पति ऋषि कपूर के निधन के बाद अकेली पड़ गई हैं नीतू कपूर! कहा- 'मेरे साथ कोई नहीं रहता'

एक लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस नीतू कपूर ने खुलासा किया है कि, पति ऋषि कपूर के निधन के बाद वह बिल्कुल अकेले पड़ गई हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

पति ऋषि कपूर के निधन के बाद अकेली पड़ गई हैं नीतू कपूर! कहा- 'मेरे साथ कोई नहीं रहता'

बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने 30 अप्रैल 2020 को अपनी जिंदगी के सबसे बड़े सपोर्टर व पति ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को हमेशा के लिए खो दिया था। नीतू और ऋषि हिंदी सिनेमा के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक थे, लेकिन ऋषि के निधन ने नीतू को अंदर से तोड़कर रख दिया था। पति के निधन के दर्द से बाहर निकलने के लिए उन्होंने फिल्मी दुनिया में वापसी करने का फैसला किया और इसमें उनके परिवार ने भी उनका पूरा साथ दिया।

Neetu Kapoor with late hubby Rishi Kapoor

नीतू कपूर जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' से बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं। ये फिल्म 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है और नीतू अपने को-स्टार्स अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और वरुण धवन के साथ फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि, अकेलेपन से निकलने के लिए उन्होंने फिल्मी दुनिया का सहारा लेना सही समझा, क्योंकि उनके पास अब कोई नहीं है, जो उनके साथ रहे।

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर के साथ लंदन में मस्ती कर रहे हैं दोनों बेटे, सामने आई जहांगीर की क्यूट तस्वीर)

Neetu Kapoor

नीतू कपूर ने 'पिंकविला' को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि, उनके साथ कोई नहीं रहता है। एक्ट्रेस ने कहा, "अभिनय मेरा पेशा है। मैं और क्या कर सकती हूं, मैं बिल्कुल अकेली हूं। मेरे साथ कोई नहीं रहता है, मेरे दोनों बच्चे शादीशुदा हैं। तो, मैं क्या करूँ? इसलिए, मैंने फैसला किया कि, व्यस्त रहना बेहतर है, काम करते रहो। दिल बहल जाता है। इसलिए, यह अच्छी बात है।"

Neetu Kapoor

इससे पहले, 'द इंडियन एक्सप्रेस' संग बातचीत में नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर के बारे में कहा था कि, वह पांच दिनों में एक बार कॉल करता है। आलिया भट्ट संग शादी के बाद रणबीर कपूर के 'जोरू का गुलाम' बनने पर एक्ट्रेस ने कहा था, "मुझे नहीं लगता कि, रणबीर जोरू का गुलाम है, क्योंकि मेरा बेटा बहुत बुद्धिमान व्यक्ति है, वह अपने प्यार को संतुलित करता है। वह हमेशा 'मां मां मां' नहीं करता है, वह मुझे पांच दिनों में एक बार फोन करता है और पूछता है, 'आप ठीक हो ना?' उसका मुझसे यह पूछना ही मेरे लिए काफी है।"

Neetu Kapoor with son Ranbir Kapoor

बता दें कि, नीतू कपूर ने साल 1980 में ऋषि कपूर से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनके नाम रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर है। रिद्धिमा ज्वेलरी डिजाइनर हैं और उन्होंने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ शादी की है और उनकी समारा नाम की एक बेटी भी है। वहीं, एक्टर रणबीर कपूर ने इसी साल आलिया भट्ट के साथ शादी की है।

Neetu Kapoor with late hubby Rishi Kapoor

(ये भी पढ़ें- शहीर शेख ने अपनी बेटी अनाया संग शेयर की एक क्यूट तस्वीर, लाडली को बताया- 'चांद का टुकड़ा')

फिलहाल, नीतू कपूर के स्टेटमेंट पर आप क्या कहना चाहेंगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.