोटो में ऋषि कपूर पूरे सूट-बूट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, नीतू ने पिंक कलर का सूट पहन रखा है। इस फोटो में नीतू चेयर पर बैठी हैं वहीं ऋषि कपूर हाथ में ग्लास लेकर खड़े नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पापा की फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज)   

तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बड़ी हो या छोटी, हमारे दिमाग में हम सभी को अपनी-अपनी लड़ाई लड़नी है। आपके पास सारी सुख-सुविधाएं हो सकती हैं और आप फिर भी दुखी हो सकते हैं, वहीं कुछ नहीं होने पर आप सबसे ज्यादा खुश भी हो सकते हैं। ये सब आपके दिमाग में ही है। सभी को जरूरत है एक स्ट्रॉन्ग दिमाग और एक बेहतर कल की उम्मीद की!!! आभार, उम्मीद के साथ जियो, मेहनत करो!!! अपनों की कद्र करो वो ही आपकी सबसे बड़ी दौलत हैं।' इस पोस्ट के साथ उन्होंने दो दिल वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)  

30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने ली थी आखिरी सांस 

गौरतलब है कि सितंबर 2018 में ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। वो लगभग ठीक ही थे, लेकिन 29 अप्रैल की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। और फिर 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया। (ये भी पढ़ें: घुट-घुटकर जी रही हैं नीतू कपूर, पति ऋषि कपूर की याद में खूबसूरत तस्वीर शेयर कर लिखी इमोशनल बातें)  

बता दें कि अभिनेता ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) भी अक्सर पापा को पुरानी तस्वीरों को शेयर करके उन्हें याद करती करती हैं। ​

फिलहाल, ऋषि कपूर के निधन के बाद से अब उनका परिवार के लोग धीरे-धीर इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। वैसे ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन कई दशकों तक फिल्मों में दिए गए अपने अमूल्य योगदान से वो हमेशा के लिए अमर हो गए हैं। 

तो आपको हमारी ये स्टोरी ​कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.