मोनालिसा से लेकर शिवांगी जोशी तक को ब्राइडल लुक दे चुकी हैं इस टीवी एक्टर की पत्नी, देखे तस्वीरें

कुछ वक्त पहले लगातार टीवी की कई एक्ट्रेसस का ब्राइडल लुक (Bridal Look) देखने को मिला था, जिनमे शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) भी शामिल थीं। ये लुक उन्हें नेहा आद्विक महाजन (Neha Adhvik Mahajan) दिया था।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

मोनालिसा से लेकर शिवांगी जोशी तक को ब्राइडल लुक दे चुकी हैं इस टीवी एक्टर की पत्नी, देखे तस्वीरें

आज के समय में हम एक ऐसी जनरेशन में रह रहे हैं जहां महिलाएं, पुरुष के साथ कदम से कदम मिलकर चलना पसंद करती हैं। इस बात का सबसे अच्छा उदाहरण पेश करती हैं सीरियल दिव्य-दृष्टि के एक्टर आद्विक महाजन (Adhvik Mahajan) की पत्नी नेहा आद्विक महाजन (Neha Adhvik Mahajan)। नेहा पेश से एक सेलीब्रिटी स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट हैं।

 नेहा अपना काम कितनी बखूबी से करती है इस बात का सबसे अच्छा उदाहरण टीवी एक्ट्रेस की खूबसूरत ब्राइडल लुक वाली तस्वीरें हैं। वैसे भी शादियों के सीजन में हर बार ये सवाल मन में आता है कि कैसे और किस तरह से हम खुद को खूबसूरत बनाए। ऐसे में हम आपकी ये परेशानी थोड़ी हल कर देते हैं। हम आपको टीवी एक्ट्रेस की कुछ ऐसी खूबसूरत ब्राइडल की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें खुद नेहा ने अपने हाथों से सजाया है।  

ये भी पढ़ें: बेइंतहा प्यार होने के बाद भी हिना खान - रॉकी जायसवाल क्यों नहीं कर रहे हैं शादी, क्या ये है इसकी वजह

#1- शिवांगी जोशी

सबसे पहले बात करते हैं स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की। शिवांगी जोशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्राइडल लुक वाली कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। एक्ट्रेस उन तस्वीरों में ग्रीन कलर का लहंगा पहने हुए नजर आईं। ब्राइडल लुक वाले फोटो शूट में नेहा ने भी उनका साथ दिया। देखिए किस तरह से ग्रीन कलर के लंहगे में वो बेहद ही प्यारी लग रही हैं। 

#2- मोनालिसा

वहीं, नेहा ने भोजीवुड एक्ट्रेस और टीवी सीरियल 'नजर' फेम मोनालिसा को जो ब्राइडल लुक दिया वो सही में काबिल-ए -तारीफ हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे गोल्डन कलर के लहंगे के साथ कानों में बड़े-बड़े झुमके और सिर पर पल्लू लिए हुए वो कितनी खूबसूरत लग रही हैं।

#3- देवोलीना भट्टाचार्जी

इसके साथ ही बिग बॉग का हिस्सा रह चुकी देवोलीना भट्टाचार्जी का ब्राइडल लुक भी काफी चर्चा में रहा हैं। एक्ट्रेस लहंगे में बला की खूबसूरत नजर आ रही थी। उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम किसी और ने नहीं बल्कि नेहा ने ही किया था। आपको बताते दें कि देवोलीना ने एक संस्कारी बहू के किरदार निभाकर करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया हैं। 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: घर में हिट रही असीम रियाज-हिमांशी खुराना की जोड़ी, देते नजर आए परफेक्ट फ्रेंडशिप गोल

#4- श्रद्धा आर्या

 सीरियल कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या जब दुल्हन के लिबाज में नजर आईं तो उन पर से नजरें हटाना आपके लिए ही नहीं बल्कि हमारे लिए भी मुश्किल  था। श्रद्धा पिंक और गोल्डन कलर के लंहगे में काफी खूबसूरत दिखाई दी थीं। उन्होंने हाथों में चूड़ा पहना हुआ था। आप चाहें तो उनके इस लुक को अपनी शादी में फॉलो भी कर सकती हैं।

#5- रश्मि देसाई

जब भी रश्मि देसाई का नाम लिया जाता हैं तो सबसे पहला उनका ब्राइडल लुक जहन में आता है। रश्मि को ब्राइडल बनाने का काम भी नेहा ने ही किया हैं। आप खुद देख सकते हैं कि कैसे रश्मि देसाई दुल्हन के लिबाज में कितनी प्यारी नजर आ रही हैं।  

वैसे ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि अपने पति की तरह ही नेहा अपनी अलग पहचान बनने में काफी सफल हुईं हैं। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें हमारे लिए कोई सलाह हैं तो वो भी दें।

फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.