नेहा धूपिया ने बताया अपने बेटे का नाम, कहा- 'वह इस नाम से बुलाने पर प्रतिक्रिया भी देता है'

एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने बेटे के जन्म के तीन महीने बाद उसके नाम का खुलासा करते हुए ये भी बताया कि, वो इस पर कैसी प्रतिक्रिया देता है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

नेहा धूपिया ने बताया अपने बेटे का नाम, कहा- 'वह इस नाम से बुलाने पर प्रतिक्रिया भी देता है'

पिछले तीन महीने से फैंस, अभिनेत्री नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और उनके पति व एक्टर अंगद बेदी (Angad Bedi) के बेटे का नाम जानने के लिए उत्सुक थे। लेकिन कपल इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था। हालांकि, 8 जनवरी 2022 को आखिरकार नेहा और अंगद ने अपने प्यारे बेटे के नाम का खुलासा कर दिया, वो भी काफी अनोखे तरीके से। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

neha dhupia with family

नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। दोनों ही अपने करियर में बेहतर करने के साथ-साथ अपने परिवार की देखभाल भी अच्छे से कर रहे हैं। नेहा और अंगद ने शादी करने के कुछ ही दिनों के बाद घर में अपनी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने मेहर रखा है। इसके बाद, साल 2021 में कपल ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया था, जिसे पाकर वे बेहद खुश हैं। नेहा और अंगद अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

neha dhupia with family

(ये भी पढ़ें- नेहा धूपिया का अंगद बेदी ने दिया साथ, कहा- मेरी 5 गर्लफ्रेंड हैं, जो उखाड़ना है उखाड़ लो)

8 जनवरी 2022 को नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो अपने पति अंगद और दोनों बच्चों के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की शेयर की हुई पहली तस्वीर में आप देख सकते हैं कि, उन्होंने अपने बेटे को गोद में पकड़ा हुआ है और उनकी बेटी व अंगद दोनों साथ में दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में नेहा अपने बेबी बॉय के साथ दिखाई दे रही हैं। वो अपने प्यारे बेटे को गले लगाकर खिलखिलाती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, "हमारा छोटा बेटा गुरिक #GuriqSinghDhupiaBedi @guriqdhupiabedi #satnamwaheguru।"

neaha dhupia with family

neha dhupia with son

(ये भी पढ़ें- वीडियो बना रहे थे अंगद बेदी तभी पत्नी नेहा धूपिया आवाज देती हैं- 'राजमा ठंडे हो रहे हैं', फिर..)

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नेहा धूपिया ने अपने बेटे के नाम का खुलासा करते हुए बताया कि, “हम खुश और बेहद गर्वित हैं कि, हम अपने बेटे और बेटी (मेहर) के नाम के साथ अपने दोनों नाम जोड़ते हैं। तीन महीने बाद, अब आपको पता है कि, हम उसे क्या बुलाते हैं- गुरिक।” नाम के अर्थ के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “गुरिक का अर्थ है ईश्वर के साथ एक होना। भगवान से एक और दुनिया के तारणहार। यह एक अलग नाम है और हम इसे प्यार करते हैं। यहां तक ​​कि, वर्तनी भी सुंदर और असामान्य है। नाम का श्रेय माता को जाता है और वर्तनी का श्रेय पिता अंगद को जाता है।"

neha dhupia and angad bedi

(ये भी पढ़ें- नेहा धूपिया को अंगद बेदी ने ऐसे किया था प्रपोज, एक्ट्रेस ने अपनी लव स्टोरी और ट्रोलिंग पर की बात)

हालांकि, गुरिक का जन्म पिछले साल यानी अक्टूबर 2021 में हुआ था। अभिनेत्री ने बताया कि, उनके पास नाम के लिए कई विकल्प थे और कुछ शुद्ध और सुंदर खोजने की चाहत ने उन्हें ये नाम रखने में मदद की। उन्होंने कहा, "मैं नाम को लेकर क्लियर थी, लेकिन जब बच्चे की बात आती है, तो यह हमेशा एक संयुक्त प्रयास होता है। हमें खुशी है कि, हमने गुरिक को चुना, क्योंकि हमें इसे कहना पसंद है। वह (उनका बेटा) भी नाम पर खूबसूरत प्रतिक्रिया देता है। वह सिर्फ तीन महीने का है और अब वह आवाजों को और अधिक पहचानता है।"

neha dhupia angad bedi with daughter

फिलहाल, नेहा और अंगद के बेटे का नाम उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और इसके लिए वे दोनों की तारीफ भी कर रहे हैं। तो आपको कपल के बेटे का प्यारा सा नाम कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.