पति ऋषि कपूर को खोने के बाद डिप्रेशन से जूझ रही थीं नीतू कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

हाल ही में, एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि, वह अपने पति ऋषि कपूर के निधन के बाद डिप्रेशन से जूझ रही थीं। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

पति ऋषि कपूर को खोने के बाद डिप्रेशन से जूझ रही थीं नीतू कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने दिवंगत पति व अभिनेता ऋषि कपूर की याद में उनकी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया है कि, ऋषि कपूर के निधन के बाद उन्हें डिप्रेशन हो गया था। आइए आपको बताते हैं उन्होंने और क्या कहा है।

neetu kapoor

पहले ये जान लीजिए कि, नीतू कपूर और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। नीतू एक प्यारी पत्नी थीं, जिन्होंने कभी भी अपने पति का साथ नहीं छोड़ा था। साल 2020 में ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद निधन हो गया था। इसके बाद नीतू डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं।

neetu kapoor

(ये भी पढ़ें- करण मेहरा ने पत्नी निशा रावल पर लगाया गैर मर्द के साथ रहने का आरोप, कहा- 'प्रॉपर्टी भी हड़प ली')

'न्यूज 18' को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में नीतू कपूर ने अपने जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण चरण के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि, वो डिप्रेशन में चली गई थीं। बकौल नीतू, "काम पर वापस जाने के इस पूरे चरण ने मुझे डिप्रेशन से बाहर निकलने में मदद की है। फिल्म 'जुग जुग जियो' पर काम करना एक शानदार अनुभव रहा है। इसके अलावा मैंने दो रियलिटी शोज भी किए, जिससे मुझे दर्शकों के बीच आने और लोगों से बातचीत करने में मदद मिली। मैं वास्तव में अपने समय का आनंद ले रही हूं।"

neetu kapoor

इससे पहले, एक इंटरव्यू में नीतू कपूर ने बताया था कि, राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ उनके दिल के काफी करीब है। उन्होंने ये भी बताया था कि, इस फिल्म के जरिए उन्हें अपने पति के निधन के बाद के हालात से उबरने में मदद मिली है।

rishi kapoor

नीतू कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस ने साल 1960 और 70 के दशक में एक से एक हिट फिल्में दी हैं। आखिरी बार उन्हें साल 2013 में फिल्म ‘बेशर्म’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ उनके बेटे रणबीर कपूर और पति ऋषि कपूर भी थे। अब उनकी फिल्म 'जुग जुग जियो' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ वह 9 साल बाद पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। 

rishi kapoor

(ये भी पढ़ें- आदित्य नारायण ने दिखाया बेटी त्विषा का चेहरा, तीसरे महीने के बर्थडे से पहले पूरी फोटो की शेयर)

फिलहाल, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.