नीतू कपूर ने पति ऋषि संग रणबीर-रिद्धिमा की अनदेखी फोटो शेयर कर दी ये खास सलाह, जानें इस बारे में

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने 'भाई-बहन दिवस' के मौके पर पति ऋषि कपूर संग बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर की एक अनदेखी फोटो शेयर की है। आइए देखते हैं वो फोटो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नीतू कपूर ने पति ऋषि संग रणबीर-रिद्धिमा की अनदेखी फोटो शेयर कर दी ये खास सलाह, जानें इस बारे में

गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के पति व दिग्गज अभिनेता रह चुके ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) भले ही आज ​हम लोगों के बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी फैमिली अक्सर उन्हें याद करती रहती है। इसकी झलक अक्सर हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती है। हाल ही में, एक्ट्रेस नीतू कपूर ने दिवंगत पति ऋषि कपूर के साथ अपने बच्चों रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की। इस फोटो के सामने आने के बाद एक बार फिर से एक्टर की यादें ताजा हो गईं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

पहले तो ये जान लीजिए कि, जब कपूर परिवार ने ऋषि कपूर की मत्यु हो जाने की खबर दी थी तो, इस खबर ने उनके परिवार वालों और दोस्तों समेत पूरे देश को खामोशी में डाल दिया था। आम जनता के लिए तो यह खबर दुखद थी, लेकिन उनके परिवार वालों के लिए यह उस कड़वे सच जैसा था, जिसके साथ अब उनको पूरी ज़िन्दगी गुज़ारनी थी। ऋषि कपूर की मृत्यु के समय उनकी बेटी रिद्धिमा और उनकी नातिन समारा दिल्ली में थे, इस वजह से वे ऋषि जी के अंतिम संस्कार में शामिल न हो सके थे। ये दर्द रिद्धिमा के दिमाग में शायद घर कर गया है, तभी तो रिद्धिमा उस दिन से आज तक अपने पिता को खो देने का शोक मना रही हैं। वहीं, नीतू कपूर भी आए दिन अपने पति को याद करती नजर आती हैं। (ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने बेटे तैमूर की फोटो शेयर कर कहा- 'पता नहीं चलेगा कि योग कर रहा या अंगड़ाई ले रहा')

Rishi Kapoor family

अब आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो। दरअसल, 10 अप्रैल 2021 को 'भाई-बहन दिवस' के मौके पर नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में रणबीर और रिद्धिमा अपने पिता ऋषि कपूर की तस्वीर के बगल बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में ऋषि कपूर की फोटो पर फूलों की माला लगी हुई है। फोटो में सभी ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ''आपके माता-पिता की ओर से भाई-बहन सबसे अच्छा उपहार हैं। एक-दूसरे का हमेशा सम्मान करें और प्यार करें।'' इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

Riddhima Kapoor Sahni Ranbir Kapoor

वहीं, रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी 'सिबलिंग डे' के मौके पर अपनी इंस्टा स्टोरी पर भाई रणबीर के साथ एक सेल्फी शेयर की है। इस फोटो में दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं। (ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने रिलेशनशिप को पूरे किए 3 साल, एक्ट्रेस ने रोमांटिक वीडियो किया शेयर)

Ranbir Kapoor Riddhima Kapoor Sahni

रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी के बीच अटूट प्यार है। 28 सितंबर 2020 को रणबीर ने अपना 38वां जन्मदिन मनाया था। इस खास मौके पर उन्हें उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया था। रिद्धिमा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से कई थ्रोबैक फोटोज से बना एक कोलाज शेयर किया था। इस फोटो कोलाज में उनकी पूरी फैमिली नजर आ रही है, जिसमें दिवंगत बॉलीवुड एक्टर व रणबीर के पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर भी शामिल हैं। 

Riddhima Kapoor Sahni and Ranbir Kapoor

पति के जाने के बाद से नीतू कपूर बेहद गम में रहती हैं। हालांकि, अब उनकी भी जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। लेकिन वो अपने पति की याद में सोशल मीडिया पर आए दिन पोस्ट शेयर करती रहती हैं। 25 मार्च 2021 को नीतू ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में नीतू अपने पति के साथ किसी ट्रिप पर गई हुई हैं। वीडियो में ऋषि कपूर गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, 'आज से 11 महीने पहले की हमारी आखिरी यात्रा के कुछ क्षण शेयर कर रही हूं।' (ये भी पढ़ें- विराट कोहली वाइफ अनुष्का शर्मा को ऐसे कराते हैं रोमांटिक फील, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कही थी ये बात)

फिलहाल, ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फैमिली और फैंस आज भी उन्हें याद करते रहते हैं। तो नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई ये फोटो आपको कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।    

(Photo Credit: Neetu)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.