बहू आलिया भट्ट के आने के बाद बदल गई है कपूर फैमिली की लाइफ, नीतू कपूर ने किया खुलासा

हाल ही में, एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर की आलिया भट्ट के साथ शादी के बाद की जिंदगी के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बहू आलिया भट्ट के आने के बाद बदल गई है कपूर फैमिली की लाइफ, नीतू कपूर ने किया खुलासा

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। वह अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' से वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिलहाल, वह फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं और इसके हर पल का आनंद ले रही हैं। इस बीच, नई-नवेली सासू मां नीतू कपूर ने पहली बार अपने बेटे रणबीर कपूर की शादी के बाद की लाइफ के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

neetu kapoor

पहले तो ये जान लीजिए कि, 14 अप्रैल 2022 को आलिया भट्ट ने 'कपूर' बहू के रूप में अपने नए जीवन की शुरुआत की थी। तब से उनके प्रशंसक यह जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि, अभिनेत्री अपने नए परिवार के साथ कैसे तालमेल बिठा रही हैं। जब भी नीतू कपूर या रणबीर कपूर बाहर स्पॉट किए जाते हैं, तो पैपराजी उनसे पूछते हैं कि, नई बहू कैसी है।

ranbir alia

(ये भी पढ़ें- 'FIR' फेम विपुल रॉय की पत्नी मेलिस हैं प्रेग्नेंट, एक्टर बोले- 'पिता बनने का कर रहा हूं इंतजार')

हाल ही में, 'ईटाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर की आलिया भट्ट के साथ शादी के बाद के जीवन के बारे में बात की। उन्होंने साझा किया कि, वह सबसे खुश हैं। नीतू ने यह भी खुलासा किया कि, रणबीर को बदलने में आलिया एक प्रेरणा रही हैं और उन्होंने उन्हें बहुत प्यार दिया है। नीतू ने कहा कि, "मैं आज सबसे खुश हूं। उन्होंने रणबीर को बहुत प्यार दिया है। मैं उनमें बदलाव देखती हूं। वे एक साथ अच्छे लगते हैं। मुझे बहुत खुशी है कि, आलिया हमारे परिवार में आई है।"

neetu kapoor

नीतू कपूर ने आगे खुलासा किया कि, उनकी सारी टेंशन दूर हो गई है। उन्होंने साझा किया कि, हर माता-पिता को चिंता होती है कि, उनके बच्चों की शादी नहीं हो रही है। नीतू ने कहा कि, "तो, जीवन बदल गया है और मैं बहुत संतुष्ट हूं। वो तनाव होता है ना, शादी नहीं हुई, शादी नहीं हुई। अब आखिरकार शादी हो गई है।"

ranbir alia

नीतू कपूर ने यह भी व्यक्त किया कि, शादी आपकी खुशी का उत्सव होना चाहिए ना कि, दूसरों की। नीतू ने कहा कि, उन्होंने कई लोगों के लिए एक मिसाल कायम की है कि, एक बड़ी शादी मायने नहीं रखती, आपकी खुशी जिस चीज में है, उस पर आपको ध्यान देना चाहिए। उन्होंने साझा किया, "इसने कई लोगों के लिए एक उदाहरण स्थापित किया है। आपको शादी में बहुत तामझाम करने की जरूरत नहीं है। आप शादी वहां करें, जहां आप खुश रहें और आपकी फैमिली एंजॉय कर सके। वरना तो हम दूसरे लोगों को खुश करने में लग जाते हैं। हमें एंजॉय करना चाहिए।'

neetu kapoor

(ये भी पढ़ें- करण वी ग्रोवर ने शेयर कीं शादी की अनदेखी तस्वीरें, मेहंदी और रिसेप्शन की दिखाई झलक)

बता दें कि, रणबीर और आलिया की शादी उनके आवास पर काफी प्राइवेट तरीके से संपन्न हुई थी, जिसमें कुल 40 गेस्ट मौजूद थे। इसमें फैमिली और क्लोज़ फ्रेंड्स शामिल थे।

neetu kpoor

वर्क फ्रंट की बात करें तो, नीतू कपूर इन दिनों 'डांस दीवाने जूनियर' शो को जज कर रही हैं। वह जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' से कमबैक कर रही हैं। ये फिल्म 24 जून को रिलीज़ हो रही है। दूसरी तरफ रणबीर और आलिया पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ दिखने के लिए तैयार हैं। ये फिल्म 9 सितम्बर 2022 को रिलीज़ हो रही है।

neetu kapoor

(ये भी पढ़ें- एमएस धोनी ने बेटी जीवा का क्यूट वीडियो किया शेयर, छोटी बत्तखों के साथ मस्ती करती दिखीं लाडली)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, रणबीर और आलिया की शादी से नीतू कपूर बेहद खुश हैं। तो एक्ट्रेस के इंटरव्यू के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.