नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी दूसरे बच्चे का कर रहे इंतजार, कहा- 'हमारी फैमिली पूरी हो जाएगी'

एक्ट्रेस नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, उनके दूसरे बेबी के बाद उनका परिवार पूरा हो जाएगा। आइए आपको बताते हैं एक्टर ने क्या कहा है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी दूसरे बच्चे का कर रहे इंतजार, कहा- 'हमारी फैमिली पूरी हो जाएगी'

बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'बिंदास' एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और उनके लविंग हसबैंड व एक्टर अंगद बेदी (Angad Bedi) अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। नेहा अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं और वह अगले महीने अपने दूसरे बेबी को जन्म दे सकती हैं, जिस वजह से कपल इन दिनों काफी ज्यादा एक्साइडेट है। नेहा लगातार सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में, अंगद बेदी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, उनका परिवार जल्द ही पूरा होने वाला है। आइए आपको बताते हैं एक्टर ने क्या कहा है।

neha dhupia

पहले आप ये जान लीजिए कि, नेहा मई 2018 में अभिनेता अंगद बेदी के साथ गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के कुछ समय बाद नेहा और अंगद पहली बार माता-पिता बने थे। अभिनेत्री ने बेटी मेहर धूपिया बेदी को जन्म दिया था, जो अब तीन साल की हैं। वहीं, अब कपल दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाला है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर 19 जुलाई 2021 को एक जैसी फोटो शेयर करते हुए दी थी। इस फोटो के साथ नेहा ने कैप्शन में लिखा था, ‘हमें एक कैप्शन के साथ आने में 2 दिन लगे….सबसे अच्छा जो हम सोच सकते थे वह था…धन्यवाद, भगवान। #WaheguruMehrKare।’

(ये भी पढ़ें: सामंथा संग तलाक की खबर के बीच नागा चैतन्य ने फैमिली संग की पार्टी, फैंस ने पूछा- 'सैम कहां हैं?')

neha dhupia baby

आइए अब आपको नेहा धूपिया के पति के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, अंगद बेदी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी वाइफ नेहा की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया है कि, नेहा बहुत ही सकारात्मक व्यक्ति हैं। उन्होंने घर का मौहाल काफी अच्छा बनाया हुआ है और उन्होंने खुशी-खुशी अपने तीसरे ट्राइमेस्टर में अपने काम को जारी रखा हुआ है।

(ये भी पढ़ें: मामा गोविंदा व भाई कृष्णा के विवाद के बीच आईं आरती सिंह, कहा- 'मामा मुझसे भी बात नहीं करते हैं')

neha dhupia husband

अंगद बेदी ने अपने बेबी का बेसब्री से इंतजार करने के बारे में कहा कि, ‘अब, मुझे लगता है कि, बेबी नंबर दो के साथ हमारा परिवार पूरा हो जाएगा। और जब मैं काम से घर लौटूंगा, तब मुझे एक खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। लड़का होगा या लड़की, हम अभी तक इस बारे में नहीं जानते हैं, लेकिन हम बहुत खुशी-खुशी अपने आने वाले बेबी का इंतजार कर रहे हैं।’ इसके आगे अंगद बेदी ने बताया कि, उन्होंने और नेहा ने अब तक अपने होने वाले बच्चे के नाम पर फैसला नहीं किया है।

(ये भी पढ़ें: बहन रिद्धिमा की शादी में खुश थे रणबीर, कपिल शर्मा के सवाल पर नीतू कपूर की बेटी ने बताया किस्सा)

neha dhupia family

बीते दिनों, अंगद बेदी ने ‘जूम’ को एक इंटरव्यू दिया था, जिमसें एक्टर ने बताया था कि, उनकी विश है कि, उनके पिता व पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी, उनके दूसरे बच्चे का नाम रखें। अंगद ने कहा था कि, ‘हम देखते हैं। हमने अभी तक बच्चे के नाम पर कोई फैसला नहीं किया है। मैं पसंद करूंगा, अगर मेरे पिता मेरे बच्चे को नाम देंगे। मुझे अपने बच्चों पर अपने पिता का आशीर्वाद पसंद आएगा।’

neha husband

फिलहाल, अंगद बेदी के इस इंटरव्यू से साफ है कि, वह अपने दूसरे बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो एक्टर के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.