नेहा धूपिया अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद न्यू बॉर्न बेबी संग आईं नजर, अंगद बेदी ने बांटी मिठाई

हाल ही में, एक्ट्रेस नेहा धूपिया को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पहली बार उनके न्यू बॉर्न बेबी के साथ पब्लिक के बीच में देखा गया। आइए आपको दिखाते हैं इसकी एक झलक।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

नेहा धूपिया अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद न्यू बॉर्न बेबी संग आईं नजर, अंगद बेदी ने बांटी मिठाई

बॉलीवुड के प्रेरणादायक कपल नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अंगद बेदी (Angad Bedi) की फैमिली पूरी हो गई है। नेहा धूपिया ने कुछ दिन पहले अपने दूसरे बच्चे के रूप में एक बेटे को जन्म दिया था। हाल ही में, एक्ट्रेस अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पहली बार अपने बच्चे के साथ नजर आईं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Neha With Husband Angad And Daughter Mehr

पहले ये जान लीजिए कि, 3 अक्टूबर 2021 को अंगद बेदी ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर की थी। अंगद ने नेहा की मैटरनिटी फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “सर्वशक्तिमान ने आज हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया। नेहा और बेबी दोनों ठीक हैं। मेहर अपने बेबी का टाइटल अपने छोटे भाई को देने के लिए तैयार है। बेदी बॉय आ गया है। वाहेगुरु मेहर करे। नेहा धूपिया, इस सफर में एक योद्धा बनने के लिए शुक्रिया। इसे हम चारों के लिए बेहद यादगार लम्हा बनाएं।”

(ये भी पढ़ें- 'महाभारत' फेम अर्पित रंका दूसरी बार बने पिता, नवरात्रि के पहले दिन बेबी गर्ल का किया स्वागत)

Neha With Husband Angad

बेबी के जन्म के 4 दिन बाद यानी 7 अक्टूबर 2021 को नेहा धूपिया को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, इस दौरान वो अपने न्यू बॉर्न बेबी बॉय, पति अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ पैपराजी को पोज़ देती नजर आईं। इसका एक वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टा हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में नेहा अपने न्यू बॉर्न बेबी को अपनी गोद में ली हुई हैं और अंगद अपनी बेटी मेहर को गोद में लिए हुए हैं। इस दौरान अंगद सभी को मिठाई बांटते हुए भी देखे जा सकते हैं।

नेहा धूपिया के घर आने के बाद अंगद बेदी ने 8 अक्टूबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने नन्हे बेटे के पैर की उंगलियां दिखाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में नेहा को भी देखा जा सकता है कि, जो अपनी गोद में अपने न्यू बॉर्न बेबी बॉय को ली हुई हैं। 

इससे पहले, 6 अक्टूबर 2021 को अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नेहा धूपिया संग डिलीवरी से पहले और बाद की दो तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में नेहा और अंगद अस्पताल में हैं, ये फोटो एक्ट्रेस की डिलीवरी से पहले की है। वहीं, दूसरी फोटो नेहा की डिलीवरी के बाद की है। इन फोटोज के जरिए उन्होंने नेहा को शुक्रिया कहते हुए लिखा था, “मैं आपके बच्चे का पिता हूं। हर चीज के लिए शुक्रिया मिसेज बेदी। आप मुझे पूरा करती हैं।”

(ये भी पढ़ें- क्रिकेटर दीपक चाहर ने गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को स्टेडियम में किया प्रपोज, देखें वीडियो)

Neha Dhupia And Angad Bedi

Neha Dhupia And Angad Bedi

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि, नेहा धूपिया ने साल 2018 में अपने से 2 साल छोटे एक्टर अंगद बेदी संग गुपचुप शादी की थी। उस दौरान एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थीं और शादी के कुछ महीनों बाद ही उन्होंने एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम कपल ने मेहर रखा है। नेहा और अंगद अब अपनी फैमिली पूरी होने पर काफी ज्यादा खुश हैं और इस पल का भरपूर आनंद ले रहे हैं।

Neha Dhupia And Angad Bedi with Mehr

(ये भी पढ़ें- बिग बॉस 15: तेजस्वी प्रकाश और उमर रियाज आए एक-दूसरे के करीब, घरवाले बोले 'कपल')

फिलहाल, नेहा धूपिया अपने बच्चे के साथ घर वापस आ चुकी हैं। अब फैंस उनके बेबी बॉय का चेहरा देखने के लिए बेताब हैं। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो/वीडियो क्रेडिट- विरल)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.