नीतू कपूर ने दामाद भरत साहनी को विश किया बर्थडे, खास तस्वीर शेयर कर बताया- 'दोस्त'

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने दामाद भरत साहनी को बर्थडे विश करने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

नीतू कपूर ने दामाद भरत साहनी को विश किया बर्थडे, खास तस्वीर शेयर कर बताया- 'दोस्त'

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री और कपूर खानदान की बहू नीतू कपूर (Neetu Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने परिवार के साथ बिताए स्पेशल मोमेंट की झलकियां फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं, नीतू अपने करीबी लोगों के स्पेशल दिन पर पोस्ट शेयर करना भी नहीं भूलती हैं। आज यानी 27 सितंबर 2021 को नीतू कपूर के दामाद और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) के पति भरत साहनी (Bharat Sahni) का जन्मदिन है। इस खास मौके पर नीतू कपूर ने अपने दामाद भरत को बर्थडे विश करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। वहीं, रिद्धिमा ने भी अपने लविंग हसबैंड को खूबसूरत अंदाज में बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं मां-बेटी के वो पोस्ट्स।

neetu kapoor

पहले आप ये जान लीजिए कि, भारत साहनी और रिद्धिमा कपूर की पहली मुलाकात साल 1997 में लंदन में हुई थी। इसके बाद दोनों मुंबई में एक शादी के दौरान साल 2001 में मिले थे। जहां दोनों की दोस्ती और पक्की हो गई थी। इसके बाद दोनों की ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई थी। फिर एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद रिद्धिमा और भरत ने शादी के पवित्र बंधन में बंधने का फैसला लिया था। शादी के बाद, कपल ने अपनी जिंदगी में बेटी समारा का स्वागत किया था, जो मौजूदा समय में 10 साल की हैं।

(ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जोधपुर में किये गए स्पॉट, फैंस बोले- 'आखिरकार दोनों की शादी हो रही है')

neetu kapoor daughter

आइए अब आपको रिद्धिमा का पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने पति भरत के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, रिद्धिमा सेल्फी ले रही हैं। इस दौरान उनके साथ भरत भी कैमरे के लिए स्माइल कर रहे हैं। इस तस्वीर में कपल ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस रिद्धिमा और भरत की इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा भाई वियान से सीख रहीं योग, एक्ट्रेस ने शेयर किया प्यारा वीडियो)

riddhima with husband

इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा है, ‘हैप्पी हैप्पी बर्थडे मेरे बीएफएफ, क्राइम में मेरे हमेशा वाले साथी। मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।’ रिद्धिमा के इस पोस्ट पर मनीष मल्होत्रा, सोनी राजदान समेत कई स्टार्स ने कमेंट कर भरत को जन्मदिन की बधाई दी है।

(ये भी पढ़ें: नेहा कक्कड़ के 'बेबी बंप' को देख ऐसा था सासू मां का रिएक्शन, सिंगर ने कपिल के शो में बताया किस्सा)

ridhima post

नीतू कपूर ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर सेम वही तस्वीर शेयर की है, जो उनकी बेटी रिद्धिमा ने पोस्ट की है। इस तस्वीर के साथ नीतू कपूर ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे भरत, एक दामाद से ज्यादा दोस्त। तुमसे बहुत प्यार है।’

neetu kapoor post

जानकारी के लिए बता दें कि, रिद्धिमा कपूर एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं। उनका ‘R’ नाम का एक ज्वैलरी ब्रांड भी है। वहीं, उनके पति भरत साहनी पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। वह गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी ‘वियर वैल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ के डायरेक्टर हैं।

ridhima kapoor

फिलहाल, हम भी भरत साहनी को उनके बर्थडे की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको रिद्धिमा और नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.