नीतू कपूर ने शेयर की बेटे रणबीर और बेटी रिद्धिमा की प्री-रक्षा बंधन डिनर की तस्वीर

हाल ही में, एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर की साथ में एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। आइए देखते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

नीतू कपूर ने शेयर की बेटे रणबीर और बेटी रिद्धिमा की प्री-रक्षा बंधन डिनर की तस्वीर

70 और 80 के दशक में अपने अभिनय और खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने कई दशक के बाद फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। हालांकि, इससे पहले भी उन्होंने कुछ फिल्मों में अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर के साथ काम किया था। बहरहाल, फिल्मी दुनिया से इतर, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फैमिली से जुड़ी झलकियां शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, नीतू कपूर ने अपने दोनों बच्चों रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। आइए देखते हैं।

Neetu Kapoor With Her Daughter Ranbir And Riddhima

पहले एक्ट्रेस की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर एक नजर डाल लेते हैं। नीतू कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1973 में आई फिल्म ‘रिक्शावाला’ से की थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग को खूब सराहा गया था। इसके बाद, उन्होंने ‘दीवार’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘दूसरा आदमी’, ‘काला पत्थर’ और ‘याराना’ जैसी फिल्मों में काम किया।

Neetu Kapoor

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर के बचपन की अनदेखी तस्वीर आई सामने, पिता ऋषि की गोद में बैठे दिखे एक्टर)

पर्सनल लाइफ की बात करें तो, जब नीतू कपूर अपने करियर की ऊंचाइयों पर थीं, उस वक्त उन्हें अभिनेता ऋषि कपूर से प्यार हो गया था। करीब एक साल की डेटिंग के बाद ही दोनों ने धूमधाम से शादी कर ली थी। शादी के बाद इस कपल को दो बच्चे हुए। बेटे रणबीर कपूर, जो बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। उनकी बेटी रिद्धिमा ज्वैलरी डिजाइनर हैं, और दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की है, जिनसे उन्हें एक बेटी समारा है। वहीं, ऋषि कपूर 30 अप्रैल 2021 को कैंसर से जूझते हुए इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। तभी से रणबीर और रिद्धिमा अपनी मां नीतू कपूर की ताकत बने हुए हैं।

Neetu Kapoor With Her Children And Late Hubby

अब आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस के द्वारा शेयर की गई वो तस्वीर। दरअसल, नीतू कपूर ने 12 अगस्त 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे रणबीर और बेटी रिद्धिमा कपूर की एक फोटो शेयर की है, जिसमें भाई-बहन एक-दूसरे के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस दौरान रिद्धिमा अपने हाथ में लिए फोन को कैमरे की तरफ दिखा रही हैं, जिसमें नीतू वीडियो कॉल पर विक्टरी का साइन बनाती देखी जा सकती हैं।

Ranbir Kapoor And Riddhima Kapoor

नीतू द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर उनके रक्षा बंधन से पहले आयोजित की गई डिनर पार्टी की है, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में दी है। उन्होंने लिखा है, ‘क्यूटीस प्री रक्षा बंधन डिनर।’ इसके साथ उन्होंने कई हार्ट इमोजी बनाई हैं। इस पोस्ट पर उनकी बेटी रिद्धिमा ने भी कमेंट में कई सारी हार्ट इमोजी शेयर की हैं।

(ये भी पढ़ें- भाई-बहनों संग ऋषि कपूर की अनदेखी फोटो बेटी रिद्धिमा कपूर ने की शेयर, देखें एक फ्रेम में कपूर फैमिली)

पिछले साल रणबीर कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा साहनी की रक्षा बंधन सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें दोनों के अटूट रिश्ते की झलक साफ देखने को मिली थी। इन सभी तस्वीरों में रिद्धिमा और रणबीर एक-दूसरे के साथ मस्ती भरा पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

Ranbir And Riddhima

Ranbir And Riddhima

Ranbir Kapoor And Riddhima

(ये भी पढ़ें- जब रणबीर कपूर ने घर पर बुला ली थी फायर ब्रिगेड, 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में मां नीतू ने बताया किस्सा)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। तो आपको भाई-बहन की प्री-रक्षा बंधन डिनर की तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- नीतू कपूर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.